इस हफ्ते हुआ रॉ (WWE Raw) का एपिसोड अब खत्म हो गया है। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के बाद हुआ यह Raw का पहला एपिसोड था और इसमें काफी समय बाद फैंस भी शामिल हुए। Raw का एपिसोड काफी ज्यादा जबरदस्त रहा और इसमें काफी कुछ देखने को मिला। आइए नजर डालते हैं Raw में क्या-क्या हुआ। #) जॉन सीना ने की WWE Raw की शुरुआत पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना ने Raw की शुरुआत की और उन्होंने Money in the Bank में अपनी वापसी के बारे में बात की। सीना ने उन्हें फैंस ही वापस लेकर आए हैं और उन्हें फैंस से काफी चीयर भी मिला। इसके बाद सीना ने रोमन रेंस के ऊपर जमकर निशाना साधा और उनकी बुरी तरह बेइज्जती भी की। जॉन सीना ने SummerSlam में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया। साथ ही में सीना ने ऐलान किया कि वो इस हफ्ते SmackDown में भी नजर आने वाले हैं। इसके बाद रिडल ने रिंग में एंट्री की। सीना-रिडल के बीच रिंग में जबरदस्त मोमेंट भी देखने को मिला। "WHAT am I here for? The Universal Championship. WHEN? About five weeks from now at @SummerSlam."@JohnCena delivers a HUGE announcement on #WWERaw. pic.twitter.com/TQOXjFq5p8— WWE (@WWE) July 20, 2021We CAN'T WAIT to see @JohnCena on #SmackDown this Friday!!!Oh you better be ready, @WWERomanReigns & @HeymanHustle!#WWERaw pic.twitter.com/9osqKWYpZp— WWE (@WWE) July 20, 2021The hot new single from @JohnCena & @SuperKingofBros called 𝑩𝒓𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐!#WWERaw pic.twitter.com/AJEEblSsG6— WWE (@WWE) July 20, 2021#) WWE Raw में एजे स्टाइल्स, ओमोस और जॉन मॉरिसन vs रिडल और वाइकिंग रेडर्स Raw में एक सिक्स मैन टैग टीम मुकाबला हुआ और यह काफी अच्छा साबित हुआ। ओमोस, रिडल और वाइकिंग रेडर्स का प्रदर्शन मैच के दौरान काफी ज्यादा जबरदस्त रहा, तो एजे स्टाइल्स और जॉन मॉरिसन ने भी अपना किरदार अच्छे से निभाया। मैच के अंत में एक मजेदार पल भी देखने को मिला। रिडल ने द मिज की पिचकारी लेकर ओमोस पर अटैक कर दिया और फिर इसे वापस मिज को दे दिया। ओमोज जब मिज के पीछे गए, तो मॉरिसन ने बचाव करना चाहा, लेकिन ओमोस ने मॉरिसन को रिंग के अंदर फेंक दिया। इसके बाद वाइकिंग रेडर्स ने मॉरिसन को वाइकिंग एक्सपीयरेंस दिया और एरिक ने पिन करते हुए अपनी टीम के लिए जीत हासिल की। विजेता: द वाइकिंग रेडर्स और रिडल Okay @TheGiantOmos, now YOUR turn!#WWERaw pic.twitter.com/NsX9ip0urw— WWE (@WWE) July 20, 2021The ol' Riddle switcheroo.Hold my Drip Stick, I'm going in!#WWERaw pic.twitter.com/KhOciMPOCR— WWE (@WWE) July 20, 2021JOHNNY YEET YEET!#WWERaw pic.twitter.com/dSvqUxKdeA— WWE (@WWE) July 20, 2021What a win for the #VikingRaiders & @SuperKingofBros!#WWERaw pic.twitter.com/Bz1WnT8HJP— WWE (@WWE) July 20, 2021#) WWE Raw में जैक्सन राइकर और इलायस (सिम्फनी ऑफ डिस्ट्रक्शन फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच)इलायस ने फैंस के बीच आकर अपना प्रोमो दिया और कहा कि WWE का मतलब वॉक विद इलायस है। इसके बाद जैक्सन राइकर की रिंग में एंट्री हुई और दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच शुरू हुआ। यह काफी खतरनाक मैच साबित हुआ और दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के ऊपर गिटार, कीबॉर्ड और अलग-अलग वैपन से अटैक किया। हालांकि मैच के अंत में राइकर ने इलायस को रिंगसाइड पर पड़े टेबल पर सुपरप्लेक्स दिया और फिर पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। विजेता: जैक्सन राइकर The Gong Show is BACK on #WWERaw! pic.twitter.com/rZYXdlwhqv— WWE (@WWE) July 20, 2021No illegal tactics here.Just a SYMPHONY OF DESTRUCTION Match!#WWERaw pic.twitter.com/l02fn3vNuO— WWE (@WWE) July 20, 2021"Meet your new piano mover!"#WWERaw pic.twitter.com/t8FSGM3fuq— WWE (@WWE) July 20, 2021Don't think that's QUITE what @YoYo_Ma would have in mind there!#WWERaw pic.twitter.com/ijAGsyHfAe— WWE (@WWE) July 20, 2021बैकस्टेज Raw में मंसूर WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स और सोन्या डेविल के साथ थे। इस बीच पता चला कि अगले हफ्ते मंसूर और अली अगले हफ्ते टैग टीम मैच में नजर आने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे को बातें भी बोली। इसके बाद यूएस चैंपियन शेमस भी वहां नजर आए और उन्होंने हम्बर्टो कारिलो के खिलाफ उनके मैच को लेकर निराशा जताई। #USChampion @WWESheamus gets @humberto_wwe tonight on #WWERaw and the firm but fair @SonyaDevilleWWE will hear none of it otherwise! pic.twitter.com/mgE2HG7h6u— WWE (@WWE) July 20, 2021Looks like we've got a couple of tag team partners next week on #WWERaw! pic.twitter.com/TNtI4F1O6O— WWE (@WWE) July 20, 2021#) शार्लेट फ्लेयर का WWE Raw में सैगमेंटRaw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने चैंपियनशिप जीतने के बाद जबरदस्त प्रोमो दिया और अपनी जीत के बारे में बात की। इस बीच फैंस ने बैकी लिंच को लेकर चैंट किए, तो शार्लेट ने बैकी पर भी निशाना साधा। रिया रिप्ली ने बाहर आकर शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ रीमैच मांगा, जिसे शार्लेट ने मना कर दिया। हालांकि एडम पीयर्स ने इस मैच को Raw के लिए ऑफिशियल कर दिया। बाद में शार्लेट ने रिया रिप्ली के पैर पर ही अटैक कर दिया। The match has been made OFFICIAL.#WWERaw Women's Championship Match TONIGHT!Who ya got?! pic.twitter.com/cp6yG5stuY— WWE (@WWE) July 20, 2021What a difference 24 hours makes!#WWERaw pic.twitter.com/AfJheucKie— WWE (@WWE) July 20, 2021Who flings their shoe?Honestly......#WWERaw pic.twitter.com/pw6EQH0t9H— WWE (@WWE) July 20, 2021#) Raw में WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस नटालिया और टमीना vs नाया जैक्स और शायना बैजलरयह काफी इवेंटिंग विमेंस टैग टीम मैच रहा, जिसमें ज्यादातर समय जैक्स और बैजलर ने ही दबदबा बनाए रखा। हालांकि मुकाबले के अंत में रेजिनल्ड ने टमीना का ध्यान भटकाने का प्रयास करते हुए शायना की मदद करनी चाही। हालांकि यह उनके खिलाफ ही चला गया और टमीना ने मौके का फायदा उठाकर बैजलर को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद शायना काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने जैक्स को फैसला लेने के लिए कहा। जैक्स ने रेजिनल्ड पर अटैक करते हुए उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया। विजेता: नटालिया और टमीना Stranded.#WWERaw pic.twitter.com/FfjHS6dCQH— WWE (@WWE) July 20, 2021WOAH!!!#WWERaw pic.twitter.com/FfWksryb4O— WWE (@WWE) July 20, 2021Did @ReginaldWWE just inadvertently cost @NiaJaxWWE & @QoSBaszler the match?!#WWERaw pic.twitter.com/So6CWBv4sb— WWE (@WWE) July 20, 2021NATTIE POWER!#WWERaw pic.twitter.com/H44vWUh4nm— WWE (@WWE) July 20, 202124*7 चैंपियन अकीरा टोजावा सभी से बचते हुए रिंग में हुए, लेकिन वहां रेजिनल्ड ने चुस्ती और फुर्ती दिखाते हुए सभी को चौंकाया। अंत में रेजिनल्ड ने टोजावा को पिन किया और WWE 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया। It's a REGINALD PARTY on #WWERaw! pic.twitter.com/YRLAcBQNcE— WWE (@WWE) July 20, 2021.@ReginaldWWE may have lost @QoSBaszler & @NiaJaxWWE but he has gained the #247Championship!#WWERaw pic.twitter.com/QpC35sIW6b— WWE (@WWE) July 20, 2021#) WWE यूएस चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर के लिए शेमस vs हम्बर्टो कारिलोशेमस और कारिलो के बीच एक बार फिर मुकाबला हुआ। हालांकि इस बार यह मैच एकतरफा नहीं रहा और यूएस चैंपियन को कड़ी टक्कर मिली। मैच के दौरान कारिलो ने शेमस का मास्क उतारने का भी प्रयास किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हुए। यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और अंत में शेमस ने कारिलो को पिन करते हुए इस मैच को आसानी से जीत लिया। बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट ने भी इस मैच को बहुत ही करीबी से देखा। विजेता: शेमस When you get fed up with your dentist.#WWERaw pic.twitter.com/MimlUYzJKU— WWE (@WWE) July 20, 2021𝑴𝒂𝒌𝒊𝒏' 𝒎𝒂𝒕𝒄𝒉𝒆𝒔, 𝒘𝒊𝒏𝒏𝒊𝒏' 𝒕𝒊𝒕𝒍𝒆𝒔 𝒂𝒏𝒅𝑭𝒊𝒈𝒉𝒕𝒊𝒏' 𝑹𝒐𝒖𝒏𝒅 𝒕𝒉𝒆 𝑾𝒐𝒓𝒍𝒅! pic.twitter.com/QPdQ07mJ3w— WWE (@WWE) July 20, 2021UH OH!#WWERaw pic.twitter.com/cFxt3bM2Sb— WWE (@WWE) July 20, 2021#) WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs कीथ ली (Raw में ओपन चैलेंज) Money in the Bank में मिली जबरदस्त जीते के बारे में बॉबी लैश्ले और MVP ने बात की और इसके बाद लैश्ले ने उनके खिलाफ मैच के लिए ओपन चैलेंज की बात की। कीथ ली ने वापसी की और लैश्ले के ओपन चैलेंज का जवाब दिया। दोनों सुपरस्टार्स ने दमदार प्रदर्शन किया और एक दूसरे के खिलाफ अपने मूव्स का इस्तेमाल किया। इस बीच कीथ ली ने प्रभावित किया औऱ खुद को हर्ट लॉक से भी बचाया। हालांकि अंत में लैश्ले ने पहले ली को क्लोथसलाइन दी और फिर स्पीयर देते हुए इस मैच को जीत लिया। विजेता: बॉबी लैश्ले SPEAR SPEAR SPEAR!#WWERaw pic.twitter.com/2XARlZGSwI— WWE (@WWE) July 20, 2021DE-NIED!#WWERaw pic.twitter.com/HVk1fsluYI— WWE (@WWE) July 20, 2021The returning @RealKeithLee brought the power, but a crushing SPEAR seals the deal for the All Mighty #WWEChampion!#WWERaw pic.twitter.com/Vx0B688H1F— WWE (@WWE) July 20, 2021मैच के बाद जब लैश्ले सेलिब्रेट कर रहे थे तभी गोल्डबर्ग का म्यूजिक बजा और उन्होंने Raw में वापसी की। इसके बाद गोल्डबर्ग ने लैश्ले से कहा कि वो नेक्सट हैं। लैश्ले काफी गुस्से में नजर आ रहे थे, लेकिन MVP ने उन्हें रोका। IT'S GOLDBERG!!! pic.twitter.com/NyehYSxzUn— WWE (@WWE) July 20, 2021Who's next for the #WWEChampion?"I'M NEXT!"@Goldberg has his sights set on @fightbobby!#WWERaw pic.twitter.com/wL24FsuVrt— WWE (@WWE) July 20, 2021#) Raw में WWE सुपरस्टार्स जिंदर महल का सैगमेंटजिंदर महल ने कहा कि उनका जन्मदिन है और वो काफी खुश हैं। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी वजह से मैकइंटायर का नुकसान हुआ। इसके बाद शैंकी ने अपने ही अंदाज में जिंदर महल के लिए बर्थडे गाना गया। हालांकि तभी मैकइंटायर ने पीछे से आकर महल पर चेयर से अटैक किया और फिर उन्होंने वीर पर भी अटैक किया। हालांकि शैंकी ने बीच-बचाव करना चाहा, लेकिन मैकइंटायर ने चेयर से उनके ऊपर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया। मैकइंटायर ने शैंकी को स्टील चेयर से 20 बार अटैक किया और उनकी बुरी हालत कर दी। महल और वीर एंट्रेंस स्टेज पर यह देखते रहे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। That's a SCOTTISH FIRE-BREATHING DRAGON!