WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। समरस्लैम (SummerSlam) 2021 काफी शानदार था और सभी प्रशंसकों को पीपीवी पसंद आया था। अब इवेंट के बाद Raw का एपिसोड काफी अहम रहेगा। WWE ने SummerSlam को यादगार बनाया है और इसी वजह Raw के एपिसोड को भी हर तरीके से कंपनी द्वारा खास बनाने की कोशिश रहेगी। Raw का अंतिम एपिसोड अच्छा था और पिछले कुछ एपिसोड्स के मुकाबले सुधार देखने को मिला था।GAGE IS IN THE HURT LOCK!@fightbobby has gone too far. #SummerSlam pic.twitter.com/7flO4baKE0— WWE (@WWE) August 22, 2021इस वजह से सभी का मानना है कि Raw के इस एपिसोड को भी WWE द्वारा खास बनाया जाना चाहिए। Raw के लिए WWE ने अभी सिर्फ एक सैगमेंट तय किया है। इसके अलावा WWE ने किसी मैच की घोषणा नहीं की है। WWE बिना किसी घोषणा के फैंस को चौंकाना चाहेगा। Raw के एपिसोड में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। खैर, आइए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- WWE Raw में मॉइस्ट टीवी सैगमेंट.@TheRealMorrison welcomes @LoganPaul to "Moist TV" this Monday on #WWERaw! @mikethemiz https://t.co/xct5EX05qC— WWE (@WWE) August 22, 2021Raw के एपिसोड में एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिलेगा। दरअसल, द मिज़ और जॉन मॉरिसन का 'मॉइस्ट टीवी' सैगमेंट देखने को मिलेगा। इस सैगमेंट के अंदर एक खास गेस्ट रहने वाले हैं। दरअसल, प्रसिद्ध यूट्यूबर और बॉक्सर लोगन पॉल Raw में दिखाई देंगे और वह इस सैगमेंट में स्पेशल गेस्ट रहेंगे। WWE ने अचानक से लोगन पॉल को इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।इसका कारण अभी किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, लोगन कई सारे लोगों को Raw की ओर आकर्षित कर सकते हैं। लोगन पॉल WrestleMania 37 में भी दिखाई दिए थे जहां केविन ओवेंस ने उनपर स्टनर लगाया था। इसके बाद अब वो सीधा Raw में दिखाई देंगे वाले हैं। द मिज़ और जॉन मॉरिसन मुख्य रूप से लोगन पॉल की बेइज्जती करने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान पॉल दोनों पर हमला कर सकते हैं। लोगन पॉल को Raw में देखना काफी ज्यादा रोचक रहेगा।