WWE Raw प्रीव्यू: द फीन्ड मचा सकते हैं तबाही, रोमन रेंस के मैच का होगा ऐलान?

Raw
Raw

- Raw में रेट्रीब्यूशन लेगा अपना बदला?

पिछले दो हफ्ते रेट्रीब्यूशन के लिए खराब रहे हैं। Raw के अंतिम एपिसोड में रेट्रीब्यूशन को हार मिली थी। इसके साथ ही पूरे ग्रुप पर द फीन्ड ने हमला किया था। Hell in a Cell में भी रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक को बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार मिली थी।

इस वजह से अली और उनका ग्रुप जरूर ही बदला लेना चाहेगा। ऐसे में Raw के एपिसोड में रेट्रीब्यूशन जरूर ही हर्ट बिजनेस को निशाना बना सकता है। इससे उनका MVP के ग्रुप से बदला पूरा हो जाएगा।