WWE Raw के मेन इवेंट में हुए धमाकेदार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के बाद खुशी से झूमे फैंस, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE Raw के मेन इवेंट की हो रही है जमकर तारीफ

WWE: WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को सैथ रॉलिंस और जे उसो (Seth Rollins vs Jey Uso) के बीच धमाकेदार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया, लेकिन अंत में रॉलिंस ने जे पर स्टॉम्प हिट किया और पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया।

Ad

इस मैच के बाद फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इन दोनों ही सुपरस्टार्स की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। सैथ रॉलिंस के टाइटल रन की भी प्रशंसा की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

WWE Raw के मेन इवेंट को लेकर फैंस ने क्या कहा?

(जे उसो फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन हैं। सैथ रॉलिंस अभी भी बेस्ट इन द वर्ल्ड में से एक हैं। क्या जबरदस्त मुकाबला)

Ad

(जे उसो vs सैथ रॉलिंस मैच एकदम जबरदस्त था। मेरे हिसाब से यह जे का सबसे शानदार सिंगल्स मैच भी था और सैथ का भी बेहतरीन टाइटल डिफेंस। जे उसो के दूसरे स्प्लैश ने चौंकाया था, लेकिन सैथ ने अंत में रिटेन किया। शानदार अंत।)

Ad

(आप सभी को सैथ रॉलिंस को थोड़ी और इज्जत देनी चाहिए। वो हर हफ्ते बेहतरीन मैच दे रहे हैं और स्टार्स को बिल्ड करने में मदद कर रहे हैं। जनरेशनल टाइटल रन और जनरेशनल टैलेंट)

Ad

(जे उसो और सैथ रॉलिंस के बीच मेन इवेंट में जबरदस्त मुकाबला देखनें को मिला। मुझे यह मैच काफी ज्यादा पसंद आया)

Ad

(सैथ रॉलिंस का टाइटल रन काफी ज्यादा जबरदस्त रहा है। लगातार टाइटल डिफेंड करने की बात की जाए तो लंबे समय बाद इतना शानदार टाइटल रन देखने को मिला है)

Ad

(यह काफी हैरान करने वाली बात है कि 2022 में लोग सैथ रॉलिंस के हारने की शिकायत करते थे और अब वो जीत रहे हैं, तब भी आप शिकायत कर रहे हैं?)

Ad

(सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच ने साबित किया कि जे उसो मेन इवेंट लायक सुपरस्टार हैं। वो वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब उनकी ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ स्टोरीलाइन देखने लायक होगी)

Ad

(सैथ रॉलिंस ने जे उसो के खिलाफ WWE Raw के मेन इवेंट में सफलतापूर्वक वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिटेन किया)

Ad

(सैथ रॉलिंस और जे उसो के बीच शानदार मेन इवेंट मैच देखने को मिला, लेकिन शो के असली स्टार ड्रू मैकइंटायर थे। उन्होंने जो किया वो देखकर काफी मजा आया। यह हील टर्न काफी अलग रहा है, क्योंकि उनकी कहानी के साथ सहानुभूति है लेकिन उनकी चॉइस से नफरत है। वो जिस तरह से मोमेंटम बिल्ड कर रहे हैं, निश्चित तौर पर वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications