"Brock Lesnar की Raw में अचानक वापसी देखकर बार्कलेज सेंटर का माहौल ही बदल गया"- WWE के फेमस Superstar ने किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Johnny Gargano: WWE Raw में इस हफ्ते अचानक ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। फैंस ही नहीं बल्कि बैकस्टेज मौजूद सभी WWE सुपरस्टार्स भी हैरान हो गए थे। इस बात का खुलासा जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) ने किया। लैसनर की वापसी देखने लायक थी और शायद बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी थी।

Raw में बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच तय किया गया था। इस मैच से पहले आकर लैसनर ने लैश्ले को धराशाई कर दिया। लैश्ले बुरी तरह चोटिल हो गए। इसका फायदा सैथ रॉलिंस ने उठाया और यूएस चैंपियनशिप जीत ली। लैसनर अंतिम बार WWE टीवी पर SummerSlam में नज़र आए थे। रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला हुआ था। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट अगले साल फरवरी तक है।

WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर दिया बयान

WWE The Bump शो पर बात करते हुए जॉनी गार्गानो ने कहा,

जब ब्रॉक लैसनर Raw में आए तब बार्कलेज सेंटर का माहौल ही बदल गया। बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों का मूड बदल गया और आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

youtube-cover

WWE Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। अब ऐसा लग रहा है कि लैसनर और लैश्ले का मुकाबला इस इवेंट में देखने को मिलेगा। WWE ने अभी इस मैच का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। Royal Rumble 2022 में भी इन दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने दखलअंदाजी की थी। ब्रॉक लैसनर की इस मुकाबले में हार हो गई थी।

लैसनर ने इस बार लैश्ले की हालत खराब कर दी थी। फैंस भी ये देखकर हैरान हो गए थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक रिंग में क्या हो गया। WWE ने बहुत बड़ा सरप्राइज अपने फैंस को इस बार दिया। अब देखना होगा कि लैश्ले और लैसनर की राइवलरी किस अंदाज में आगे बढ़ेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।