WWE Raw में फैन द्वारा सैथ रॉलिंस के ऊपर किए गए हमले के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस के ऊपर फैन द्वारा किया गया अटैक
WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस के ऊपर फैन द्वारा किया गया अटैक

WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। Raw के एपिसोड में फिन बैलर (Finn Balor) के साथ हुए ब्रॉल के बाद जब सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) बैकस्टेज जा रहे थे तभी एक फैन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। बाद में रेफरी और ऑफिशियल्स ने उस फैन को पकड़ते हुए रॉलिंस को बचाया।

Ad

रॉलिंस को कुछ नहीं हुआ और फिर उस फैन को हिरासत में लिया गया। हालांकि इस इंसिडेंट की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी फैन ने सुपरस्टार पर इस तरह अटैक किया। निश्चित ही अब उस फैन के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली है और उन्हें कड़ी सजा भी मिल सकती है। ट्विटर पर फैंस भी इस हादसे से काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुए अटैक के बाद ट्विटर पर फैंस की क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं?

(सैथ रॉलिंस के साथ जो कुछ भी हुआ वो दिखाता है कि कुछ फैंस को खुद के ऊपर शर्म आनी चाहिए। अगर आप एक इंसान को उनके कैरेक्टर से अलग नहीं कर सकते , तो आपको शो नहीं देखना चाहिए। आपको दोनों के बीच का अंतर ही नहीं पता।)

Ad

(सैथ रॉलिंस के ऊपर फैन ने अटैक किया औऱ इसके बाद उन्हें NYPD ने अरेस्ट किया। उनके ऊपर अब केस होगा और कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि फैन के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।)

Ad

(जिस भी फैन ने WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक किया था उन्हें WWE इवेंट से हमेशा के लिए बैन कर देना चाहिए)

Ad

(सैथ रॉलिंस के लिए काफी इज्जत। मैं अगर उनकी जगह होता, तो उस आदमी के ऊपर स्टॉम्प मूव का इस्तेमाल करता)

Ad

(मैं देखना चाहता हूं कि कोई ऐसे ब्रॉक लैसनर के साथ करने की कोशिश करे)

Ad

(जिस भी फैन ने ऐसा किया उसे पेडिग्री दिया जाना चाहिए था)

Ad

(सैथ रॉलिंस आप ठीक हैं यह जानकार अच्छा लगा। आपने इसे काफी सही तरीके से हैंडल किया।)

Ad

(वो फैन कितना बड़ा बेवकूफ था या वो ड्रंक थे जो उन्होंने सोचा कि बैरिकेड को जंप करना अच्छा फैसला था? दूसरी तरफ सैथ रॉलिंस कितना शानदार काम कर रहे हैं कि लोग उनके ऊपर अटैक करना चाहते हैं। )

Ad

(जिस भी पागल ने सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक किया उसकी बुरी हालत की जानी चाहिए। किसी भी फैन को रेसलर पर अटैक नहीं करना चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications