5 चीज़ें जो इस हफ्ते WWE ने Raw के जरिये फैंस को इशारों-इशारों में बताई

What was RAW like behind closed doors?

इस हफ्ते की रॉ काफी हटकर रही। ऐसा शो आजतक फैंस को देखने को नहीं मिला था। स्मैकडाउन की तरह, रॉ को भी परफॉरमेंस सेंटर से लाइव दिखाया गया। मगर दोनों ही शोज अलग अलग तरह से हुए थे।

ये भी पढ़ें: पहली बार खाली एरीना में हुए Raw के एपिसोड के बाद फैंस ने ट्विटर पर किया बवाल

रॉ में कई रेसलर्स की वापसी देखने को मिली। ऐज के साथ साथ द अंडरटेकर भी नज़र आए। इस हफ्ते रॉ हर तरह से अच्छी थी। रॉ में फैंस को एक घंटे तो सिर्फ मेंस रॉयल रंबल मैच का रीप्ले देखने को मिला। ये एक अच्छा फैसला नहीं था। भले ही WWE इस समय कम रेसलर्स का इस्तेमाल कर सकती हों, रॉ को बेहतर बनाया जा सकता था। इस हफ्ते के शो के जरिये कंपनी ने फैंस को कई चीज़ें बताने की कोशिश की है जिसे इस आर्टिकल में जानेंगे।

#5 रे मिस्टीरियो को जल्द ही टाइटल मैच मिलेगा

A big win

फरवरी के महीने में रे मिस्टीरियो WWE से कुछ समय के लिए चले गए थे। मगर इस हफ्ते उन्होंने एक बार फिर से अपनी वापसी की। हाल ही में एंड्राडे ने हम्बर्टो कारिलो को हराकर उनके साथ अपनी दुश्मनी शुरू की है। रॉ में मिस्टीरियो और एंड्राडे के बीच मैच दिखा। भले ही मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने कई बार मिस्टीरियो को हराया हो, मगर इस बार इस लैजेंड ने जीत दर्ज की। आने वाले समय में मिस्टीरियो को एंड्राडे के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 ऐज के मुकाबले में मिक फोली एक स्पेशल गेस्ट रेफरी के तौर पर काम कर सकते हैं

Edge with another incredible promo

इस बात को मानना होगा पहले के रेसलर्स अभी के रोस्टर में काफी अच्छे हैं। इस हफ्ते रॉ में ऐज ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ एक प्रोमो दिया। इसके दौरान उन्होंने ऑर्टन और फोली के इतिहास के बारे में भी बात की। ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है।

मुमकिन है कि फोली जल्द ही रॉ में वापस आएं और ये घोषणा करें कि वह ऐज बनाम रैंडी ऑर्टन के दौरान स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाने वाले हैं। इससे ये मुकाबला और अच्छा बन सकता है। दोनों रेसलर्स की दुश्मनी फैंस को काफी पसंद आई है। फोली एक रेफरी के तौर पर अहम भूमिका भी निभा सकते हैं।

#3 केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी में और रेसलर्स शामिल होंगे

Kevin Owens

केविन ओवेंस ने सैथ रॉलिंस का रेसलमेनिया चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। दोनों रेसलर्स के बीच मेनिया में मैच होगा। मगर इस हफ्ते ओवेंस ने अपने सैगमेंट के जरिये ये इशारा किया कि उन्हें मैच के दौरान फायदा हो सकता है। उन्हें "होम फील्ड एडवांटेज" मिलेगा।

इस मैच में कई रेसलर्स की दखलंदाजी देखने को मिल सकती है। ओवेंस जानते हैं कि रॉलिंस के पास उनकी टीम है जो उन्हें हारने नहीं देगी। हो सकता है रेसलमेनिया में ओवेंस की मदद करने भी कोई आ जाए।

ओवेंस परफॉरमेंस सेंटर में ट्रेन हो चुके हैं और जिन रेसलर्स ने उनके साथ ट्रेनिंग की थी, वो उनकी मदद कर सकते हैं। इससे ये मैच दिलचस्प बन जायेगा।

#2 WWE नहीं जानती थी कि "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन के सैगमेंट के साथ क्या करना है?

One of those moments that makes you think:

स्टीव ऑस्टिन ने इस हफ्ते रॉ में अपनी वापसी की क्योंकि ये "3/16" यानी उनका दिन था। मगर बिना फैंस के उनके सैगमेंट में ज्यादा मज़ा नहीं आया।

ब्रायन सेक्सटन, ऑस्टिन के प्रोमो को जज कर रहे थे। आखिर में ऑस्टिन ने उन्हें रिंग में बुलाया। उनके साथ बियर पी और हर बार की तरह स्टनर से सैगमेंट को ख़त्म किया। ऑस्टिन का साथ देने बैकी लिंच भी वहां नज़र आई थीं और उन्होंने ऑस्टिन के साथ रिंग शेयर की। मगर ये सैगमेंट किसी भी तरह से शानदार नहीं था। अगर फैंस होते तब बात कुछ और होती।

मगर इसमें WWE की भी गलती नहीं है। उन्हें परफॉरमेंस सेंटर में शो करवाने पड़ रहे हैं, मगर जब ऑस्टिन की वापसी की घोषणा की गई थी तब ऐसा करने के प्लान नहीं हुआ था।

#1 द अंडरटेकर के किरदार में बदलाव

The Undertaker

एजे स्टाइल्स और द अंडरटेकर की दुश्मनी शानदार होते जा रही है। इस हफ्ते रॉ में अंडरटेकर नज़र आए। मगर वह एक अलग ही रूप में दिख रहे थे। वह अपने कोट और हैट के साथ नहीं आए थे।

द फिनोम को देखकर ऐसा लगा कि उनके किरदार में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसा करने के पीछे के कई कारण हो सकते हैं। आने वाले हफ़्तों में ही पता लगेगा कि इस बदलाव से WWE को फायदा होगा या फिर नुकसान।

फ़िलहाल के लिए ये कहा जा सकता है कि द अंडरटेकर द्वारा अपना लुक बदलने से स्टाइल्स के साथ उनकी दुश्मनी और भी अच्छी लगने लगी है। इसमें कुछ दिलचस्प देखने को मिल सकता है।

Quick Links