WWE सुपरस्टार Seth Rollins का इन-रिंग एक्शन में वापसी का ऐलान, सबसे बड़े हील से होगी टक्कर

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Seth Rollins WWE In-Ring Return: WWE Money in the Bank 2024 के बाद से सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने कोई भी मुकाबला नहीं लड़ा है। अब वो एक्शन में दिखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने रिंग में एक्शन में वापसी का प्रचार किया है। WWE SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक बीच मुकाबला हुआ था। वहां पर रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया था। वो कुछ समय लिए फिर बाहर हो गए थे। हाल ही में रेड ब्रांड में उन्होंने वापसी की है।

Ad

सैथ रॉलिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने मैच के बारे में बताया है। WWE SmackDown के 25 अक्टूबर के शो में रॉलिंस एक्शन में नज़र आएंगे। जजमेंट डे के सदस्य और सबसे बड़े हील डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनका मुकाबला होगा। संभावित रूप से शो के बाद दोनों के बीच डार्क मैच फैंस को देखने को मिलेगा। रॉलिंस ने खुद संदेश देते हुए बताया कि ये उनका पहला मैच होगा।

सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच (Photo: Seth Rollins Instagram)
सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच (Photo: Seth Rollins Instagram)

WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ था खतरनाक अटैक

5 अगस्त, 2024 को हुआ Raw का एपिसोड सैथ रॉलिंस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। उनका सीएम पंक के साथ ब्रॉल होने वाला था लेकिन अचानक ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। रीड ने रॉलिंस का बुरा हाल कर दिया। बाद में एडम पीयर्स ने बताया कि रॉलिंस की कुछ पसलियां टूट गई हैं। 30 सितंबर, 2024 को हुए रेड ब्रांड के शो में ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉन्सन रीड के बीच लास्ट मॉन्स्टर स्टैंडिंग मैच हुआ था। दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। अंत में सैथ ने वापसी करते हुए ब्रॉन्सन को स्टील स्टेप्स पर स्टॉम्प दिया। इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Ad
Ad

फैंस को सैथ और रीड की राइवलरी आगे देखने को मिलेगी। पिछले हफ्ते रेड ब्रांंड के शो में रॉलिंस ने रीड को धमकी भी दी। ब्रॉन्सन भी काफी गुस्से में उन्हें देखकर लग रहे हैं। बहुत जल्द फैंस को दोनों सुपरस्टार्स के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि 2 नवंबर को होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ और ब्रॉन्सन का मैच तय कर दिया जाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications