- Raw में एलेक्सा ब्लिस के प्लेग्राउंड में शायना बैजलर स्पेशल गेस्ट
पिछले हफ्ते रेजिनाल्ड और शायना बैजलर के बीच मैच हुआ था। इस मुकाबले के दौरान रिंगपोस्ट में से आग निकलने लग गई थी। इस वजह से बैजलर का ध्यान भटक गया था और उन्हें एक बड़ी हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने एलेक्सा ब्लिस और रेजिनाल्ड के सैगमेंट में इंटरफेयर किया था और रेजिनाल्ड पर बुरी तरह हमला किया था।
उन्होंने एलेक्सा ब्लिस को चेतावनी भी दी थी। अब Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस के सैगमेंट में शायना बैजलर दिखाई देने वाली हैं। शायना बैजलर इस सैगमेंट में एलेक्सा ब्लिस को धमकी दे सकती हैं और लिली का मजाक बना सकती हैं। इसके बाद एलेक्सा ब्लिस गुस्से में आकर शायना बैजलर पर हमला कर सकती हैं। ये सैगमेंट जरूर रोचक रहेगा।