- Raw में ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट
ब्रे वायट अब Raw ब्रांड का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले हफ्ते एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड ने अचानक से एंट्री करके जेलिना वेगा और एंड्राडे पर हमला किया था। इस हफ्ते ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिलने वाला है।
उनके ये सैगमेंट हमेशा ही रोचक रहते हैं और इस बार वो एलेक्सा ब्लिस को भी फायरफ्लाई फन हाउस में लाकर सबको सरप्राइज कर सकते हैं। अगर एलेक्सा भी वायट के साथ नजर आती हैं तो जरूर ही फैंस को ये चीज़ पसंद आएगी।