WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शुरू होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के बाद रेड ब्रांड का पहला एपिसोड होने जा रहा है। Elimination Chamber 2022 में एक बार फिर WWE चैंपियन बने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की इस हफ्ते रेड ब्रांड में नजर आने की संभावना बनी हुई है।इसके अलावा इस हफ्ते Raw के एपिसोड में कई सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही, रेड ब्रांड में कई नए फिउड्स की शुरुआत होते हुए भी देखने को मिल सकती हैं। Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर भी इस शो के दौरान अपनी दुश्मनी को नए सिरे से शुरू कर सकती हैं। इन सब चीज़ों के अलावा भी इस हफ्ते Raw के शो के दौरान काफी कुछ होने की उम्मीद है। इस आर्टिकल में हम इस हफ्ते WWE Raw के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।4- WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी आगे बढ़ती हुई देखने को मिल सकती है View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर Elimination Chamber 2022 में हुए विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में बेहतरीन परफॉर्मेंस करके इसे जीतने में कामयाब रही थीं। अब इस मैच के शर्त के अनुसार, बियांका ब्लेयर को WrestleMania 38 में बैकी लिंच के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिलेगा और WWE ने इस मैच को ऑफिशियल कर दिया है।चूंकि, बियांका ब्लेयर vs Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का मैच ऑफिशियल कर दिया गया है, ये दोनों सुपरस्टार्स इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड के दौरान अपने फिउड को आगे बढ़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते Raw में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस सैगमेंट के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर तंज कस सकती हैं और साथ ही, इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है।