भारतीय सुपरस्टार्स की हार और गोल्डबर्ग के बवाल के बाद WWE को हुआ फायदा, Raw के रेटिंग्स आई सामने

गोल्डबर्ग ने इस हफ्ते Raw में एंट्री कर धमाल मचाया
गोल्डबर्ग ने इस हफ्ते Raw में एंट्री कर धमाल मचाया

इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) का एपिसोड शानदार रहा था। व्यूअरशिप में भी इस बार बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.821 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस बार .04 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। आपको बता दें पिछले हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.814 मिलियन रही थी। हालांकि ज्यादा बढ़ोत्तरी इस बार नहीं देखने को मिली।

Ad

WWE को हुआ थोड़ा फायदा

पिछले हफ्ता WWE के लिए कुछ खास नहीं रहा था। तीनों ब्रांड्स की व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली थी। इस हफ्ते थोड़ा बहुत फायदा मिला। शो की शुरूआत इस बार बॉबी लैश्ले और MVP ने की। इसके बाद गोल्डबर्ग ने भी एंट्री की। MVP ने गोल्डबर्ग के बेटे से कुछ कह दिया और इसके बाद उनका गुस्सा देखने को मिला। गोल्डबर्ग ने जबरदस्त स्पीयर MVP को दिया। सबसे बड़ी बात की लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी हो गया।

शो में इस हफ्ते विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया और फैंस का दिल जीता।भारतीय सुपरस्टार्स वीर और शैंकी को इस बार निराशा हाथ लगी। दोनों का हैंडीकैप मैच ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। जिंदर महल ने इसमें खलल डाल दिया और ड्रू मैकइंटायर की फिर जीत हो गई। मैकइंटायर इस बार काफी खतरनाक रोल में नजर आए। शो में कुछ अच्छे सैगमेंट और मैच भी देखने को मिले।

मेन इवेंट में एक बार फिर शार्लेट फ्लेयर और निकी का नो होल्ड्स बार्ड मैच देखने को मिला। पिछले हफ्ते निकी को हार मिली थी लेकिन इस बार उन्हें जीत मिली। फैंस ये देखकर जरूर खुश हुए होंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार शो सही रहा। अभी भी WWE के लिए व्यूअरशिप चिंता का विषय बनी हुई है। इस बार ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। दो मिलियन का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ। तीन घंटे के शो में कंपनी को रेड ब्रांड से काफी उम्मीदें रहती है। अभी तक उम्मीदों के मुताबिक व्यूअरशिप देखने को नहीं मिली। ये बात जरूर विंस मैकमैहन को सता रही होगी। WWE का बड़ा इवेंट कुछ हफ्तों बाद होगा और इससे पहले व्यूअरशिप को ट्रैक पर लाना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे जाकर काफी नुकसान कंपनी को होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications