WWE Raw के धमाकेदार मेन इवेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त रही
WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त रही

WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। WWE ने सही मायने में अपने फैंस को प्रभावित किया। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। इसके साथ ही एक बड़ा रिटर्न बुक किया गया। इसी वजह से एपिसोड मुख्य रूप से अच्छा बना है। WWE ने पिछले कुछ हफ्तों में साफ तौर पर जबरदस्त सुधार दिखाया है।

Ad

इस एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मेन इवेंट में हुआ स्टील केज मैच रहा। इस दौरान फैंस ने बिग ई की तारीफ की वहीं कुछ लोग हर्ट बिजनेस की वापसी से खुश नजर आए। सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अगले एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(WWE आज Raw के लिए आगे आया। जबरदस्त मेन इवेंट ने रुथलेस एग्रेशन की अनुभूति दी। बिग ई, लैश्ले और मैकइंटायर डॉलर्स के बराबर हैं।)

Ad

(बिग ई को बधाई!)

Ad

(बिग ई का यह पुश शानदार है। लंबे समय से उन्हें उनकी चमक हासिल करते हुए देखने का इंतजार कर रहा था। WWE अब तक इस कहानी को सही तरह से ले जा रहा है।)

Ad

(अगर बॉबी लैश्ले SmackDown में जा रहे हैं, तो वो बधाई के पात्र है जिस तरह उन्होंने Thunderdome एरा में काम किया। उम्मीद करते हैं कि SmackDown में उन्हें और मौके मिले।

)

Ad

(बिग ई vs बॉबी लैश्ले धमाकेदार था।)

Ad

(लैश्ले को हर्ट बिजनेस के साथ जोड़ना WWE का सबसे अच्छा निर्णय है। उन्हें पहले अलग ही नहीं किया जाना चाहिए था। हालांकि, मैं खुश हूँ कि WWE ने सबसे खतरनाक फैक्शन को वापस लाने का सही निर्णय लिया।)

(उन्होंने सही में रिकोशे को 24/7 चैंपियनशिप के पीछे भागने के लिए कहा। वो लड़ने की काबिलियत और असंभव हाई फ्लाइंग एक्रोबैटिक मूव्स की वजह से प्रसिद्ध हुए थे। उन्हें वो करने दो जिससे वो सबसे पहले सुर्खियों में आएथे। रिकोशे के फैन के रूप में निराशा होती है।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications