WWE में हर साल ड्राफ्ट होता है और इस बार भी शानदार ड्राफ्ट देखने को मिला। अब WWE की निगाहें सिर्फ आने वाले पीपीवी यानी क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) पर है। ये पीपीवी 21 अक्टूबर को सऊदी अरब में होने वाला है। इस शो के लिए WWE ने काफी सारे मैच को बुक कर दिए है। इसके अलावा किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के साथ साथ क्वीन क्राउन को भी दिखाया जाएगा।अब जब शो बड़ा है तो इसके बिल्डअप भी तगड़े होने वाले हैं। इस हफ्ते की Raw में बहुत कुछ हो सकता है। वहीं WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे दिग्गजों के बीच अच्छी झड़प हो सकती है। जबकि WWE चैंपियन बिग ई का सामना Raw में ड्रू मैकइंटायर के साथ हो सकता है जिससे कहानी को और दिलचस्प बनाया जाए। इसके अलावा विमेंस डिवीजन में भी धमाकेदार सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown में क्या-क्या हो सकता है।3- WWE Raw में बियांका ब्लेयर को अकेला छोड़नाWWE@WWEMessage SENT. 💋#SmackDown #WomensTitle @BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE05:39 AM · Oct 9, 20214224800Message SENT. 💋#SmackDown #WomensTitle @BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE https://t.co/RMUk59OBKNबियांका ब्लेयर, साशा बैंक्स और बैकी लिंच के बीच फ्यूड चल रही हैं क्योंकि तीनों SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ रही हैं। पिछले हफ्ते बियांका ब्लेयर ने अपनी ताकत का नमूना पेश किया था और साशा बैंक्स के ऊपर बैकी लिंच को पटक दिया था।अब इस हफ्ते WWE Raw में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का मैच बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ होने वाला है। ऐसे में साशा बैंक्स को इस मैच में बियांका ब्लेयर को धोखा देना चाहिए और अकेले पिन करने के लिए छोड़ देना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बियांका ब्लेयर पीपीवी में एक बेबीफेस के तौर पर जाएगी और ये उनके करियर के लिए काफी शानदार हो सकता है। अब देखना होगा कि Raw में क्या ट्विस्ट आता है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)