आज की रॉ काफी शानदार हुई। खासतौर पर देखा जाए तो ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस का प्रोमो काफी जबरदस्त था। सैथ रॉलिंस ने पहले एंट्री की और उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग की और बताया कि किस तरह उन्होंने इस साल काम किया। इसके बाद ट्रिपल एच ने एंट्री की। ट्रिपल एच ने रीमैच के लिए मना कर दिया। और बॉबी लैश्ले के साथ मैच का एलान कर दिया। इस दौरान ट्रिपल एच ने रैसलमेनिया में हुए मैच के बारे में भी बात की। और सैथ रॉलिंस की तारीफ की।"I've got myself a rematch for the #ICTitle against @TheDeanAmbrose, and I want to do that RIGHT NOW!" - @WWERollins #RAW pic.twitter.com/HRbIisws4e— WWE (@WWE) January 1, 2019No automatic #ICTitle rematch for @WWERollins tonight...#RAW @TripleH pic.twitter.com/pg0IimrIo9— WWE Universe (@WWEUniverse) January 1, 2019सैथ रॉ़लिंस थोड़ी देर बाद गुस्सा हो गए और उन्होंने काफी कुछ कह दिया। ब्रॉक लैसनर को चैलेंज पहले उन्होंने किया। और बताया कि रॉ उनके आगे पीछे पूरे साल रही थी। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपने रास्ते के बारे में बताया और कहा कि कोई भी उनके रास्ते में आया तो उन्हें वो हटा देंगे। अगर मैकमैहन फैमिली भी उनके रास्ते में आएगी तो वो उसे भी हटा देंगे। सैथ रॉलिंस काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। ये प्रोमो उनका काफी शानदार था। ट्रिपल एच भी इसके बाद गुस्से में आ गए। उन्होंने ने भी सैथ रॉलिंस को जवाब देना शुरू कर दिया। इस मामने को सुलझाने के लिए एंट्री मारी शेन मैकमैहन ने। उन्होंने आकर फिर बैटल रॉयल मैच का एलान कर दिया। अगर आज की रॉ देखी जाए तो इन दोनों का प्रोमो काफी शानदार था। काफी दिनों बाद ऐसा प्रोमो फैंस को देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने पूरे साल शानदार काम किया। जिस तरह उऩ्होंने लैसनर को भी चैलेंज किया और उनके रॉ में ना आने के बारे में कहा, इससे कहीं ना कहीं ये लगता है कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए उन्हें चुनौती पेश करेंगे। रॉयल रंबल में सैथ रॉलिंस विजेता इस बार बन सकते हैं।#ShaneOMac to the RESCUE...We're about to have ourselves a #BattleRoyal to determine a challenger for @TheDeanAmbrose's #ICTitle TONIGHT! #RAW pic.twitter.com/PKYEEf3jTe— WWE (@WWE) January 1, 2019Get WWE News in Hindi Here