'अत्याचारी Roman Reigns...'- Seth Rollins ने WWE दिग्गज की सिट्टी-पिट्टी की गुम, मदद से किया इंकार

WWE
WWE Raw में हुआ खास बैकस्टेज सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Says He Will Never Team With Roman Reigns: WWE Survivor Series में होने वाले WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम का 5वां सदस्य कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। सैमी ज़ेन और द उसोज़ द्वारा सैथ रॉलिंस से संपर्क किया जा रहा है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ लेकिन रॉलिंस ने मदद से इंकार कर दिया। इस बार तो सैथ ने रोमन रेंस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पुराने मतभेदों को लेकर वो अभी भी काफी गुस्से में हैं। उन्होंने असली ट्राइबल चीफ की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी।

Ad

सोलो सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य ब्रॉन्सन रीड होंगे। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ये चीज क्लियर हो गई थी। रीड ने अचानक आकर रोमन रेंस के ऊपर तगड़ा अटैक कर दिया था। सिकोआ की नई ब्लडलाइन अब काफी मजबूत हो गई है। रीड और जेकब फाटू से पार पाना असली ब्लडलाइन के लिए काफी मुश्किल होगा। रोमन की चिंता अब बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत मजेदार होने वाले हैं।

Raw के एपिसोड में जे उसो को सैथ रॉलिंस ने समझाने की कोशिश कि केवल उन्हें ही रोमन रेंस के साथ दिक्कत नहीं है बल्कि उन सभी को कुछ ना कुछ दिक्कत है। इसके बाद रॉलिंस ने अपना रूख पूरी तरह क्लियर कर दिया। उन्होंने कहा कि मतभेदों के बावजूद वो जे उसो के पक्ष में हैं, जिमी उसो के पक्ष में हैं और अगर जरूरत पड़ी तो सैमी ज़ेन के पक्ष में भी खड़े रहेंगे।

रॉलिंस ने कहा कि उनके लिए रोमन रेंस के साथ टीम बनाना काफी मुश्किल है। रॉलिंस ने असली ट्राइबल चीफ को 'अत्याचारी' बताया। सैथ ने कहा,

सैमी ज़ेन, मैं तुम्हारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहूंगा। मैं जे उसो और जिमी उसो के साइड भी रहूंगा। लेकिन कभी भी, किसी भी परिस्थिति में तानाशाह रोमन रेंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नहीं रहूंगा। मैं कभी ये काम नहीं करूंगा।
Ad

WWE Survivor Series 2024 में कौन देगा रोमन रेंस का साथ?

WWE Survivor Series में होने वाले WarGames मैच की स्टोरी अब काफी मजेदार हो गई है। रोमन रेंस का साथ देने के लिए सैथ रॉलिंस तैयार नहीं हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि असली ब्लडलाइन की तरफ से 5वां सदस्य कौन होगा। SmackDown का आगामी एपिसोड अब काफी मजेदार होने वाला है। वहां पर स्टोरी में कुछ नया मोड़ देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications