Raw का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। WWE से एक अच्छे शो की उम्मीद थी और कहा जा सकता है कि कंपनी ने बढ़िया काम किया। इस एपिसोड में जबरदस्त मैच और सैगमेंट देखने को मिले। Raw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की और यहां ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट भी देखने को मिला। इस दौरान दोनों के बीच Raw के लिए मैच तय हुआ।असुका और शायना बैजलर भी एक्शन में नजर आयी। इस मैच में असुका को जीत मिली और यहां पर लाना, नाया जैक्स पर पहली बार भारी पड़ी। रिकोशे और डैना ब्रुक ने एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में रेट्रीब्यूशन स्लैपजैक और रेकनिंग को हरा दिया। WWE ने Raw में मिज़ टीवी सैगमेंट का आयोजन किया था। इस दौरान एजे स्टाइल्स, शेमस और ड्रू मैकइंटायर भी नजर आए।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल टैग टीम टाइटल्स की स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ते हुए नजर आयी। इस दौरान कोफी ने दो सिंगल्स मैच लड़े और उन्हें यहां एक में जीत मिली। शेमस और मैकइंटायर ने अपना हैंडीकैप मैच हारा और बाद में बैकस्टेज दोनों सुपरस्टार्स लड़ते हुए नजर आए। खैर, बाद में वो फिर साथ आ गए। जैफ हार्डी का सामना बॉबी लैश्ले से हुआ। इस मैच में लैश्ले विजेता रहे।रैंडी ऑर्टन और फायरफ्लाई फन हाउस वाले ब्रे वायट के बीच मैच देखने को मिला। अंत में द फीन्ड ने ऑर्टन पर जबरदस्त हमला किया। खैर, आइए Raw की वीडियो हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं। - Raw में रैंडी ऑर्टन ने प्रोमो कट किया और फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला। यहां से ऑर्टन और वायट के बीच Raw के लिए मैच तय हुआ“Hi Randy!” 👋#WWERaw @WWEBrayWyatt @RandyOrton pic.twitter.com/6ygijuF0tV— WWE (@WWE) December 8, 2020New #FireflyFunHouse game alert! 🚨#WWERaw @WWEBrayWyatt @RandyOrton pic.twitter.com/t8WvTM0Sgn— WWE (@WWE) December 8, 2020YOWIE WOWIE! @WWEBrayWyatt has agreed to face @RandyOrton TONIGHT on #WWERaw! pic.twitter.com/8b3XwuVAat— WWE (@WWE) December 8, 2020ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसी