इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) का एपिसोड खत्म हो गया। Raw की शुरुआत से लेकर मेन इवेंट तक पूरे शो में काफी कुछ देखने को मिला। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए बड़े मैच का ऐलान हुआ, तो साथ ही में नई दुश्मनी की शुरुआत होते हुए भी देखी गई। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते Raw में क्या-क्या हुआ।#) निकी A.S.H ने की WWE Raw की शुरुआतRaw विमेंस चैंपियन निकी A.S.H ने शो की शुरुआत की और कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि वो फेल हो सकती हैं, लेकिन उन्हें कोशिश को जारी रखना होगा। निकी ने फैंस को कॉन्फिडेंस दिया, लेकिन इस बीच शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की और निकी A.S.H की बेइज्जती की और कहा कि अगर रिप्ली उनके ऊपर अटैक नहीं करती, तो निकी उन्हें बिल्कुल भी नहीं हरा सकती थीं। शार्लेट ने फैंस के ऊपर भी आरोप लगाए और इस बीच रिप्ली ने एंट्री की। शार्लेट और रिप्ली दोनों ने SummerSlam में निकी A.S.H के खिलाफ मैच की मांग की। एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने एंट्री करते हुए SummerSlam के लिए Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान किया। शार्लेट नाराज नजर आईं और उन्होंने Raw में निकी के खिलाफ मैच की मांग की और इसे ऑफिशियल कर दिया गया। शार्लेट ने रिप्ली पर और निकी ने शार्लेट पर अटैक करते हुए उन्हें रिंग से बाहर किया।"I've always wanted to say this... WELCOME TO MONDAY NIGHT RAW!!!"#WWERaw pic.twitter.com/mHOeongJcz— WWE (@WWE) July 27, 2021Did @MsCharlotteWWE REALLY just call Nikki A.S.H. a disgrace?!#WWERaw pic.twitter.com/kIGL6W4TfZ— WWE (@WWE) July 27, 2021🗣🗣🗣#WWERaw pic.twitter.com/wAhG63LTLG— WWE (@WWE) July 27, 2021Not so fast, @MsCharlotteWWE!#WWERaw pic.twitter.com/6hrlAy8jtc— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में शेमस vs डेमियन प्रीस्ट (यूएस चैंपियनशिप कंटेंडरशिप मैच)डेमियन प्रीस्ट ने शुरुआत में मैच में कंट्रोल हासिल किया और जबरदस्त तरीके से अपने मूव्स का इस्तेमाल भी शेमस के खिलाफ किया। इस बीच शेमस का फेस मास्क भी उतर गया था। शेमस ने एलबामा स्लैम के जरिए वापसी की और फिर वो टॉप रोप पर गए, लेकिन प्रीस्ट ने उन्हें चोकस्लैम दे दिया। हालांकि इस बीच शेमस ने किकआउट किया और फिर दोनों ने एक दूसरे पर अटैक जारी रखा। दोनों सुपरस्टार्स ने कई बार किकआउट भी किया, लेकिन अंत में प्रीस्ट ने रेकनिंक देते हुए इस मैच को जीत लिया। अब प्रीस्ट को यूएस चैंपियनशिप के लिए मौका मिलेगा। शेमस चिल्लाते हुए नजर आए कि उनकी नाक टूट गई है।विजेता: डेमियन प्रीस्ट "MY NOSE! I RE-BROKE MY NOSE! I WANT A DOCTOR!"@WWESheamus#WWERaw pic.twitter.com/Dr1shEc64g— WWE (@WWE) July 27, 2021😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/yvVHlyyfPj— WWE (@WWE) July 27, 2021CAPITALIZE!!!#WWERaw pic.twitter.com/k4laQQMkLR— WWE (@WWE) July 27, 2021PLANTED!#WWERaw pic.twitter.com/Al3xT4qRly— WWE (@WWE) July 27, 2021And here we go!@ArcherofInfamy looks to topple @WWESheamus in a #USTitle Contender's Match on #WWERaw! pic.twitter.com/QPXkYljxwN— WWE (@WWE) July 27, 2021#) एजे स्टाइल्स और ओमोस vs द वाइकिंग रेडर्स (Raw टैग टीम चैंपियनशिप)वाइकिंग रेडर्स ने शुरुआत में ही एजे स्टाइल्स पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया और इस बीच उन्होंने ओमोस को भी गुस्सा दिलाया। ओमोस ने दोनों ही सुपरस्टार्स पर अटैक करते हुए अपनी टीम को वापसी का मौका दिया। हालांकि स्टाइल्स इस मोमेंटम को जारी नहीं रख पाए और वाइकिंग रेडर्स ने फिर से कंट्रोल हासिल किया। इस बीच रिंग के बाहर ईवार ने ओमोस पर अटैक करना चाहा, लेकिन यह उनकी टीम के खिलाफ ही गया। स्टाइल्स ने ओमोस को टैग दिया और एक बार फिर ओमोस ने वाइकिंग रेडर्स का बुरा हाल कर दिया। ओमोस ने एरिक को खतरनाक स्लैम दिया और स्टाइल्स को टैग दिया। स्टाइल्स ने 450 स्पैलश देते हुए एरिक को पिन किया और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।विजेता: एजे स्टाइल्स और ओमोसOh my!#WWERaw pic.twitter.com/si3bWUBvui— WWE (@WWE) July 27, 2021The master of the Tornado DDT... @AJStylesOrg!#WWERaw pic.twitter.com/eYX8uC2Pm7— WWE (@WWE) July 27, 2021You just can't keep @TheGiantOmos down!#WWERaw pic.twitter.com/IoEanuG4RR— WWE (@WWE) July 27, 2021"THIS IS MY HOUSE!"#WWERaw pic.twitter.com/jkwaMw2tXe— WWE (@WWE) July 27, 2021OMOS MODE.#WWERaw pic.twitter.com/ePym4eWVVu— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में वीर vs ड्रू मैकइंटायरइस मैच की शुरुआत से पहले जिंदर महल ने ड्रू मैकइंटायर को माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन मैकइंटायर ने मना कर दिया। इसके बाद महल ने अपने पर्सनल एटर्नी से मिलाया और यहां तक कि केस की भी धमकी दी, लेकिन ड्रू ने फिर भी मना कर दिया। इसके बाद मैच शुरू हुआ और वीर ने कंट्रोल हासिल किया और मैच के दौरान महल ने भी मैकइंटायर का ध्यान भटकाया। मैकइंटायर ने जबरदस्त पलटवार किया, लेकिन वीर ने भी काफी प्रभावित किया। महल ने वीर को चेयर दी, लेकिन जिससे पहले वो इसका इस्तेमाल करते ड्रू ने वीर को क्लेमोर किक दे दिया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने एटर्नी पर अटैक किया और उन्हें रिंग में क्लेमोर दे दिया।विजेता: DQ से ड्रू मैकइंटायर की जीत Only making the Scottish Firebreathing Dragon even ANGRIER!#WWERaw pic.twitter.com/ejwSO7eTg2— WWE (@WWE) July 27, 2021The Modern Day Maharaja NEVER forgets!#WWERaw pic.twitter.com/MUiDRg2f5Q— WWE (@WWE) July 27, 2021Works on contingency?No, money down!@DMcIntyreWWE blasts @JinderMahal's attorney with a crushing CLAYMORE on #WWERaw. pic.twitter.com/IjpuXnKied— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में नटालिया और टमीना vs डूड्रॉप और ईवा मैरीWWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस ने Raw में मैच लड़ा और शुरुआत में डूड्रॉप ने नटालिया को जल्दी से पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। मैच के दौरान नटालिया के पैर में चोट लगी और जल्द ही उन्होंने टमीना को टैग दिया। दूसरी तरफ ईवा मैरी ने टैग लेते हुए टमीना पर भारी पड़ना चाहा, लेकिन स्क्रीन पर लिली-लूशन का प्रोमो दिखाया, जिससे मैरी का ध्यान भटक गया और अंत में टमीना ने ईवा मैरी को सुपर किक दी और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: टमीना और नटालियाHERE WE GO!Who ya got?!#WWERaw pic.twitter.com/9chcNDzw8u— WWE (@WWE) July 27, 2021Um........#WWERaw pic.twitter.com/TSYVVFKrz0— WWE (@WWE) July 27, 2021Welcome to the #LillyLution!#WWERaw pic.twitter.com/3YL3GhQYl6— WWE (@WWE) July 27, 2021Thanks to a timely appearance from the #LillyLution, @TaminaSnuka & @NatByNature get the win on #WWERaw! pic.twitter.com/qLdQjS0eOD— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में कैरियन क्रॉस vs कीथ लीकीथ ली और NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस को पिछले हफ्ते अपने-अपने मैचों में हार मिली थी। इस हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें कई शानदार मूव्स देखने को मिले। हालांकि क्रॉस ने ही मुकाबले में ज्यादातर समय दबदबा बनाए रखा और अंत में उन्हें इसका फायदा भी हुआ। कैरियन क्रॉस ने अंत में ली को क्रॉस जैकेट सबमिशन में जकड़ लिया और ली के पास टैपआउट के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।विजेता: कैरियन क्रॉस😲😲😲😲😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/JBVtbArNGd— WWE (@WWE) July 27, 2021The #WWENXT Champion felt that one. Period.#WWERaw pic.twitter.com/diLYwgjPfI— WWE (@WWE) July 27, 2021Ticked off.@WWEKarrionKross#WWERaw pic.twitter.com/w8GwqcFwJz— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में मंसूर और अली vs टीबार और मेसपिछले हफ्ते WWE Raw में ऐलान किया गया था कि इस हफ्ते मंसूर और अली टीम बनाएंगे। मैच की शुरुआत में मेस और टी-बार ने अच्छे से दबदबा बनाया, लेकिन जल्द ही मंसूर को टैग मिला और उन्होंने मोमेंटम शिफ्ट किया। एक समय टीबार और मंसूर रिंग के बाहर थे, लेकिन तभी अली ने मंसूर को बचाया और टीबार के ऊपर जबरदस्त डाइव लगाई। इसके बाद मेस ने अली पर अटैक करना चाहा, लेकिन मंसूर से सेव किया और अंत में मंसूर ने मेस को रोलअप के जरिए पिन करते हुए हराया। मैच के बाद टीबार और मेस ने मंसूर पर अटैक करना चाहा, लेकिन अली ने अपने पार्टनर को बचा लिया।विजेता: मंसूर और अलीWHAT AN UPSET.The team of @AliWWE & @KSAMANNY just defeated @MACEtheWRESTLER & @TBARRetribution on #WWERaw! pic.twitter.com/i1ZkvxZAmm— WWE (@WWE) July 27, 2021The sensational @AliWWE with the save!#WWERaw pic.twitter.com/WKp9WGs7X3— WWE (@WWE) July 27, 2021So much for that RETRIBUTION reunion...#WWERaw pic.twitter.com/RPq1siFdZz— WWE (@WWE) July 27, 2021These brutal beefcakes are ready to show @AliWWE & @KSAMANNY the laws of the jungle on #WWERaw! pic.twitter.com/uMwjqJ6vfq— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले का सैगमेंटMVP ने आकर बताया कि कैसे गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले की इंसल्ट की और जिससे पहले गोल्डबर्ग के चैलेंज का जवाब लैश्ले देते, उससे पहले ही पहले सेड्रिक एलेक्जेंडर और फिर शेल्टन बेंजामिन ने आकर चैंपियन को चैलेंज किया। बॉबी लैश्ले ने दोनों का एक साथ सामना करने का फैसला लिया। इस मैच में लैश्ले ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और अपने दोनों पूर्व साथियों का बुरा हाल कर दिया। अंत में लैश्ले ने पहले बेंजामिन को जैकहैमर और फिर सेड्रिक को डोमिनेटर देते हुए पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: बॉबी लैश्लेMessage sent.The All Mighty #WWEChampion @fightbobby just used the JACKHAMMER, signature move of @Goldberg, for the win.#WWERaw pic.twitter.com/0uT1CzG8A9— WWE (@WWE) July 27, 2021DYNAMIC SPEAR from the All Mighty #WWEChampion @fightbobby!#WWERaw pic.twitter.com/Hulwb5c0g4— WWE (@WWE) July 27, 2021Okay, that was pretty smart!@CedricAlexander@Sheltyb803#WWERaw pic.twitter.com/gN0W8PLXdp— WWE (@WWE) July 27, 2021"I'm not even gonna dignify @Goldberg's challenge with a response... THIS IS MY RING AND I WON'T BE DISRESPECTED BY ANYONE!"@fightbobby#WWERaw pic.twitter.com/1hklSoD9ZB— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में रिडल vs जॉन मॉरिसनदोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला और इस बीच मिज ने पिचकारी से रिडल पर अटैक किया। इसका फायदा मॉरिसन ने रोलअप करके उठाना चाहा, लेकिन रिडल ने खुद को बचाया और फिर मिज पर अटैक किया। रिडल और मॉरिसन दोनों लड़ रहे थे और पूरी तरह से रिडल ही हावी नजर आ रहे थे, लेकिन इस बीच एजे स्टाइल्स और ओमोस बाहर आ गए। रिडल जब फ्लोटिंग ब्रो देने गए तब ओमोस ने रिडल के स्कूटर को तोड़ दिया, जिसका फायदा मॉरिसन ने उठाया और अंत में पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद स्टाइल्स ने रिडल पर अटैक कर दिया और उन्हें स्टाइल्स क्लैश भी दिया।