RAW का एपिसोड काफी बढ़िया था। WWE ने RAW की शुरुआत काफी अच्छे सैगमेंट से की थी वहीं अंत भी रोचक साबित हुआ। खैर, आइए RAW के एपिसोड के नतीजों के बारे में बात करते हैं।- RAW की 'नाईटमेयर बिफोर टीएलसी' सैगमेंट से शुरुआतद मिज़ और जॉन मॉरिसन रिंग में मौजूद थे। इस दौरान एजे स्टाइल्स भी वहां थे। मिज़ बीच में एक टेबल पर बैठे हुए थे और उनके साथ में किताब थी। उन्होंने कहा कि वो 'नाईटमेयर बिफोर टीएलसी' नाम की कहानी सुनाने में वाले हैं। उनकी कहानी ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स के मैच की कहानी बताई। इस दौरान जॉन मॉरिसन ने ड्रू मैकइंटायर की तरह कपड़े पहने थे। एजे स्टाइल्स ने यहां ड्रू को हराने तक की कहानी बताई। इस दौरान द मिज़ ने अपने अनुसार स्टोरी आगे खींचकर बताया कि अगर स्टाइल्स हार जाते हैं तो वो अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके नए चैंपियन बन जाएंगे। स्टाइल्स इससे नाराज थे क्योंकि ये बात उनके द्वारा बनाई गयी कहानी में नहीं थी। शेमस ने एंट्री की और मिज़-मॉरिसन चले गए। एजे स्टाइल्स ने बाद में शेमस पर हमला किया और बाद में शेमस ने बदला लिया। दोनों के बीच मैच हुआ।Twas the #NIGHTMAREBEFORETLC!#WWERaw pic.twitter.com/SDYPILMqKp— WWE (@WWE) December 15, 2020What was in that box?! 👀#WWERaw pic.twitter.com/j2NgjgrVbA— WWE Universe (@WWEUniverse) December 15, 2020- RAW में एजे स्टाइल्स vs शेमसमैच की शुरुआत में शेमस का पलड़ा भारी था। इसके बावजूद एजे स्टाइल्स ने जबरदस्त तरीके से अपनी वापसी की। उन्होंने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स दर्शाए। मैच काफी ज्यादा लंबा रहा और दोनों स्टार्स ने शानदार काम किया मैच का अंत काफी ज्यादा अजीब रहा। शेमस के पैर में चोट लग गयी थी। इसके बावजूद वो स्टाइल्स को टॉप रोप पर ले जाकर अपना मूव लगाने वाले थे। स्टाइल्स इससे बचे और उनके चोटिल पैर पर बुरी तरह हमला किया। साथ ही पिन करके जीत दर्ज की।नतीजा: एजे स्टाइल्स को जीत मिलीमैच के बाद स्टाइल्स जा रहे थे लेकिन शेमस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्टाइल्स ने चेयर्स से शेमस पर बुरी तरह हमला किया।.@WWESheamus has his sights set on @TheGiantOmos!#WWERaw pic.twitter.com/60CdPVevlw— WWE (@WWE) December 15, 2020He's got friends in high places...@AJStylesOrg & @TheGiantOmos make a statement on #WWERaw! pic.twitter.com/S0W3NRHb7A— WWE Universe (@WWEUniverse) December 15, 2020RAW में बैकस्टेज द हर्ट बिजनेस ने एक व्यक्ति का मजाक बनाया जहां लैश्ले ने उनपर दूध डाला। इसके बाद MVP का इंटरव्यू लिया और अपने मैचों के बारे में बात की।- RAW में जैफ हार्डी, न्यू डे vs द हर्ट बिजनेसमैच काफी अच्छा साबित हुआ। टीमों ने कई अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया जहां हर्ट बिजनेस ने जबरदस्त तरीके से मैच में पकड़ बनाई। शुरुआत से अंत तक उनका ही पलड़ा भारी रहा जहां कुछ जगह इंटरफेरेंस भी हुई। खैर, अंत में जाकर बॉबी लैश्ले ने जैफ हार्डी को अपने लॉक में फंसा लिया और हार्डी ने यहां टैपआउट किया।नतीजा: द हर्ट बिजनेस को जीत मिलीThe #WWERaw Tag Team Champions @AustinCreedWins & @TrueKofi are ready for a huge six-man tag team match NEXT! pic.twitter.com/jNllfJru6s— WWE (@WWE) December 15, 2020The #HurtBusiness gets the win on #WWERaw, but will the result be the same at #WWETLC? pic.twitter.com/kRVbYgGpr0— WWE (@WWE) December 15, 2020RAW में बैकस्टेज लाना और असुका बात कर रही थी।- RAW में लाना vs नाया जैक्समैच काफी ज्यादा छोटा रहा। नाया जैक्स का शुरुआत से ही दबदबा रहा था। इसके बावजूद लाना ने वापसी करने की पूरी कोशिश की। नाया जैक्स टॉप रोप से लाना पर समोअन ड्रॉप लगाने वाली थीं। लाना इससे बच गईं और नाय जैक्स को नीच पटक दिया। साथ ही उन्हें पिन करके जीत दर्ज की। सबको बड़ा शॉक मिला।नतीजा: लाना को जीत मिलीअसुका पर बैकस्टेज शायना बैजलर द्वारा हमला हुआ। इसके बाद नाया जैक्स और शायना बैजलर ने लाना पर बुरी तरह हमला किया और उनके पैर को निशाना बनाया। असुका ने रिंग में एंट्री की और दोनों हील स्टार्स को भगाया।LANA WINS! LANA WINS! LANA WINS!@LanaWWE just pinned @NiaJaxWWE on #WWERaw, what a HUGE victory! pic.twitter.com/8gAfgBrQmZ— WWE (@WWE) December 15, 2020💔💔💔💔💔💔💔#WWERaw pic.twitter.com/zUgPuIvttF— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में इलायस का सैगमेंटइलायस ने सैगमेंट की शुरुआत की। इस दौरान जैक्सन राइकर भी वहां थे और उन्होंने बताया कि वो इलायस के गाने सुनकर बदल गए हैं। इस दौरान आर-ट्रुथ ने वहां एंट्री की और कहा कि वो पिछले हफ्ते इलायस के सैगमेंट में दखल देने के लिए माफी मांगने आए हैं। इसपर इलायस ने कहा कि आर-ट्रुथ इस समय भी इंटरफेयर कर चुके हैं। खैर, WWE सुपरस्टार्स की भीड़ आई। वो आपस में लड़ने लगे वहीं कुछ स्टार्स पर जैक्सन राइकर ने हमला किया। आर-ट्रुथ इस दौरान भाग गए।.@RonKillings picked the wrong time to interrupt @IAmEliasWWE!#WWERaw pic.twitter.com/h556BwdwaU— WWE (@WWE) December 15, 2020The #247Championship chase has been put on hold thanks to @JaxsonRykerWWE!#WWERaw pic.twitter.com/j4JsYpqmrC— WWE (@WWE) December 15, 2020RAW में बैकस्टेज मिज़-मॉरिसन आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान कीथ ली ने एंट्री की और सिक्का उछाला। यहां मिज़ और उनके साथी को जीत मिली। कीथ ने कहा कि वो सिर्फ यही जीत सकते हैं।- RAW में द मिज़ और जॉन मॉरिसन vs कीथ ली (हैंडीकैप मैच)कीथ ली ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। दरअसल, द मिज़ और जॉन मॉरिसन पर उन्होंने शुरुआत से ही बुरी तरह हमला किया। बाद में मिज़ और मॉरिसन ने जरूर वापसी की। इसके बावजूद कीथ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में दोनों सुपरस्टार्स ने टीम के रूप में बढ़िया काम किया और कीथ ली को पिन करके हरा दिया।नतीजा: द मिज़ और जॉन मॉरिसन को जीत मिली😲😲😲😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/hwqHg9wS9i— WWE (@WWE) December 15, 2020Like it or not, @mikethemiz & @TheRealMorrison get the WIN!#WWERaw pic.twitter.com/MPQIlCIjRy— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में ब्रे वायट का सैगमेंटब्रे वायट ने रिंग में आकर प्रोमो कट किया। इस दौरान उनके साथी रिंगसाइड पर मौजूद थे। खैर, वायट ने कहा कि वो ऑर्टन के साथ अपनी दुश्मनी का आखिर अंत करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ जोक्स सुनाए। वो हँस रहे थे और रैंडी ऑर्टन बड़ी स्क्रीन पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने द फीन्ड के बारे में बात की। इस दौरान रैंडी ऑर्टन ने कहा कि वो ब्रे वायट के साथ हाइड-एंड-सिक खेलना चाहते हैं। वायट ने इसे स्वीकारा।"I'm sorry, @RandyOrton." - @WWEBrayWyatt#WWERaw pic.twitter.com/PR5YcAVdou— WWE (@WWE) December 15, 2020.@RandyOrton has cut the field trip short!#WWERaw pic.twitter.com/kjlEls3Adh— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में रिकोशे vs मेसरेट्रीब्यूशन के सदस्य मेस का सामना रिकोशे से देखने को मिला। मेस ने शानदार प्रदर्शन किया और सही मायने में सबको प्रभावित किया। रिकोशे ने भी अपनी वापसी की लेकिन अंत में मेस ने अपना फिनिशर लगाकर रिकोशे को हराया। अली ने कहा कि वो रिकोशे का पीछा तबतक नहीं छोड़ेंगे जबतक वो रेट्रीब्यूशन का हिस्सा नहीं बन जाते।नतीजा: मेस को जीत मिली.@RETRIBUTIONMACE gets the win against @KingRicochet!