#WWERaw pic.twitter.com/mzuEkBZRfK— WWE (@WWE) July 20, 2021PAYBACK TIME!#WWERaw pic.twitter.com/XLWYOZ73Rs— WWE (@WWE) July 20, 2021We've got ourselves a birthday singalong for @JinderMahal on #WWERaw! pic.twitter.com/YKhWEA9N8H— WWE (@WWE) July 20, 2021#) Raw में कैरियन क्रॉस का डेब्यू और WWE दिग्गज जैफ हार्डी के साथ मैचNXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने Raw में डेब्यू किया और जैफ हार्डी के खिलाफ उनका मैच हुआ। यह काफी रोमांचक मैच रहा, जिसमें शुरुआत में क्रॉस हावी नजर आए, लेकिन हार्डी ने भी पलटवार किया। हालांकि अंत में हार्डी ने रोप्स के सहारे से क्रॉस को रोलअप करते हुए इस मैच को जीत लिया। क्रॉस इससे काफी नाराज नजर आए और उन्होंने कहा हार्डी ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। विजेता: जैफ हार्डी"@JEFFHARDYBRAND just made the biggest mistake of his life because in the end, everyone will fall and pray!"The #WWENXT Champion @WWEKarrionKross sends a warning to the Charismatic Enigma!#WWERaw pic.twitter.com/QJUlYoRdgj— WWE (@WWE) July 20, 2021JEFF HARDY HAS JUST PINNED THE #WWENXT CHAMPION KARRION KROSS!!!!!!AND NO MORE WORDS IS BACK! pic.twitter.com/9XlLf3dBtQ— WWE (@WWE) July 20, 2021Nobody home!#WWERaw pic.twitter.com/dpT6VoCge7— WWE (@WWE) July 20, 2021HE'S HERE!#WWENXT Champion @WWEKarrionKross has arrived on #WWERaw. pic.twitter.com/bVdig2M0Yh— WWE (@WWE) July 20, 2021#) बैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस का प्लेग्राउंड सैगमेंट देखने को मिला, जिसमें लिली की वापसी हुईं। इस बीच ईवा मैरी और डूड्रॉप भी वहां नजर आईँ। ब्लिस ने मैरी को बिना डूड्रॉप के मैच के लिए चैलेंज किया, लेकिन मैरी वहां से चली गईं। There's no room in the #EVALution for @AlexaBliss_WWE & Lilly!#WWERaw pic.twitter.com/B41EZMI7v9— WWE (@WWE) July 20, 2021It's @natalieevamarie & @DoudropWWE!#AlexasPlayground#WWERaw pic.twitter.com/Zlqq50IimB— WWE (@WWE) July 20, 2021#) WWE Raw में शार्लेट फ्लेयर vs रिया रिप्ली (विमेंस चैंपियनशिप मैच)WWE Raw के मेन इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली ने लगातार दूसरे हफ्ते एक जबरदस्त मुकाबला दिया। शार्लेट ने रिया के चोटिल पैर पर अटैक करके उनके ऊपर हावी होने का प्रयास किया, लेकिन रिप्ली ने हार नहीं मानी और इस मैच में सब कुछ कर करके देख लिया। रिप्ली ने शार्लेट के खिलाफ अपना फिनिशिंग मूव भी लगाया, लेकिन शार्लेट ने किकआउट कर दिया। इस बीच शार्लेट फ्लेयर अपने टाइटल को लेकर वापस जानी लगी, लेकिन रिप्ली उनके पीछे गईं और शार्लेट ने उनके ऊपर अपनी बेल्ट से अटैक कर दिया। हालांकि शार्लेट ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। इसके बाद रिप्ली ने फ्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया और मौके का फायदा उठाकर निकी एश ने अपने MITB ब्रीफकेस को कैशइन किया और शार्लेट को पिन करते ही वो नई चैंपियन बन गईं। विजेता: निकी एश All for the #WWERaw #WomensTitle! pic.twitter.com/qh7Vc5ztkx— WWE (@WWE) July 20, 2021No No No No No NOOOOOO!#WWERaw pic.twitter.com/QLs4FqNkmd— WWE (@WWE) July 20, 2021NIKKI A.S.H. CASHED IN HER #MITB CONTRACT TO BECOME THE NEW #WWERAW WOMEN'S CHAMPION!!!!@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/4oD7K8soAi— WWE (@WWE) July 20, 2021इसी के साथ Raw के जबरदस्त एपिसोड का अंत हुआ।