रॉ (RAW) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास होने वाला है। WWE ने शो के लिए कुछ बड़ी चीज़ें तय कर दी है। दरअसल, RAW के एपिसोड में कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे। WWE ने 2021 में अपने फैंस को अच्छे शोज़ देने की कोशिश की है और वो इसके चलते RAW को भी बेहतर बनाना चाहेंगे।पिछले हफ्ते RAW के एपिसोड में बड़े रिटर्न और सरप्राइज देखने को मिले थे। साथ ही कुछ अच्छे मैचों का आयोजन भी किया गया था और फैंस को ये चीज़ पसंद आई थी। खैर, कुछ जगहों पर निराशा भी मिली थी। इसके बावजूद WWE ने अच्छा काम किया था और वो इस हफ्ते अपने एपिसोड से बिल्कुल भी फैंस को निराश नहीं करना चाहेगा।"Welcome to Monday Night Raw!" #WWERaw @TripleH pic.twitter.com/OEc1ulAup9— WWE Universe (@WWEUniverse) January 12, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर सकते हैंWWE काफी समय से रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा है। इसके चलते उनपर रेटिंग्स बढ़ाने का भी बोझ रहने वाला है। खैर, RAW से सभी की उम्मीदें काफी ज्यादा है। इसलिए आइए RAW के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- RAW में रैंडी ऑर्टन अटैक के बारे में बात करें और द फीन्ड को गुस्से में आकर बड़ी चुनौती देंOH 🤬!#WWERaw @AlexaBliss_WWE @RandyOrton pic.twitter.com/cJ0GeSP3Ye— WWE (@WWE) January 12, 2021पिछले हफ्ते रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच के बीच मेन इवेंट में फाइट हुई थी। इस दौरान लाइट बंद हो गई थी और फिर एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। उन्होंने वहां आकर रैंडी ऑर्टन पर फायरबॉल से बुरी तरह हमला किया था। रैंडी ऑर्टन RAW में आकर प्रोमो कट कर सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को हराकर केविन ओवेंस नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने चाहिएवो इस दौरान पिछले हफ्ते हुए हमले के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही वो इस हमले की वजह से द फीन्ड को भविष्य में मैच के लिए चुनौती भी दे सकते हैं। एलेक्सा ब्लिस भी इस सैगमेंट के दौरान नजर आ सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।