WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 31 अक्टूबर 2022

WWE Raw का एपिसोड फैंस को काफी पसंद आया
WWE Raw का एपिसोड फैंस को काफी पसंद आया

Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत ही बेहतरीन साबित हुआ। WWE ने इस शो के लिए पहले ही काफी हाइप बना ली थी और यहां ढेरों बढ़िया चीज़ें देखने को मिली। Raw में कई बड़े सुपरस्टार्स भी नज़र आए। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स को लेकर बात करने वाले हैं।

WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स

- बियांका ब्लेयर और निकी क्रॉस के बीच सिंगल्स मैच हुआ। इस मैच में डैमेज कंट्रोल ने इंटरफेयर किया और बियांका ब्लेयर पर हमला किया। निकी ने इस फैक्शन को धराशाई किया लेकिन बियांका ने उन्हें हरा दिया। मैच के बाद ब्लेयर पर डैमेज कंट्रोल ने हमला किया उन्हें बचाने के लिए एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने वापसी की।

- बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच सैटेलाइट इंटरव्यू होने वाला था। ब्रॉक ने रिंग में एंट्री की और बॉबी को लड़ने के लिए बुलाया। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। उन्हें रोकने के लिए लॉकर रूम, रेफरी और सिक्योरिटी गार्ड्स आए।

- सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में सैथ ने एक बड़ी जीत दर्ज की।

- रोमन रेंस ने प्रोमो कट करते हुए लोगन पॉल को हराने का दावा किया और पॉल हेमन ने भी इसी बारे में बात की। द मिज़ ने आकर मदद का हाथ बढ़ाया और लोगन की कमजोरी बताने के बारे में बात की। रोमन ने मिज़ की तारीफ और फिर उनपर हमला कर दिया।

- कार्ल एंडरसन ने डेमियन प्रीस्ट को एक सिंगल्स मैच में हरा दिया। मैच के बाद जजमेंट डे ने एंडरसन और उनके साथियों पर बुरी तरह हमला किया।

- JBL ने फैंस की बेइज्जती की और फिर हैप्पी कॉर्बिन को बुलाया। कॉर्बिन के प्रोमो के बीच आर-ट्रुथ ने इंटरफेयर किया। बाद में ट्रुथ ने कॉर्बिन पर अटैक किया लेकिन JBL की मदद से बैरन ने उनकी बुरी हालत की।

- मैट रिडल और ओटिस के बीच ट्रिक और स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला। इस मजेदार मुकाबले में रिडल ने इलायस की मदद लेकर जीत दर्ज की।

- द मिज़ का मुस्तफा अली के खिलाफ एक सिंगल्स मैच हुआ। लूमिस ने रिंगसाइड पर मिज़ को निशाना बनाया और इसी कारण वो डर गए। रिंग में आते ही अली ने उनपर हमला करके जीत दर्ज की।

- जॉनी गार्गानो ने बताया की द मिज़ ही असल में डेक्सटर लूमिस से खुद पर हमला करा रहे हैं क्योंकि लूमिस को पैसों की जरूरत है।

- एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने इयो स्काई और डकोटा काई को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now