WWE रॉ (Raw) सुपरस्टार टी-बार (T-Bar) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के बाद शानदार संदेश भेजा है। SmackDown के फाइनल सैगमेंट में इस बार काफी बवाल मचा था। रोमन रेंस ने पॉल हेमन के ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने आकर द उसोज और रोमन रेंस को धराशाई कर दिया। टी-बार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस एपिसोड के अंतिम 10 मिनट काफी शानदार थे। T-BAR@TBARRetributionThe final 10 minutes of SmackDown was so awesome.8:28 AM · Dec 18, 20212323143The final 10 minutes of SmackDown was so awesome.WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस ने पॉल हेमन के ऊपर किया अटैकSmackDown का क्लोजिंग सैगमेंट इतना शानदार होगा किसी ने सोचा नहीं था। फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। 480 दिन बाद पॉल हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी टूट गई। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी में अब नया मोड़ आ गया है। वैसे इस सैगमेंट को देखकर सभी खुश हुए होंगे। रोमन रेंस पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर नहीं आए थे। WWE ने ऐलान किया था कि वो इस हफ्ते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर के बीच भी सैगमेंट हुआ था। पॉल हेमन ने अपने पुराने अंदाज में लैसनर को गुस्सा दिला दिया था। इस पूरे एपिसोड पर रोमन रेंस की नजरें भी बनी हुई थी। इस हफ्ते रोमन रेंस ने पॉल हेमन से कई तरह के सवाल पूछे। पॉल हेमन लगातार उन सवालों से बच रहे थे। पॉल हेमन ने अंत में कहा कि वो रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर से बचा रहे हैं। ये सुनकर रोमन रेंस गुस्से में आ गए थे और उन्होंने पॉल हेमन को फायर कर दिया। इसके बाद लगा कि सैगमेंट खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस ने अचानक पॉल हेमन को सुपरमैन पंच दे दिया। इसके बाद चेयर से भी रोमन रेंस ने पॉल हेमन के ऊपर अटैक करना चाहा था लेकिन लैसनर ने उन्हें बचा लिया। लैसनर का भी खतरनाक रूप यहां देखने को मिला था। Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच फैंस को देखने को मिलेगा। इस राइवलरी में अब आगे फैंस को काफी मजा आएगा।