WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने फेमस Superstar पर हमला करके दुश्मन को दी चेतावनी, Brock Lesnar को रोक पाना हुआ मुश्किल

WWE Raw का एपिसोड काफी रोचक रहा
WWE Raw का एपिसोड काफी रोचक रहा

Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। इस शो में कई बढ़िया मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो का हिस्सा बने और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने भी बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाया। मेन इवेंट में चैंपियनशिप मैच देखने को मिला और टाइटल चेंज हुआ। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर एक नज़र डालेंगे।

- WWE Raw में बियांका ब्लेयर vs निकी क्रॉस

निकी ने अपने पुराने अवतार में एंट्री की और उसी तरह से रेसलिंग की। बियांका को उन्होंने इस मुकाबले में कड़ी टक्कर दी लेकिन ब्लेयर ने भी सभी को जरूर प्रभावित किया। मैच के बीच इयो स्काई और डकोटा काई ने आकर रेफरी का ध्यान भटकाया। बेली ने पीछे से आकर बियांका ब्लेयर को रिंगसाइड पर धराशाई किया। हालांकि, क्रॉस ने बेली और उनकी साथियों की बुरी हालत की। रिंग में आते ही ब्लेयर ने क्रॉस पर अपना फिनिशर KOD लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद डैमेज कंट्रोल ने Raw विमेंस चैंपियन पर हमला किया लेकिन ओस्का और एलेक्सा ब्लिस ने वापसी करते हुए हील स्टार्स पर अटैक करके उन्हें रिंग के बाहर किया।

नतीजा: बियांका ब्लेयर की जीत हुई

बैकस्टेज बियांका ब्लेयर ने बेली को Crown Jewel में हराने का दावा किया। साथ ही एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने इयो स्काई और डकोटा काई को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

- ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का सैटेलाइट इंटरव्यू होने वाला था। बॉबी ने अपना इंटरव्यू शुरू किया और ब्रॉक उपलब्ध नहीं थे। बाद में पता चला कि असल में लैसनर रिंग में आ गए हैं। द बीस्ट ने बताया कि वो बैठकर बात करने के लिए नहीं आए हैं और वो फाइट करना चाहते हैं। लैश्ले उठे और उन्होंने एरीना में एंट्री की। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच रिंगसाइड पर जबरदस्त ब्रॉल हुआ। सुपरस्टार्स, सिक्योरिटी और रेफरी ने आकर उन्हें रोका। ट्रिपल एच ने भी शांति बनाने की कोशिश की। लैसनर पहले नहीं रुके लेकिन फिर उन्हें शांत कराया गया।

- सैथ रॉलिंस vs ऑस्टिन थ्योरी

पिछले हफ्ते सैथ ने कमेंट्री करते हुए थ्योरी की बेइज्जती की थी। इसी कारण दोनों के बीच अब मैच हुआ और उन्होंने मिलकर प्रभावित किया। यह मुकाबला बहुत ही धमाकेदार साबित हुआ। मैच में कई रोलअप सीक्वेंस और काउंटर पिनफॉल्स देखने को मिले। इस मुकाबले के अंत में ऑस्टिन अपना फिनिशर लगाने के लिए तैयार थे। सैथ ने खुद को बचाया और फिर थ्योरी पर हमला किया। उन्होंने स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: सैथ रॉलिंस की जीत हुई

रोमन रेंस और पॉल हेमन ने बिल्डिंग में कार द्वारा एंट्री की।

- रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस ने फैंस को उन्हें एकनॉलेज करने के लिए कहा। बाद में रेंस ने बताया कि उनके भाई और सैमी ज़ेन इस समय टूर पर हैं। वो जे उसो और सैमी ज़ेन को साथ लाना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने दोनों को अलग छोड़ दिया है। रोमन ने बताया कि हमेशा वो (WWE) मैच बिल्ड करते हैं लेकिन आखिर में रोमन रेंस की ही जीत होती है। ट्राइबल चीफ का मानना था कि पॉल उनके खिलाफ लड़ना डिजर्व नहीं करते हैं और फिर उन्होंने पॉल हेमन को बोलने के लिए कहा। हेमन ने बताया कि शॉन माइकल्स असल में लोगन को ट्रेन कर रहे हैं और फिर हमेशा की तरह लोगन की बेइज्जती की। द मिज़ ने एंट्री की और कहा कि वो ट्राइबल चीफ को एकनॉलेज करते हैं। साथ ही बताया कि वो लोगन पॉल को अच्छे से जानते हैं। मिज़ ने कहा कि डेक्सटर लूमिस उन्हें परेशान कर रहे हैं। इसी कारण अगर रोमन रेंस उनकी मदद करेंगे तो फिर वो लोगन की कमजोरी बताएंगे। रेंस ने कहा कि यह अच्छी डील है और फिर द मिज़ पर सुपरमैन पंच लगा दिया। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने बताया कि वो लोगन को नॉकआउट करेंगे और जीत हासिल करेंगे।

बैकस्टेज द मिज़ को इंटरव्यूअर ने बताया कि जॉनी गार्गानो, डेक्सटर लूमिस और मिज़ के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं। मिज़ ने कहा कि अगर कुछ गलत होता है, तो वो उनपर केस फाइल कर देंगे। मुस्तफा अली असल में मिज़ का उनके खिलाफ मैच कैंसिल करने को लेकर खुश नहीं थे। अली ने दिग्गज की बेइज्जती की और इसी कारण मिज़ टूटे जबड़े के साथ लड़ने के लिए तैयार हो गए।

- कार्ल एंडरसन vs डेमियन प्रीस्ट

कार्ल एंडरसन को पिछले हफ्ते फिन बैलर से हार मिली थी और अब उनके पास बदला लेने का मौका था। इस मैच में जजमेंट डे और OC के सदस्यों ने रिंगसाइड पर अहम किरदार निभाया। इस मैच में कार्ल ने सभी को चौंकाते हुए बड़ी जीत दर्ज की। मैच के बाद जजमेंट डे ने उनपर हमला किया और OC ने अपने साथी को बचाने की कोशिश की। इसी बीच रिया रिप्ली ने ल्यूक गैलोज़ पर लो ब्लो लगा दिया। बाद में जजमेंट डे का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने OC की एक-एक करके हालत खराब कर दी।

नतीजा: कार्ल एंडरसन को जीत मिली

MVP ने बैकस्टेज सैगमेंट में दावा किया कि ओमोस Crown Jewel में ब्रॉन स्ट्रोमैन की बुरी हालत करेंगे।

- JBL और हैप्पी कॉर्बिन का सैगमेंट

JBL ने प्रोमो कट करते हुए पहले टेक्सस से आए दिग्गजों की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने फैंस की बेइज्जती करना शुरू किया और फिर बताया कि वो भविष्य के दिग्गज को जानते हैं। हैप्पी कॉर्बिन ने एंट्री की और हमेशा की तरह फैंस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ट्रुथ (सच) बताने के बारे में बात की। आर-ट्रुथ ने यहां एंट्री की और दोनों को सबक सिखाने के लिए कहा। उन्होंने कॉर्बिन पर हमला किया लेकिन JBL ने दखल दिया। इसी कारण कॉर्बिन का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने बेबीफेस सुपरस्टार पर एंड ऑफ डेज लगाया।

- मैट रिडल vs ओटिस (ट्रिक और स्ट्रीट फाइट मैच)

दोनों ही सुपरस्टार्स ने शानदार पोशाकों में एंट्री की और एक मजेदार मैच देखने को मिला। मैच में कई तरह की चीज़ों का उपयोग देखने को मिला। चैड गेबल ने एक मौके पर रिडल पर अटैक किया लेकिन इलायस ने गेबल को टेबल पर फेंक दिया। अंत में इलायस ने ओटिस के चेहरे पर पम्पकिन लगा दिया और फिर रिडल ने अपना RKO लगाया। साथ ही पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: मैट रिडल ने जीत हासिल की

बैकस्टेज डैमेज कंट्रोल के सदस्य गुस्से में नज़र आए और उन्होंने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल करने का दावा किया।

- द मिज़ vs मुस्तफा अली

द मिज़ ने जबड़ा टूटने के बावजूद भी मैच लड़ा और मुस्तफा अली की हालत खराब की। हालांकि, अली जल्दी हार मानने वाले सुपरस्टार्स में नहीं हैं। कमेंट्री टेबल के करीब डेक्सटर लूमिस ने मिज़ पर हमला किया। मिज़ भागकर रिंग में आए और फिर अली ने उनपर अटैक किया। साथ ही टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाकर मिज़ को पिनफॉल द्वारा हराया।

नतीजा: मुस्तफा अली ने जीत हासिल की

- जॉनी गार्गानो ने मिज़ के बारे में सच बताया

जॉनी गार्गानो ने बताया कि डेक्सटर लूमिस उनके सन-इन-लॉ की तरह हैं। उन्होंने कहा कि लूमिस WWE से रिलीज होने के बाद संघर्ष कर रहे थे और इसी कारण मिज़ ने इसका फायदा उठाया। वो असल में डेक्सटर को उनपर हमला करने के पैसे दे रहे थे। गार्गानो के अनुसार मिज़ ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो खुद को सेलिब्रिटी समझते हैं। लूमिस अगर उनपर हमला करेंगे, तो वो फैंस के बीच चर्चा का विषय रहेंगे। हालांकि, गार्गानो ने यह भी बताया कि जब मिज़ ने डेक्सटर को पैसे देना बंद कर दिए, तो उन्होंने मिज़ पर सही मायने में हमला करना शुरू कर दिया। अब पूर्व NXT स्टार असल में मिज़ की हालत खराब करना चाहते हैं।

- डैमेज कंट्रोल vs एलेक्सा ब्लिस और ओस्का (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

यह मैच बहुत ही रोचक रहा और हील स्टार्स ने मिलकर शुरुआत में अपना दबदबा बनाया। उन्होंने एलेक्सा ब्लिस को मुख्य रूप से टारगेट किया लेकिन ओस्का ने टैग लेते हुई बढ़िया काम किया। बाद में इयो स्काई और डकोटा काई ने उन्हें निशाना बनाया। बीच में बेली ने भी इंटरफेयर किया। रिंगसाइड पर बेली और बियांका ब्लेयर के बीच ब्रॉल हुआ। बेली ने ब्लेयर पर फैंस के बीच रखी टेबल्स पर बेली-टू-बेली सुप्लेक्स लगा दिया। खैर, मैच जारी रहा और बहुत समय तक ओस्का ने संघर्ष किया लेकिन ब्लिस को टैग देते ही चीज़ें बदल गई। एलेक्सा ने टॉप रोप से इयो स्काई पर ट्विस्टेड ब्लिस मूव लगाया और पिन करके जीत हासिल की।

नतीजा: एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने टैग टीम टाइटल्स जीते

इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत हुआ।

WE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now