WWE Raw प्रीव्यू: 120 किलो के दिग्गज को मिलेगी बड़ी चुनौती, मेन इवेंट में मचेगा जबरदस्त बवाल?

WWE - बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर
WWE - बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर

- असुका और रिया रिप्ली को कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग

WWE ने हाल ही घोषणा करते हुए बताया कि असुका और रिया रिप्ली के बीच एक बड़ा सैगमेंट देखने को मिलने वाला है। दरअसल, असुका को पिछले हफ्ते रिया ने WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया था। असुका ने पूर्व NXT विमेंस चैंपियन के चैलेंज को स्वीकारा था।

इसके बाद मैच तय हो गया था। खैर, अब असुका के सामने रिया रिप्ली के रूप में बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। असुका और रिया के बीच Raw के अगले एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी। ऐसे में ये सैगमेंट देखने लायक होगा। कोई भी सुपरस्टार अन्य रेसलर पर हमला भी करते हुए दिखाई दे सकती हैं।

Quick Links