WWE Raw के फेमस सुपरस्टार ने Seth Rollins और Kevin Owens का भद्दा मजाक बनाते हुए दिया बड़ा बयान 

WWE Raw के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE Raw के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

WWE Raw में पिछले कुछ हफ्तों से केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अलग रोल में नजर आ रहे हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) में इस बार जगह बनाने की वो पूरी कोशिश कर रहे हैं। कुछ टाइटल मैचों में भी दोनों ने हिस्सा लिया लेकिन अंत में फेल साबित हुए। चैड गेबल (Chad Gable) ने हाल ही में इन दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर तंज कसा। गेबल ने कहा कि इन दोनों के पास शिकायत के अलावा कुछ और काम नहीं है।

Ad

WWE सुपरस्टार चैड गेबल ने दिया बहुत बड़ा बयान

पिछले हफ्ते Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। अल्फा अकादमी और सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस को हार का सामना करना पड़ा। रैंडी ऑर्टन और रिडल नए चैंपियंस बन गए। चैड गेबल ने इस हार का जिम्मेदार भी ओवेंस और सैथ रॉलिंस को ठहराया।

द बंप शो में इस बार गेबल और ओटिस नजर आए। अपनी हार पर चैड गेबल ने कहा,

केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने कुछ ऐसे काम किए जो अच्छे नहीं थे। दोनों शिकायत ही करते नजर आए। इन दोनों को फिर से चैंपियनशिप के लिए मौका मिलना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये एक जोक होगा। दोनों इसी कारण अभी तक कोई स्पॉट नहीं बना पाए। ओटिस और मैंने साथ में बहुत अच्छा काम किया। हम टाइटल शॉट पाने के पूरे हकदार रहे। केविन ओवेंस और रॉलिंस की वजह से ही हमें हार का सामना भी करना पड़ा था। हम दोनों Raw टैग टीम चैंपियनशिप दोबारा डिजर्व करते हैं।

youtube-cover

WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मैच किसके साथ होगा ये किसी को नहीं पता है। अफवाहों की मानें तो सैथ रॉलिंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हो सकता है। हालांकि अभी तक कोडी रोड्स की वापसी नहीं हुई। WrestleMania 38 में केविन ओवेंस का टॉक शो होगा। स्टीव ऑस्टिन इसमें गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि WWE ने सैथ रॉलिंस के लिए क्या प्लान बनाया होगा। सभी की नजरें अब अगले हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड पर टिकी होंगी। सैथ रॉलिंस के मुकाबले का ऐलान अगले हफ्ते जरूर हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications