WWE समरस्लैम (Summerslam) की स्टोरीलाइंस हर हफ्ते दिलचस्प मोड़ लेती जा रही हैं। जॉन सीना (John Cena), रोमन रेंस (Roman Reigns) और गोल्डबर्ग (Goldberg) जैसे नामी सुपरस्टार्स इस साल Summerslam में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इस हफ्ते रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में भी अगले पीपीवी से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें देखी गईं।WWE Raw में क्या-क्या हुआ-Raw की शुरुआत निकी A.S.H ने की, जिसमें शार्लेट ने बाहर आकर उनकी बेइज्जती की। वहीं बाद में शार्लेट और रिया रिप्ली, दोनों ने उनके खिलाफ WWE Summerslam में चैंपियनशिप मैच की मांग की। सोन्या डेविल और एडम पीयर्स ने बाहर आकर इस मैच को ऑफिशियल कर दिया।-WWE यूएस चैंपियनशिप कंटेंडरशिप मैच में डेमियन प्रीस्ट ने शेमस को हराया।-Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स और ओमोस ने द वाइकिंग रेडर्स को हराकर अपने टाइटल्स को रिटेन किया।-वीर और ड्रू मैकइंटायर के मैच में जिंदर महल ने दखल देने की कोशिश की, लेकिन अंत में मैच का परिणाम डिसक्वालीफिकेशन से आया।-नटालिया-टमीना vs ईवा मैरी-डूड्रॉप मैच में नटालिया को चोट आई, मैरी ने इसका फायदा उठाना चाहा तभी स्क्रीन पर लिली लूशन का प्रोमो दिखाया गया। इससे मैरी का ध्यान भटक गया और टमीना ने अपनी टीम को जीत दिलाई।-कैरियन क्रॉस ने कीथ ली को सबमिशन से हराया।-मंसूर और अली की टीम ने टी-बार और मेस की टीम को मात दी।-बॉबी लैश्ले अपने सैगमेंट में गोल्डबर्ग के चैलेंज का जवाब देने वाले थे, तभी उनके पूर्व पार्टनर्स सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन ने उन्हें चैलेंज किया। लैश्ले ने दोनों को हैंडीकैप मैच में एकतरफा अंदाज में हराया।-रिडल और जॉन मॉरिसन के मैच में एजे स्टाइल्स और ओमोस ने बाहर आकर रिडल के स्कूटर को तोड़ दिया। रिडल का ध्यान भटक चुका था, जिसका फायदा उठाकर मॉरिसन ने जीत हासिल की।-रेजिनल्ड ने आर ट्रुथ को हराकर WWE 24*7 चैंपियनशिप को रिटेन किया।-मेन इवेंट में हुए नॉन-टाइटल मैच में शार्लेट ने Raw विमेंस चैंपियन निकी A.S.H को हराया। इसके बाद निकी ने अगले हफ्ते के लिए शार्लेट को चैलेंज किया, जिसे द क्वीन ने स्वीकार भी कर लिया।🗣🗣🗣#WWERaw pic.twitter.com/wAhG63LTLG— WWE (@WWE) July 27, 2021The master of the Tornado DDT... @AJStylesOrg!#WWERaw pic.twitter.com/eYX8uC2Pm7— WWE (@WWE) July 27, 2021Welcome to the #LillyLution!#WWERaw pic.twitter.com/3YL3GhQYl6— WWE (@WWE) July 27, 2021DYNAMIC SPEAR from the All Mighty #WWEChampion @fightbobby!#WWERaw pic.twitter.com/Hulwb5c0g4— WWE (@WWE) July 27, 2021Go Nikki A.S.H.!@NikkiCrossWWE@MsCharlotteWWE#WWERaw pic.twitter.com/nXYSm6gNiK— WWE (@WWE) July 27, 2021