Raw में फेमस Superstars की चैंपियनशिप जीत और शानदार मेन इवेंट मैच को लेकर फैंस हुए खुश, WWE की तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली

Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो को ज्यादातर फैंस ने खूब पसंद किया। शो में कई मनोरंजक पल देखने को मिले। फैंस को मेन इवेंट में हुआ टैग टीम टाइटल मुकाबला और वाइकिंग रूल्स मैच काफी पसंद आया। साथ ही गुंथर (Gunther) की जमकर तारीफ हुई।

सोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन की चैंपियनशिप जीत पर भी फैंस खुश नज़र आए। सैथ रॉलिंस और फिन बैलर का सैगमेंट भी अच्छा रहा। कुल मिलाकर फैंस ने WWE की तारीफों के पुल बांधे। रोंडा राउजी और शेना बैज़लर की प्रशंसकों ने आलोचना की। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(Raw का एपिसोड अच्छा था। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने जजमेंट डे के खिलाफ शानदार मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। सोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन ने राकेल रॉड्रिगेज़ और लिव मॉर्गन को हराया और वो नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस बन गई हैं।)

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह काफी अच्छा शो था। मैंने इस शो में हुए बेहतरीन मैचों का आनंद लिया। वाइकिंग रूल्स मैच शानदार था और मेन इवेंट भी बढ़िया रहा।)

(मैंने इतिहास के सबसे महान स्टार्स को देखा है और मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूँ कि गुंथर हमारे द्वारा देखे गए सबसे अच्छे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं।)

(चेल्सी ग्रीन और सोन्या डेविल को Raw में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने पर बधाई। ऐसा लगा कि मैच का अंत जल्दबाजी में हुआ है और राकेल रॉड्रिगेज़ सही मायने में चोटिल हैं।)

(मुझे सैथ रॉलिंस और फिन बैलर का बैकस्टेज प्रोमो पसंद आया। यह एकदम परफेक्ट था। अंत में फिन बैलर का आकर सैथ रॉलिंस पर हमला करना काफी बढ़िया चीज़ थी।)

(वाइकिंग रेडर्स को वाइकिंग रूल्स मैच में जीत मिल गई। मुझे यह चीज़ पसंद आई। काफी मनोरंजक मैच देखने को मिला, जहां स्टोरीटेलिंग शानदार रही। अल्फा अकादमी और वाइकिंग रेडर्स की दुश्मनी इस समय Raw में मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ों में से एक है।)

(रोंडा राउजी और शेना बैज़लर दोनों ही WWE में उतनी प्रभावशाली नहीं रही हैं।)

(जब बैकी लिंच को गुस्सा आता है, तो माइक पर उन्हें टक्कर देना मुश्किल है।)

(सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। क्या जबरदस्त मैच देखने को मिला।)

(टैग टीम चैंपियनशिप मैच के बारे में हर चीज़ काफी बढ़िया थी।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications