WWE Raw को Roman Reigns और Brock Lesnar की अपीयरेंस के बाद भी हुआ नुकसान, व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट

Ujjaval
WWE को Raw के एपिसोड द्वारा नुकसान हुआ
WWE को Raw के एपिसोड द्वारा नुकसान हुआ

Raw: WWE रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड बहुत ही जबरदस्त साबित हुआ और कंपनी ने हैलोवीन स्पेशल एपिसोड को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की। अब Raw की व्यूअरशिप को लेकर खुलासा हो गया है। दरअसल, रेड ब्रांड के इस एपिसोड की रेटिंग्स बहुत ही निराशाजनक रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की अपीयरेंस के बावजूद रेटिंग्स में भारी नुकसान हुआ है।

Ad

WWE Raw के एपिसोड की व्यूअरशिप में आई बहुत बड़ी गिरावट

WrestleNomics के ब्रैंडन थर्स्टन ने हाल ही में Raw की रेटिंग्स को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रेड ब्रांड के इस शो को 1.5 मिलियन लोगों ने देखा है और 18 से 49 के डेमोग्राफिक्स में रेटिंग 0.36 रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले 8 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। देखा जाए तो WWE को बहुत ही ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद उनकी केबल टीवी पर रैंक नहीं गिरी है।

आपको बता दें कि Raw का यह एपिसोड इस हफ्ते केबल पर अच्छे स्थान पर था। MLB World Series का तीसरा गेम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था। अगर ऐसा नहीं होता तो यह बेसबॉल मैच आसानी से WWE के मुख्य शो की रेटिंग्स को ज्यादा खराब कर देता। उम्मीद है कि अगले हफ्ते Raw की व्यूअरशिप में सुधार देखने को मिलेगा।

Ad

Raw के एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। शो की शुरुआत में बियांका ब्लेयर और निकी क्रॉस के बीच मैच देखने को मिला था। इसके साथ ही ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच खतरनाक ब्रॉल हुआ। रोमन रेंस और द मिज़ का एक मनोरंजक सैगमेंट भी बुक किया गया। सैथ रॉलिंस ने ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की।

मुस्तफा अली ने द मिज़ पर एक बड़ी जीत दर्ज की। डेक्सटर लूमिस का राज़ सभी के सामने भी आ गया। मेन इवेंट में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने डैमेज कंट्रोल को हराकर टाइटल्स पर कब्जा कर लिया। उम्मीद है कि अगले हफ्ते Raw के एपिसोड को ज्यादा लोग देखेंगे और शो बेहतर साबित होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications