WWE से गायब चल रहे Seth Rollins के ऊपर फुटबॉल मैदान में हुआ 'हमला', देखें वीडियो

WWE
WWE Raw में हुआ था सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक (Photo: WWE.com)

Seth Rollins First Public Appearance: WWE SummerSlam 2024 के बाद रॉ (Raw) के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ बड़ी घटना घटी थी। सीएम पंक से रिंग में वो टकराने वाले थे लेकिन अचानक ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। रीड ने रॉलिंस की इतनी बुरी हालत कर दी कि उनकी पसलियां टूट गईं। बाद में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से WWE टीवी पर सैथ नज़र नहीं आए। खैर अब पहली बार पब्लिक अपीयरेंस के दौरान उनके ऊपर 'हमला' किया गया है।

Ad

सैथ रॉलिंस शिकागो बियर्स के बहुत बड़े फैन हैं। वो अपनी फेवरेट टीम कोल्ट्स को खेलते हुए देखने के लिए इंडियानापोलिस के लुकास ऑयल स्टेडियम में मौजूद थे। कोल्ट्स के पूर्व रिसीवर टीवाई हिल्टन भी उनके साथ थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में सैथ रॉलिंस को बैरिकेड के ऊपर से फील्ड में गिरा दिया। इस दौरान रॉलिंस का रिएक्शन भी काफी अलग था और वो काफी गुस्से में लगे। उधर हिल्टन खुशी के मारे उछल पड़े थे। फैंस ने भी इस पल का पूरा मजा लिया। आप खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच शानदार मुकाबला हुआ था। मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका सैथ रॉलिंस ने निभाई थी। मैच के दौरान पंक ने सैथ के ऊपर हमला कर दिया था। हालांकि, अंत में बेस्ट इन द वर्ल्ड को हार का सामना करना पड़ा था। रॉलिंस इस बात से बहुत गुस्से में थे और इस वजह से ही उन्होंने Raw में पंक से पंगा लिया। ब्रॉन्सन रीड की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। रॉलिंस की वापसी के बारे में अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है।

WWE Bad Blood 2024 में होगा धमाकेदार मुकाबला

एक बात तय है कि वापसी के बाद सैथ रॉलिंस जरूर सीएम पंक से टकराएंगे। इन दोनों के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। Bad Blood 2024 में पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच होगा। दोनों इस समय 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं। देखना होगा कि Bad Blood में कौन बाजी मारेगा। उम्मीद की जा रही है कि यहां से पंक और ड्रू की राइवलरी खत्म हो जाएगी। इसके बाद शायद रॉलिंस वापसी कर पंक को टक्कर दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications