WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 17 अक्टूबर 2022

WWE Raw का एपिसोड फैंस को काफी पसंद आया
WWE Raw का एपिसोड फैंस को काफी पसंद आया

Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत बढ़िया रहा। WWE ने इस एपिसोड को लेकर शानदार तरीके से हाइप बनाई थी और फैंस जरूर निराश नहीं हुए होंगे। इस शो में ब्रॉक लैसनर नज़र आए थे। साथ ही अन्य स्टार्स ने भी बढ़िया काम किया। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स को लेकर बात करेंगे।

WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स

- ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच ब्रॉल देखने को मिला। उन्होंने तबाही मचाई और अंत में लैश्ले का पलड़ा भारी रहा।

- गुड ब्रदर्स ने WWE में वापसी करने के बाद अपना पहला मैच अल्फा अकादमी के खिलाफ लड़ा। इस मुकाबले में गुड ब्रदर्स की जीत हुई और बाद में जजमेंट डे ने एंट्री की। उनके बीच बहस हुई और यहां से एजे स्टाइल्स और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मैच तय हो गया।

- सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने को मिला और यहां मुस्तफा अली ने आकर उन्हें चैलेंज किया। सैथ ने इसका जवाब नहीं और बाद में उनपर हमला किया। अली ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में हील स्टार का दबदबा रहा।

- डैमेज कंट्रोल की इयो स्काई और डकोटा काई ने मिलकर कैंडिस लेरे और बियांका ब्लेयर को टैग टीम मैच में हराया।

- JBL ने प्रोमो कट किया और फैंस की बेइज्जती की। बाद में उन्होंने बैरन कॉर्बिन को इंट्रोड्यूस कराया।

- बैरन कॉर्बिन और डॉल्फ ज़िगलर के बीच मैच देखने को मिला। इस मैच में कॉर्बिन ने जीत हासिल की।

- डॉमिनिक मिस्टीरियो ने एक सिंगल्स मैच में जजमेंट डे की मदद से एजे स्टाइल्स को हरा दिया।

- द मिज़ और डेक्सटर लूमिस के बीच मैच देखने को मिलने वाला था। हालांकि, मुकाबले के पहले ही मिज़ ने स्टेज एरिया पर डेक्सटर की बुरी हालत की। इसी कारण मैच नहीं हो पाया।

- इलायस की वापसी हुई और उनके सैगमेंट में मैट रिडल ने इंटरफेयर किया। बाद में रिडल बैठकर इलायस की परफॉर्मेंस सुन रहे थे। इसी बीच सैथ रॉलिंस ने एंट्री की और सैगमेंट का अंत हुआ।

- सैथ रॉलिंस ने मैट रिडल को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच में जीत दर्ज की। मैच के बाद सैथ ने इलायस पर हमला किया और वो रिडल पर अटैक करने वाले थे। मुस्तफा अली ने आकर यूएस चैंपियन पर हमला किया और उन्हें भगाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।