WWE को मिले नए चैंपियन और दिग्गज के चौंकाने वाले हील टर्न के बावजूद कंपनी को हुआ जबरदस्त नुकसान, रेटिंग्स ने दिया बड़ा झटका

WWE Raw को इस बार लगा बहुत बड़ा झटका
WWE Raw को इस बार लगा बहुत बड़ा झटका

WWE Raw की व्यूअरशिप में इस बार गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में अच्छा उछाल सामने आया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.753 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 3.94 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.825 मिलियन रही थी। शो में इस बार अच्छा काम हुआ लेकिन फायदा नहीं हुआ।

WWE Raw की व्यूअरशिप में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली

पहले घंटे की व्यूअरशिप इर बार 1.738 मिलियन रही थी। दूसरे घंटे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.836 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे में गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.685 मिलियन हो गई।

रेड ब्रांड के एपिसोड में इस बार काफी कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। फिन बैलर के रूप में फैंस को नया यूएस चैंपियन मिल गया। डेमियन प्रीस्ट की बादशाहत अब खत्म हो गई। प्रीस्ट ने हील टर्न भी लिया। टैग टीम डिवीजन ने भी इस बार अच्छा काम किया। विमेंस डिवीजन में भी काफी घमासान देखने को मिला। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच की हालत खराब कर दी थी।

मेन इवेंट में काफी बवाल इस बार हुआ। ऐज को एजे स्टाइल्स के रूप में नया प्रतिद्वंदी मिल गया। ऐज ने इस बार हील टर्न लिया। ऐज ने स्टाइल्स को लो ब्लो दिया और इसके बाद चेयर से उनकी गर्दन पर अटैक किया। ये देखकर सभी चौंक गए थे। मेनिया को लेकर भी इस बार अच्छा बिल्डअप शो में देखने को मिला।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार शो अच्छा रहा लेकिन व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप लगातार पिछले एक साल से चिंता का विषय बनी हुई है। मोमेंटम रेड ब्रांड द्वारा बरकरार नहीं रखा जा रहा है। WWE ने अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो के लिए कुछ बड़े ऐलान कर दिए। अब व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कंपनी को लगातार कुछ नया करना होगा। इस बार ब्रॉक लैसनर भी नजर नहीं आए थे। इस वजह से भी कंपनी को व्यूअरशिप के मामले में नुकसान हुआ था।