WWE Raw प्रीव्यू: Roman Reigns और Brock Lesnar मचाएंगे बवाल, 150 किलो के Superstar का होगा बड़ा मैच

WWE Raw में इस हफ्ते कुछ रोचक चीज़ें देखने को मिल सकती हैं
WWE Raw में इस हफ्ते कुछ रोचक चीज़ें देखने को मिल सकती हैं

Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है। रॉ (Raw) का यह एपिसोड ना केवल Halloween स्पेशल एपिसोड होने जा रहा है बल्कि यह क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) से पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा। यही कारण है कि Raw के इस एपिसोड के धमाकेदार होने की उम्मीद की जा सकती है।

इस हफ्ते रेड ब्रांड में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी होने जा रही है। इसके अलावा इस शो के लिए एक बड़ा सैगमेंट और मैच भी बुक कर दिया गया है। आइए ज्यादा देर ना करते हुए इस हफ्ते WWE Raw के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।

4- WWE Raw में मैट रिडल vs ओटिस (ट्रिक & स्ट्रीट फाइट मैच)

youtube-cover

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए ओटिस और मैट रिडल के बीच ट्रिक & स्ट्रीट फाइट मैच का ऐलान किया जा चुका है। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह काफी शानदार मैच साबित हो सकता है। चूंकि, ओटिस काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं, यह देखना रोचक होगा कि मैट रिडल मैच में उनका किस प्रकार सामना कर पाते हैं।

इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि ओटिस के साथी चैड गेबल मैच में दखल देते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, मैट रिडल ने पिछले हफ्ते इलायस को चैड गेबल के खिलाफ मैच जीतने में मदद की थी। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि चैड गेबल द्वारा दखल होने पर इलायस शो में मैट रिडल की मदद करने आते हैं या नहीं।

3- बियांका ब्लेयर vs निकी क्रॉस

WWE Raw में पिछले हफ्ते निकी क्रॉस की पुराने कैरेक्टर में वापसी देखने को मिली थी। वापसी के बाद उन्होंने बियांका ब्लेयर vs बेली मैच में दखल दिया था। इस वजह से बियांका ब्लेयर को मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

अब इस हफ्ते Raw के एपिसोड के लिए निकी क्रॉस vs बियांका ब्लेयर मैच बुक कर दिया गया है। देखा जाए तो बियांका ब्लेयर काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं और उन्हें हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं रहा है। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि निकी क्रॉस इस मैच में बियांका ब्लेयर को कितनी टक्कर दे पाती हैं।

2- WWE Raw में रोमन रेंस आएंगे नज़र

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के दौरान रोमन रेंस नज़र आने वाले हैं। अभी यह चीज़ साफ-साफ कहना मुश्किल है कि वो रेड ब्रांड में आने के बाद क्या करने वाले हैं। हालांकि, इस बात की काफी संभावना है कि उनका शो में सैगमेंट देखने को मिल सकता है और इस सैगमेंट के दौरान वो Crown Jewel में होने जा रहे अपने मैच के बारे में बात करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह देखना रोचक होगा कि WWE ने रोमन रेंस के इस खास सैगमेंट के लिए और क्या प्लान बना रखा है। उम्मीद है कि रोमन रेंस के सैगमेंट के दौरान लोगन पॉल का दखल देखने को मिलेगा। अगर ऐसा होता है तो इससे रेड ब्रांड के शो का रोमांच काफी बढ़ जाएगा।

1- WWE Raw में ब्रॉक लैसनर की होगी वापसी

WWE Raw में कुछ हफ्ते पहले बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक लैसनर पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। यही कारण है कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर का केवल यही लक्ष्य होगा कि वो बॉबी लैश्ले से किसी तरह अपना बदला ले सकें। इस वजह से रेड ब्रांड में ब्रॉक और बॉबी के बीच ब्रॉल की स्थिति पैदा हो सकती है।

यह देखना रोचक होगा कि शो में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले एक बार फिर एक-दूसरे का बुरा हाल करने वाले हैं या फिर इस बार सिक्योरिटी गार्ड्स इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल होने से रोक देंगे। इस बात पर भी निगाहें होंगी कि शो में Crown Jewel में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने जा रहे मैच में कोई स्टिपुलेशन जोड़ी जाती है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।