#WWERaw pic.twitter.com/4hCSIVTg9X— WWE (@WWE) December 15, 2020"This doesn't end until I say it ends! And it ends when you JOIN #Retribution!" - @AliWWE #WWERaw pic.twitter.com/DRVzFTmvZ1— WWE (@WWE) December 15, 2020RAW में बैकस्टेज ब्रे वायट असल में ऑर्टन को ढूंढ रहे थे। इस दौरान वायट की मुलाकात रिडल से हुई। रिडल ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। इसपर वायट ने इनकार किया और कहा कि वो इस समय ऑर्टन को ढूंढ रहे हैं। रैम्ब्लिन रैबिट भी वहां नजर आए और रिडल ने उसे गाजर दिया।- RAW में शायना बैजलर vs डैना ब्रुकशायना बैजलर का पलड़ा पूरे मैच में भारी रहा। डैना ब्रुक ने भी कुछ अच्छे मूव्स दिखाए। इसके बावजूद जब ब्रुक का पलड़ा भारी लग रहा था, तब नाया जैक्स की इंटरफेरेंस हुई और मैच का अंत DQ से देखने को मिला।नतीजा: डैना ब्रुक को DQ से जीत मिलीमैच के बाद भी शायना बैजलर और नाया जैक्स ने हमला जारी रखा। इस दौरान मैंडी रोज़ ने वापसी की और केंडो स्टिक से दोनों पर हमला किया। बैजलर भारी पड़ने लगी लेकिन असुका ने आकर उन्हें बचाया।.@DanaBrookeWWE goes one-on-one with @QoSBaszler!#WWERaw pic.twitter.com/FNiMniJtA8— WWE (@WWE) December 15, 2020.@WWEAsuka is on the attack before #WWETLC this Sunday!#WWERaw pic.twitter.com/bk2SFWrtTU— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में ब्रे वायट का बैकस्टेज सैगमेंटRAW में आर-ट्रुथ फायरफ्लाई फन हाउस के पिग से बात कर रहे थे। इस दौरान ब्रे वायट वहां आए और जल्द ही रैंडी ऑर्टन को ढूंढने चल गए। ब्रे वायट बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन को ढूंढ रहे थे। इस दौरान वायट को अपनी पुरानी हिलती हुई चेयर दिखी। वो उसपर जाकर बैठ गए। ऑर्टन ने पीछे से आकर उनपर हमला किया। वायट ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ऑर्टन ने बुरी तरह हमला जारी रखा। इसके बाद उन्होंने वायट को एक लकड़ी के डिब्बे में बंद कर दिया और उसपर आग लगा दी। उन्हें लगा की वायट अंदर होंगे। इसके बावजूद अचानक से द फीन्ड की एंट्री हुई और उन्होंने ऑर्टन पर मैंडिबल क्लॉ लगाकर उन्हें धराशाई किया।It was a TRAP by @RandyOrton!#WWERaw pic.twitter.com/F4YicpFghl— WWE (@WWE) December 15, 2020#TheFiend takes out @RandyOrton backstage!#WWERaw pic.twitter.com/yRpFDYdldb— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में रिडल vs MVPमैच काफी ज्यादा छोटा रहा। इस दौरान रिडल ने प्रभावित किया और काफी आसानी से जीत दर्ज की। मैच के बाद बॉबी लैश्ले ने एंट्री की लेकिन वो रिडल पर हमला नहीं कर पाए।नतीजा: रिडल को जीत मिलीCan @The305MVP shut down the emerging @SuperKingofBros business on #WWERaw? pic.twitter.com/YFEQBixLDQ— WWE (@WWE) December 15, 2020In the time it takes to finish a BRONUTT, @SuperKingofBros gets the win over @The305MVP on #WWERaw! pic.twitter.com/kppuCRQV25— WWE (@WWE) December 15, 2020- RAW में WWE चैंपियनशिप असेंशन सेरेमनीदोनों ने एंट्री की। इसके बाद एजे स्टाइल्स ने प्रोमो कट किया और ड्रू की बेइज्जती करने की कोशिश की। ड्रू ने अपना प्रोमो कट किया और इसके बाद चैंपियनशिप को टांग दिया। एजे स्टाइल्स ने इस कहा कि उन्हें सिर्फ स्टाइल्स का सामना नहीं करना है। इसके बाद मिज़ और जॉन मॉरिसन ने आकर ड्रू पर हमला किया। तीनों ने ड्रू को धराशाई किया। इसके बाद ड्रू ने वापसी की और सारे सुपरस्टार्स पर हमला किया लेकिन स्टाइल्स के बॉडीगार्ड ने उनका ध्यान भटकाया। इसके बाद स्टाइल्स ने लैडर, चेयर्स और टेबल्स का उपयोग करके मैकइंटायर को धराशाई किया। साथ ही लैडर पर चढ़कर टाइटल को निकाला और खुद को टीएलसी में बड़ा दावेदार घोषित किया।The #WWEChampionship ascends.#WWERaw pic.twitter.com/wvgTlWOHI0— WWE (@WWE) December 15, 2020Can @AJStylesOrg ascend the ladder THIS SUNDAY at #WWETLC?#WWERaw pic.twitter.com/quePPfz7RJ— WWE (@WWE) December 15, 2020इस तरह से RAW के एपिसोड का अंत हुआ।