Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। इस दौरान टीएलसी पीपीवी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। इसलिए आइए Raw के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- Raw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन के साथRaw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की और यहां ब्रे वायट और उनके फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट के बारे में बात की। इसके बाद ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि द फीन्ड असल में ऑर्टन से टीएलसी में बदला लेंगे। इसके अलावा उनका एक मजेदार सैगमेंट देखने को मिला। इसके बाद ऑर्टन ने कहा कि वो फीन्ड को टीएलसी में देख लेंगे लेकिन Raw में वो ब्रे वायट का सामना करना चाहते हैं।Look who’s kicking off #WWERaw right now! 🐍#WWERaw @RandyOrton pic.twitter.com/clVUXShStp— WWE (@WWE) December 8, 2020New #FireflyFunHouse game alert! 🚨#WWERaw @WWEBrayWyatt @RandyOrton pic.twitter.com/t8WvTM0Sgn— WWE (@WWE) December 8, 2020- Raw में असुका vs शायना बैजलरदोनों सुपरस्टार्स का मैच जबरदस्त था। उन्होंने काफी अच्छा काम किया और मैच ने फैंस का ध्यान खींचा। मैच के दौरान लाना पर भी नाया जैक्स द्वारा हमला हुआ। खैर, मैच जारी रहा और एक समय आया जब नाया जैक्स ने लाना पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान लाना बच गयी और नाया जैक्स घायल हो गयी। इसके चलते शायना बैजलर का ध्यान भटक गया और असुका ने फायदा उठाकर जीत दर्ज की।नतीजा: असुका को जीत मिलीIt didn't take long for this fight to spill outside the ring! #WWERaw @WWEAsuka @LanaWWE @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/c4STC1Hcui— WWE (@WWE) December 8, 2020Another week, another win. @WWEAsuka pulled out the victory over @QosBaszler! #WWERaw @LanaWWE @NiaJaxWWE pic.twitter.com/v98OYLUBsT— WWE (@WWE) December 8, 2020Raw में बैकस्टेज हर्ट बिजनेस नजर आए। इसके अलावा रिकोशे और डैना ब्रुक बात कर रहे थे और इस दौरान रिडल नजर आए। खैर, उनका इंटरव्यू भी देखने को मिला।- Raw में रिकोशे और डैना ब्रुक vs स्लैपजैक और रेकनिंग (मिक्स्ड टैग टीम मैच)मैच काफी ज्यादा छोटा रहा। दोनों टीमों के बीच ज्यादा खास मूव्स देखने को नहीं मिले। WWE ने यहां रेट्रीब्यूशन को कमजोर दिखाया। साथ ही इस हफ्ते फिर डैना ब्रुक ने रेकनिंग को पिन करके हरा दिया।नतीजा: रिकोशे और डैना ब्रुक को जीत मिलीअली मैच के बाद रेकनिंग और स्लैपजैक पर काफी गुस्सा नजर आए और उन्हें छोड़कर चले गए।.@DanaBrookeWWE & @KingRicochet deliver another upset to RETRIBUTION!#WWERaw pic.twitter.com/HYSGAn4Sjl— WWE (@WWE) December 8, 2020.@AliWWE isn’t taking #RETRIBUTION’s loss tonight lightly. #WWERaw @SlapJackRTRBTN @ReckoningRTRBTN pic.twitter.com/YRIKfmvJf6— WWE (@WWE) December 8, 2020बैकस्टेज शेमस और कीथ ली नजर आए। इस दौरान कीथ ने कहा कि शेमस भविष्य में अपने दोस्त को धोखा देंगे।- Raw में मिज़ टीवी का सैगमेंटद मिज़ और जॉन मॉरिसन ने एजे स्टाइल्स को स्पेशल गेस्ट के रूप में एजे स्टाइल्स को बुलाया। उन्होंने मिलकर शेमस और ड्रू के बोलने के तरीके का मजाक बनाया। इसके बाद शेमस ने एंट्री की और फिर ड्रू मैकइंटायर भी वहां आए। उन्होंने मिज़ और मॉरिसन का मजाक बनाया। ये देखकर एजे स्टाइल्स पहले ही रिंग के बाहर हो गए। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स ने मिलकर मिज़ और उनके दोस्त पर बुरी तरह हमला किया। इसके साथ ही ड्रू ने मिज़ का ब्रीफकेस काफी दूर फेक दिया।"Every table that I see, I'm gonna try to put @DMcIntyreWWE through it!" @AJStylesOrg lays out a bold strategy for his #WWETitle Match at #WWETLC. #WWERaw pic.twitter.com/CS8SNB2qZ9— WWE (@WWE) December 8, 2020Look who decided to show up on #MizTV!#WWERaw @WWESheamus @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/dJLkx69yFk— WWE (@WWE) December 8, 2020- Raw में शेल्टन बेंजामिन vs कोफी किंग्सटनदोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा एक्शन दर्शाया। शुरुआत में हील सुपरस्टार का पलड़ा भारी था। खैर, रिंगसाइड पर से दोनों सुपरस्टार्स के साथ हौसला बढ़ाते रहे। मैच काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था और अंत में कोफी किंग्सटन ने ट्रबल इन पैराडाइस की मदद से शेल्टन को हराया।नतीजा: कोफी किंग्सटन को जीत मिलीमैच के बाद सेड्रिक एलेक्सजेंडर ने माइक लिया और कोफी उनके खिलाफ उतरने के लिए कहा। कोफी ने चुनौती को स्वीकारा।.@TrueKofi battles @Sheltyb803 RIGHT NOW on #WWERaw! pic.twitter.com/QBKBpV7Ejs— WWE (@WWE) December 8, 2020.@TrueKofi picks up the victory over @Sheltyb803!#WWERaw pic.twitter.com/oT7KEeHMbi— WWE (@WWE) December 8, 2020- Raw में सेड्रिक एलेक्सजेंडर vs कोफी किंग्सटनमैच के दौरान सेड्रिक मुख्य रूप से कोफी के पैर पर हमला करते हुए नजर आए। खैर, दोनों सुपरस्टार्स ने एक जबरदस्त मैच दिया। कई मौकों पर लगा कि कोफी किंग्सटन की जीत होगी लेकिन अंत में सेड्रिक ने अपने शानदार मूव की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: सेड्रिक एलेक्सजेंडरको जीत मिलीCrash and burn! #WWERaw @TrueKofi @CedricAlexander pic.twitter.com/QMiUDZiRhc— WWE (@WWE) December 8, 2020And like that, business is back in motion! @CedricAlexander picks up the win, and leaves #TheNewDay with a statement. #WWERaw pic.twitter.com/tCPwbwufIJ— WWE (@WWE) December 8, 2020WWE दिग्गज पैट पैटरसन को WWE ने एक बार फिर ट्रिब्यूट दिया।- Raw में ड्रू मैकइंटायर और शेमस vs द मिज़, जॉन मॉरिसन और एजे स्टाइल्स (हैंडीकैप मैच)मैच काफी जबरदस्त रहा। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। खैर, शेमस और ड्रू के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिली। मैच आगे बढ़ा और दोनों दोस्तों ने हील सुपरस्टार्स पर हमला जारी रखा। इसे एपिसोड को सबसे अच्छा मैच कहा जा सकता है। मैच का अंत काफी बढ़िया रहा। दरअसल, शेमस असल में जॉन मॉरिसन पर अपना फिनिशर लगाने वाले थे लेकिन वो हट गए। इसके चलते ड्रू पर शेमस की किक लग गयी। शेमस का ध्यान भटका और एजे स्टाइल्स ने फिनोमिनल फॉरआर्म लगाकर उन्हें पिन किया।नतीजा: द मिज़, जॉन मॉरिसन और एजे स्टाइल्स को जीत मिलीमैच के बाद ड्रू मैकइंटायर अपने दोस्त शेमस से गुस्सा नजर आए।This #3on2HandicapMatch starts NOW!#WWERaw @AJStylesOrg @mikethemiz @TheRealMorrison @DMcIntyreWWE @WWESheamus pic.twitter.com/AXWKJVFcin— WWE (@WWE) December 8, 2020🤯🤯🤯! #WWERaw @DMcIntyreWWE @TheRealMorrison pic.twitter.com/oyRNs3367X— WWE Universe (@WWEUniverse) December 8, 2020Raw में बैकस्टेज असुका और लाना का सैगमेंट देखने को मिला। लाना यहां अगले हफ्ते नाया जैक्स से होने वाले मैच को लेकर डरी हुई थी। असुका ने उनका हौसला बढ़ाया और चली गयी लेकिन लाना के पीछे नाया जैक्स आ गयी। उन्हें देखकर लाना डर गयी।बैकस्टेज शेमस मौजूद थे और उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर ड्रू पर हमला नहीं किया। इसके बाद ड्रू वहां आए और वो एक-दूसरे से काफी गुस्सा नजर आए। बाद में उनके बीच बैकस्टेज फाइट हुई और इस दौरान उन्हें रोकने के लिए WWE ऑफिशियल ने एंट्री की। दोनों ने मिलकर उस ऑफिशियल पर हमला किया और उसे टेबल पर पटक दिया। बाद में वो हंसने लगे और साथ चले गए।लैश्ले के साथ मैच से पहले जैफ हार्डी की मुलाकात रिडल से हुई। रिडल ने हार्डी के साथ टैग टीम में काम करने की इच्छा जताई।- Raw में जैफ हार्डी vs बॉबी लैश्लेमैच ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन दोनों सुपस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की। लैश्ले का मैच में पलड़ा भारी नजर आया। खैर, जब हार्डी ताकतवर नजर आने लगे तो MVP की इंटरफेरेंस देखने को मिली। इसके चलते रिडल ने एंट्री करते हुए MVP को नीचे धकेला। मैच जारी रहा। जबरदस्त एक्शन और कई सारी इंटरफेरेंस के बाद बॉबी लैश्ले ने अपने सबमिशन की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: बॉबी लैश्ले को जीत मिली.@SuperKingofBros steps in to even the odds for @JEFFHARDYBRAND!#WWERaw @fightbobby @The305MVP pic.twitter.com/ts568FdtAH— WWE (@WWE) December 8, 2020.@fightbobby picks up another victory for The #HurtBusiness tonight. #WWERaw pic.twitter.com/TL2i5G26Ff— WWE (@WWE) December 8, 2020बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन के गेट पर किसी ने नॉक किया और असल में वो फायरफ्लाई फन हाउस के रैम्ब्लिन रैबिट थे।- Raw में रैंडी ऑर्टन vs ब्रे वायटमैच की शुरुआत में वायट ने शानदार मूव्स दिखाए और ऑर्टन ये देखकर चौंक गए। मैच बढ़िया रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। इसके साथ ही अंत ने सबको सरप्राइज कर दिया। दरअसल, ऑर्टन का पलड़ा भारी पड़ रहा था। इतनी देर में लाइट बंद हुई लेकिन ऑर्टन के RKO लगा दिया। वो पिन करने लगे और लाइट पूरी तरह बंद हो गयी। इसके बाद जब लाइट वापस आयी तो ब्रे वायट की जगह द फीन्ड मौजूद थे। उन्होंने रैंडी ऑर्टन को सरप्राइज कर दिया और उनपर जबरदस्त हमला किया।नतीजा: रैंडी ऑर्टन की DQ से जीत हुई।OH!#WWERaw @RandyOrton @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/tzlr2nOtVU— WWE (@WWE) December 8, 2020😨😨😨!#WWERaw @RandyOrton #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/K6U5IjQg3r— WWE (@WWE) December 8, 2020इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत हुआ।