इस हफ्ते हुआ WWE रॉ (Raw) का एपिसोड अब खत्म हो गया है। समरस्लैम (SummerSlam) से पहले हुआ यह Raw का आखिरी एपिसोड हुआ। यह एपिसोड ज्यादा खास नहीं रहा और इसमें काफी चीजें ऐसी हुई जिसने सभी को काफी निराश किया। अब बिना किसी देरी के आइए नजर डालते हैं Raw में क्या-क्या हुआ।रैंडी ऑर्टन ने की WWE Raw की शुरुआतRaw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की और क्राउड से उन्हें अच्छा समर्थन मिला। रैंडी ऑर्टन ने कहा कि सब जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने रिडल को RKO क्यों दिया, क्योंकि वो तो उनकी मदद करना चाहते थे। हालांकि रैंडी ऑर्टन ने साफ किया कि उन्हें किसी भी दोस्त की जरूरत नहीं है। वो अकेले ही अपना काम कर सकते हैं। इसके बाद रिडल बाहर आए और उन्होंने कहा कि रैंडी ऑर्टन को सफाई देने की जरूरत नहीं है। रिडल ने साफ किया कि वो सही से RKO का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और उन्हें सबक सिखाने की जरूरत थी और रैंडी ने वो ही किया। रिडल ने एक बार फिर RK-BRO टीम का प्रपोजल दिया। इसी वक्त एजे स्टाइल्स और ओमोस भी बाहर आ गए। एजे स्टाइल्स ने रैंडी ऑर्टन और रिडल पर निशाना साधा। स्टाइल्स ने फिर रिडल को मैच के लिए चैलेंज किया और रिडल ने इसे स्वीकार भी कर लिया।"I DON'T NEED FRIENDS."@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/VRkKVBpOyQ— WWE (@WWE) August 17, 2021"I was hitting RKOs in your honor but I wasn't doing them right, so you had to teach me how to hit a proper RKO!"Oh, @SuperKingofBros......@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/qS2QidqUcM— WWE (@WWE) August 17, 2021"Let's bring back #RKBro!"@SuperKingofBros@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/k0sy79Q4G8— WWE (@WWE) August 17, 2021"The three most dangerous letters in sports entertainment... R-K-Bro!"@SuperKingofBros@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/Qpc4BnzovT— WWE (@WWE) August 17, 2021एजे स्टाइल्स vs रिडल Raw टैग टीम चैंपियन एजे स्टाइल्स ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन रिडल ने भी जल्द ही पलटवार किया। हालांकि रिडल का साथ देने के लिए रैंडी ऑर्टन रिंगसाइड पर मौजूद नहीं रहे और रिडल को इसका नुकसान भी हुआ। इसके अलावा रिडल को उनके चोटिल पैर के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मैच के अंतिम पलों में रिडल ने टॉप रोप से फ्लोटिंग ब्रो देना चाहा, लेकिन ओमोस ने उनका ध्यान भटका दिया। एजे स्टाइल्स ने इसका फायदा उठाया और रिडल के ऊपर अटैक कर दिया। बाद में स्टाइल्स ने रिडल को स्टाइल्स क्लैश देते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: एजे स्टाइल्स SEE RIDDLE.SEE RIDDLE FLY.@SuperKingofBros@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/7MGUKu38ST— WWE (@WWE) August 17, 2021As @WWEGraves put it, the damage has been done!@SuperKingofBros@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/Q0E3PcttIY— WWE (@WWE) August 17, 2021Come on, @TheGiantOmos!@SuperKingofBros@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/sSvACeAJJC— WWE (@WWE) August 17, 2021Distraction from @TheGiantOmos + Styles Clash = 1-2-3!@AJStylesOrg pins @SuperKingofBros in a phenomenal encounter on #WWERaw. pic.twitter.com/pApllkIvmG— WWE (@WWE) August 17, 2021Raw विमेंस चैंपियन निकी A.S.H vs रिया रिप्लीपिछले हफ्ते भी रिया रिप्ली और निकी A.S.H के बीच मैच देखने को मिला था, जोकि शार्लेट फ्लेयर के दखल के कारण पूरा नहीं हो पाया था। शार्लेट इस मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद रहीं। रिया रिप्ली का पलड़ा मैच के दौरान ज्यादातर समय भारी ही रहा, लेकिन निकी A.S.H ने बीच-बीच में फाइटबैक का प्रयास किया, लेकिन वो कभी भी पूरी तरह से मोमेंट हासिल नहीं कर पाईं। मैच में एक पल वो भी आया जब रिप्ली रेफरी से बहस कर रही थीं, तभी निकी ने रिया को जॉब्रेकर मूव लगाया और पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। रिप्ली ने पलटवार किया और निकी को बिग बूट दिया। अंत में रिया रिप्ली ने निकी A.S.H को रिप्टाइड दिया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद शार्लेट ने निकी का मजाक बनाना चाहा, लेकिन निकी ने उनके ऊपर ही अटैक कर दिया। निकी ने शार्लेट को रिंग में भेजा, जहां शार्लेट के ऊपर रिया और निकी ने मिलकर अटैक किया।विजेता: रिया रिप्लीCan #NikkiASH soar towards a victory against @RheaRipley_WWE?@NikkiCrossWWE#WWERaw pic.twitter.com/PrX5KrqPUv— WWE (@WWE) August 17, 2021#NikkiASH with a beautiful Tornado DDT to @RheaRipley_WWE!#WWERaw pic.twitter.com/EbZPrgwL53— WWE (@WWE) August 17, 2021.@RheaRipley_WWE has pinned #WWERaw Women's Champion #NikkiASH just 5️⃣ days before #SummerSlam!@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/plp1aUhOH5— WWE (@WWE) August 17, 2021#NikkiASH bringing that aggression to @MsCharlotteWWE!@NikkiCrossWWE#WWERaw pic.twitter.com/VIeiOM24Wd— WWE (@WWE) August 17, 2021ड्रू मैकइंटायर vs वीर-शैंकी (2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच)वीर और ड्रू मैकइंटायर ने मैच की शुरुआत की। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के ऊपर अटैक करना शुरू किया और जल्द ही वीर ने शैंकी को टैग दिया। मैकइंटायर ने भारी पड़ना चाहा, लेकिन शैंकी ने अच्छा पलटवार किया। इस बीच वीर ने टैग लिया और बिग एल्बो ड्रॉप दी, लेकिन वो पिन नहीं कर पाए। मैकइंटायर ने वापसी करते हुए वीर को सुपलेक्स दिया और फिर एक नेकब्रेकर लगाया। शैंकी ने वीर से टैग लिया, लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और मैकइंटायर ही उनके ऊपर भारी पड़े। अंत में मैकइंटायर ने शैंकी को क्लेमोर किक लगाते हुए इस मैच को जीत लिया। अब इस मैच की शर्त के मुताबिक वीर-शैंकी SummerSlam में रिंगसाइड पर मौजूद नहीं रहेंगे। मुकाबले के बाद वीर ने तलवार को चुराने का प्रयास किया, लेकिन मैकइंटायर ने उन्हें सुपलेक्स दे दिया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने महल को धमकी देते हुए साफ कर दिया कि वो SummerSlam में महल की बुरी हालत करने वाले हैं।विजेता: ड्रू मैकइंटायर MICHINOKU DRIVER!@DMcIntyreWWE#WWERaw pic.twitter.com/Bkj3oYYD8D— WWE (@WWE) August 17, 2021That @DMcIntyreWWE has got the moves!#WWERaw pic.twitter.com/Y5UoEFHTpr— WWE (@WWE) August 17, 2021WHAT A MASSIVE WIN!@DMcIntyreWWE's CLAYMORE seals the deal for #SummerSlam as Veer & Shanky will NOT be ringside with @JinderMahal this Saturday!#WWERaw pic.twitter.com/2Ob9Eku1X3— WWE (@WWE) August 17, 2021बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान एडम पीयर्स और सोन्या डेविल के पास शार्लेट गईं और उन्होंने रिया-निकी की शिकायत की। हालांकि पीयर्स को ऑफर दिया कि वो SummerSlam तक इंतजार कर सकती हैं या फिर खुद के लिए पार्टनर को ढूंढकर अपना बदला ले सकती हैं। हालांकि शार्लेट ने इसके लिए मना कर दिया। If @MsCharlotteWWE wants payback on #NikkiASH & @RheaRipley_WWE TONIGHT on #WWERaw, she'll have to find a tag team partner!Who should #TheQueen choose? 🤔 pic.twitter.com/SiIhcTPXd6— WWE (@WWE) August 17, 2021जॉन मॉरिसन का सैगमेंट Raw में जॉन मॉरिसन मोइस्ट टीवी लेकर आए और इस खास एपिसोड के पहले गेस्ट द मिज बने। मॉरिसन ने मिज से पूछा क्या वो चोटिल होने का नाटक कर रहे थे। मिज ने कहा कि वो मॉरिसन से कभी झूठ नहीं बोल सकते। तभी डेमियन प्रीस्ट का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गए। प्रीस्ट ने मिज को झूठा बोला और इतना उकसाया कि मिज ने बोल दिया कि उन्हें कुछ समय पहले ही क्लीयरेंस मिली है। हालांकि वो अभी भी शत प्रतिशत नहीं है। मॉरिसन ने तभी मिज vs प्रीस्ट मैच का प्रपोजल दिया और प्रीस्ट को यह आईडिया पसंद आया।We've got a #MoistTV chant on #WWERaw!Thanks, @mikethemiz. pic.twitter.com/mYMpt1dp9D— WWE (@WWE) August 17, 2021We've got a #MoistTV exclusive!@mikethemiz vs. @ArcherofInfamy NEXT on #WWERaw. pic.twitter.com/RRS52NttFq— WWE (@WWE) August 17, 2021Now THAT'S how you make a splash on the debut edition of #MoistTV! 😉@mikethemiz@ArcherofInfamy@TheRealMorrison#WWERaw pic.twitter.com/0EmG5eepSl— WWE (@WWE) August 17, 2021द मिज vs डेमियन प्रीस्ट इस मैच से द मिज बिल्कुल भी खुश नहीं थे और उन्होंने रेफरी से कहा कि वो अभी फिट नहीं है। इस मैच के दौरान शेमस भी बाहर आ गए थे। प्रीस्ट ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन जल्द ही मिज ने भी वापसी की और कंट्रोल हासिल किया। हालांकि जब मिज ने ड्रिपस्टिक हासिल करने का प्रयास किया, तभी मॉरिसन ने उन्हें यह नहीं दी और वो वहां से चले गए । इसके कारण मिज का ध्यान भटक गया और प्रीस्ट ने पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। विजेता; डेमियन प्रीस्ट Those AWESOME It Kicks from @mikethemiz!#WWERaw pic.twitter.com/FxuB0aJqYN— WWE (@WWE) August 17, 2021Rate @mikethemiz's sweet moves!#WWERaw pic.twitter.com/7ri7fhS31U— WWE (@WWE) August 17, 2021What'd you expect, @mikethemiz?!#WWERaw pic.twitter.com/v4W1qmbI3H— WWE (@WWE) August 17, 2021बैकस्टेज एक सैगमेंट के दौरान ईवा मैरी ने डूड्रॉप से कहा कि वो एलेक्सा ब्लिस को SummerSlam में संभाल लेंगी। हालांकि उससे पहले वो प्लेग्राउंड में जाकर लिली को लेकर आए। दूसरी तरफ प्लेग्राउंड में ब्लिस काफी खुश नजर आईं और उन्होंने लिली से कहा कि ईवा मैरी और ईवा ल्यूशन का अंत कर देंगीं। तभी डूड्रॉप वहां पर आईं और उन्होंने लिली को लिया, लेकिन अंत में वो उसे ब्लिस को वापस देकर चली गईं।Tag yourself.We're @DoudropWWE. 😱#WWERaw pic.twitter.com/csOcYpemJT— WWE (@WWE) August 17, 2021"Imagine wanting to actually BE like @natalieevamarie. The #LillyLution on the other hand, I can see that."@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/tonf7WawMx— WWE (@WWE) August 17, 2021मेस vs मंसूरRaw में पिछले कुछ समय से मंसूर और अली vs मेस और टीबार की स्टोरीलाइन चल रही है। मेस ने शुरुआत से ही अपनी ताकत का इस्तेमाल मंसूर के खिलाफ किया और उन्हें कैमल क्लच भी दे दिया। मंसूर ने भी सही समय पर वापसी करते हुए फोरआर्म देते हुए मेस को हैरान किया। मंसूर डीडीटी देने गए, लेकिन मिस कर गए और फिर मेस ने मंसूर को रोलअप करना चाहा, लेकिन अली ने मेस को जबरदस्त किक लगाई। इसका फायदा मंसूर ने उठाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: मंसूर Chalk up the assist to @AliWWE...What a victory for @KSAMANNY! #WWERaw pic.twitter.com/MnY6v6dobg— WWE (@WWE) August 17, 2021WHAT A WIN!@KSAMANNY pinned @MACEtheWRESTLER on #WWERaw and @AliWWE is absolutely thrilled!@TBARRetribution, on the other hand, is fuming. pic.twitter.com/BGdPei8pwH— WWE (@WWE) August 17, 2021रैंडी ऑर्टन vs ओमोस इस मैच की शुरुआत में ही रैंडी ऑर्टन ने RKO लगाना चाहा, लेकिन वो इसे लगा नहीं पाए। ओमोस ने रैंडी ऑर्टन को कोई मौका नहीं दिया और पूरी तरह से मैच में दबदबा बनाया। रैंडी ने फिर से काउंटर किया और ओमोस को रिंगसाइड पर धकेला। इसके बाद फिर उन्होंने RKO देना चाहा, लेकिन ओमोस ने इस तरह धक्का दिया कि रैंडी ऑर्टन रिंग के बाहर जाकर गिरे। स्टाइल्स ने मौके का फायदा उठाते हुए रैंडी पर अटैक कर दिया और रेफरी ने इसे देख लिया। रेफरी ने तभी मैच को DQ से खत्म करते हुए रैंडी ऑर्टन को विजयी घोषित किया। मैच के बाद ओमोस ने रैंडी ऑर्टन पर बुरी तरह अटैक किया। स्टाइल्स भी जब अटैक करने गए, तभी रिडल ने बाहर आकर अपने पार्टनर को बचाया। अंत में ओमोस और स्टाइल्स को बैकआउट करना पड़ा।विजेता: रैंडी ऑर्टन 😲😲😲@RandyOrton@TheGiantOmos#WWERaw pic.twitter.com/k1tvdb8slG— WWE (@WWE) August 17, 2021Still no.@RandyOrton@TheGiantOmos#WWERaw pic.twitter.com/b3mjApJgeR— WWE (@WWE) August 17, 2021HE'S HERE!@SuperKingofBros looks to save the day on #WWERaw! pic.twitter.com/zLe3JTCfBh— WWE (@WWE) August 17, 2021इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने कहा कि जो भी उन्होंने अभी तक रिडल के साथ किया है, उसके बाद भी रिडल ने उनका साथ दिया और इसी के जरिए उन्होंने अपने लिए इज्जत कमाई है। रैंडी ऑर्टन ने साफ कर दिया है कि RK-BRO टीम फिर साथ में है। दोनों सुपरस्टार्स गले मिले और क्राउड काफी खुश नजर आया। रैंडी ऑर्टन ने फैंस को चौंकाते हुए सभी को बड़ा तोहफा दे दिया है। इसके बाद रिडल ने एजे स्टाइल्स और ओमोस को Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। "#RKBro is back together! It means at #SummerSlam, #RKBro is gonna challenge @AJStylesOrg & @TheGiantOmos for the #WWERaw #TagTeamTitles!"@SuperKingofBros @RandyOrton pic.twitter.com/QM9lPl1U5o— WWE (@WWE) August 17, 2021#RKBro is BACK! 😭😭😭😭@SuperKingofBros@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/1PdhJGVwXu— WWE (@WWE) August 17, 2021कैरियन क्रॉस vs जैफ हार्डी बैकस्टेज जैफ हार्डी का इंटरव्यू हो रहा था और तभी कैरियन क्रॉस ने आकर हार्डी के ऊपर अटैक कर दिया। हालांकि चोटिल होने के बाद भी हार्डी मैच के लिए रिंग में आए। हार्डी ने मैच शुरू होते ही जल्द ही अपने मूव्स लगाने शुरू किया। जैफ हार्डी ने ट्विस्ट ऑफ फेट देना चाहा, लेकिन कैरियन ने पलटवार कर दिया और हार्डी को क्रॉस जैकेट दे दिया। हार्डी ने काफी हिम्मत दिखाई, लेकिन अंत में उनके पास टैपआउट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।विजेता: कैरियन क्रॉस When you hear 𝑵𝒐 𝑴𝒐𝒓𝒆 𝑾𝒐𝒓𝒅𝒔 live on #WWERaw! pic.twitter.com/oZeLDVnxoU— WWE (@WWE) August 17, 2021That's ALL @WWEKarrionKross needed to put @JEFFHARDYBRAND out. #WWERaw pic.twitter.com/T2FWSOFOMg— WWE (@WWE) August 17, 2021TICK TOCK, JEFF!@JEFFHARDYBRAND gets ambushed by #WWENXT Champion @WWEKarrionKross!#WWERaw pic.twitter.com/JZmMICewD0— WWE (@WWE) August 17, 2021And just like that!#WWENXT Champion @WWEKarrionKross takes out @JEFFHARDYBRAND with the Kross Jacket for the win on #WWERaw. pic.twitter.com/dECtLXKO8r— WWE (@WWE) August 17, 2021ईवा मैरी बैकस्टेज मौजूद थी और वहां पर डूड्रॉप आईं। ईवा इस बात से नाराज नजर आई कि डूड्रॉप उनके लिए लिली को नहीं लाई। मैरी ने अपना गुस्सा डूड्रॉप पर निकालते हुए जबरदस्त थप्पड़ जड़े और वहां से चली गईं।When you don't bring Lilly to @natalieevamarie, THIS is what happens...#WWERaw pic.twitter.com/yt9d0lLelF— WWE (@WWE) August 17, 2021रिया रिप्ली और निकी A.S.H vs शार्लेट फ्लेयर और नाया जैक्सरिंग में तीनों सुपरस्टार्स मौजूद थीं और शार्लेट की मिस्ट्री पार्टनर का इंतजार था। नाया जैक्स ने शार्लेट की पार्टनर बनने का फैसला लिया। शुरूआत से ही जैक्स और शार्लेट ने मिलकर निकी A.S.H के ऊपर दबदबा बनाया और उन्हें कोई मौका नहीं दिया। निकी ने मुश्किल से रिया रिप्ली को टैग दिया और उन्होंने आते ही मोमें को शिफ्ट करने का प्रयास किया। जैक्स ने शार्लेट से टैग लिया और रिप्ली को समोअन ड्रॉप दिया। जैक्स सैकेंड पर थी और तभी शार्लेट ने टैग ले लिया। अंत में शार्लेट फ्लेयर ने नेचुरल सिलेक्शन देते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: शार्लेट फ्लेयर और नाया जैक्स The absolute POWER of @NiaJaxWWE!#WWERaw pic.twitter.com/pcd69M87OD— WWE (@WWE) August 17, 2021The FACE of BRUTALITY!@RheaRipley_WWE#WWERaw pic.twitter.com/ERHR1E5m9u— WWE (@WWE) August 17, 2021#TheQueen steals the tag for the win!@MsCharlotteWWE@NiaJaxWWE#WWERaw pic.twitter.com/GDvQcJc7qB— WWE (@WWE) August 17, 2021गोल्डबर्ग का सैगमेंटWWE Raw के मेन इवेंट के लिए गोल्डबर्ग ने एंट्री की और उन्होंने कहा कि MVP और लैश्ले लगातार दूसरे हफ्ते उनके बच्चे को बीच में लेकर आए। गोल्डबर्ग ने कहा कि वो अपने बच्चे को दिखाना चाहते हैं कि वो कौन हैं। तभी MVP और लैश्ले बाहर आए और उन्होंने दावा किया कि SummerSlam में गोल्डबर्ग की हार होने वाली है। लैश्ले ने गोल्डबर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनका घर है और सच यह ही है। इसके बाद दोनों के बीच ब्रॉल हुआ, लेकिन गोल्डबर्ग ने लैश्ले को स्पीयर दे दिया। गोल्डबर्ग इसके बाद अपने बेटे को लेकर वहां से चले गए और लैश्ले काफी गुस्से में नजर आए।SPEAR!!!@Goldberg delivered a crushing SPEAR to The All Mighty #WWEChampion @fightbobby on #WWERaw before #SummerSlam this Saturday! pic.twitter.com/vj5leob5LZ— WWE (@WWE) August 17, 2021"YOU'RE the reason why I came out of retirement."@Goldberg #WWERaw pic.twitter.com/RU4CbbumcB— WWE (@WWE) August 17, 2021The atmosphere is INTENSE with @Goldberg & @fightbobby in the same ring just 5️⃣ days before #SummerSlam!#WWERaw pic.twitter.com/aH0vjMwe8w— WWE (@WWE) August 17, 2021