विजेता: जॉन मॉरिसनNot cool, SKIPPER!@AJStylesOrg delivers the Styles Clash to @SuperKingofBros on #WWERaw. pic.twitter.com/WzlEvbJx6S— WWE (@WWE) July 27, 2021All the reason for @mikethemiz to celebrate as @TheRealMorrison gets the win over @SuperKingofBros on #WWERaw! pic.twitter.com/e0PCdTGckt— WWE (@WWE) July 27, 2021Name this move.@TheRealMorrison#WWERaw pic.twitter.com/86YZLQ2IP1— WWE (@WWE) July 27, 2021NO! NO! NO! NO! NO! NO! NO!@TheGiantOmos has broken @SuperKingofBros' scooter and all of our hearts!#WWERaw pic.twitter.com/DwKwFMXTZY— WWE (@WWE) July 27, 2021What are the #WWERaw Tag Team Champions @AJStylesOrg & @TheGiantOmos doing here?!@SuperKingofBros pic.twitter.com/jyKQz9zgGB— WWE (@WWE) July 27, 2021LONG-DISTANCE FLOATING BRO!@SuperKingofBros@TheRealMorrison#WWERaw pic.twitter.com/zmu9NFB6z1— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में रेजिनल्ड vs आर ट्रुथ (WWE 24*7 चैंपियनशिप मैच)WWE 24*7 चैंपियनशिप के लिए बहुत ही छोटा मुकाबला देखने को मिला और आसानी से रेजिनल्ड ने आर ट्रुथ को सेंटन हिट किया और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। मैच के बाद दूसरे सुपरस्टार्स ने रिंग में आकर चैंपियन पर अटैक करना चाहा, लेकिन रेजिनल्ड वहां से भाग गए।विजेता: रेजिनल्ड Who throws a jacket?@RonKillings does!#WWERaw pic.twitter.com/nvGhxf8e9t— WWE (@WWE) July 27, 2021#247Champion @ReginaldWWE retains and makes a big getaway!#WWERaw pic.twitter.com/fFiWPzvZrm— WWE (@WWE) July 27, 2021SPECTACULAR!@ReginaldWWE#WWERaw pic.twitter.com/DWPkF0QUa6— WWE (@WWE) July 27, 2021#) Raw में निकी A.S.H vs शार्लेट फ्लेयरWWE Raw के मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और निकी A.S.H के बीच सिंगल्स मैच हुआ। शुरुआत में शार्लेट ने अपना कंट्रोल दिखाया, लेकिन जल्द ही चैंपियन ने भी पलटवार किया और अपना जलवा दिखाया। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के ऊपर अपने जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल भी किया। निकी ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया और शार्लेट को शानदार टक्कर भी दी। फैंस को भी इस मैच में काफी ज्यादा मजा आया और वो चीयर करते हुए नजर आए। मैच के अंत में निकी ने टॉप रोप क्रॉस बोडी मूव लगाना चाहा, लेकिन शार्लेट ने पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद शार्लेट ने निकी का मजाक बनाया, जिसके बाद निकी ने अगले हफ्ते Raw में शार्लेट को मैच के लिए चैलेंज कर दिया। शार्लेट ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया और फिर निकी पर बुरी तरह अटैक कर दिया। शार्लेट ने रिंग के बाहर भी निकी पर अटैक जारी रखा और उनका बुरा हाल कर दिया।#TheQueen sends #NikkiASH soaring into the #WWERaw announce table!@MsCharlotteWWE@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/E5c1q4KGcJ— WWE (@WWE) July 27, 2021Go Nikki A.S.H.!@NikkiCrossWWE@MsCharlotteWWE#WWERaw pic.twitter.com/nXYSm6gNiK— WWE (@WWE) July 27, 2021Such disrespect from #TheQueen @MsCharlotteWWE!#WWERaw pic.twitter.com/1eElUVNg5c— WWE (@WWE) July 27, 2021इसी के साथ WWE Raw का यह एपिसोड खत्म हुआ।