Seth Rollins: WWE Raw के मेन इवेंट में इस बार शानदार चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिला। ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) ने अपनी यूएस चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ डिफेंड की। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को एक अच्छा मैच दिया। अंत में चीटिंग के जरिए थ्योरी ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..@_Theory1 retains the #USTitle! #WWERaw #WWE6515#AndStill..@_Theory1 retains the #USTitle! #WWERaw #WWE https://t.co/dNWD7tKV3jWWE Raw में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद Seth Rollins को मिली हारदरअसल इन दोनों की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। कुछ हफ्ते पहले ही इस मैच का ऐलान किया गया था। इस बार लगा था कि टाइटल में बदलाव होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रॉलिंस को बड़ा झटका इस बार लगा है। साल 2023 की शुरूआत में उनका चैंपियन बनने का सपना टूट गया। दोनों ने मैच की शुरूआत अच्छे अंदाज में की। फैंस ने सैथ रॉलिंस को खूब चीयर किया। शुरूआत से उन्होंने थ्योरी के ऊपर अटैक करना भी शुरू कर दिया था। बहुत देर बाद थ्योरी ने वापसी की। रॉलिंस ने भी मैच में अपना अनुभव दिखाया और थ्योरी को परेशान किया। मैच के दौरान सैथ के एक पांव में थोड़ा दिक्कत आ गई थी। वो थोड़ा अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। थ्योरी को एक बार लगा कि वो हार जाएंगे और इस वजह से वो टाइटल लेकर जाने लगे थे।रॉलिंस ने उन्हें पकड़ा और रिंग में ले गए। रॉलिंस ने इसके बाद उन्हें जबरदस्त किक मारी। इस बीच थ्योरी की वजह से रेफरी भी चोटिल हो गए। इसके बाद दूसरे रेफरी को आना पड़ा। इसका पूरा फायदा ऑस्टिन को मिला। उन्होंने सैथ को लो-ब्लो मार दिया और इसके बाद उनके पांव पर भी अटैक कर दिया। रॉलिंस इसके बाद कुछ नहीं कर पाए। थ्योरी ने उन्हें अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन कर चैंपियनशिप रिटेन कर ली। सैथ की हार से फैंस भी निराश दिखे। किसी ने सोचा नहीं था कि रॉलिंस की हार होगी। पूरे मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि WWE का इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए आगे क्या प्लान रहेगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate this match on a scale of 1-5.#WWERaw #WWE417Rate this match on a scale of 1-5.#WWERaw #WWE https://t.co/L8l32kD0s1WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।