WWE रॉ (Raw) के एपिसोड का अंत सफलतापूर्वक हो गया है। इस एपिसोड में कई मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया था। कुछ बड़े सुपरस्टार्स भी शो के दौरान दिखाई दिए थे। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए WWE ने स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। साथ ही कुछ मैचों का ऐलान भी देखने को मिला। मेन इवेंट में एक जबरदस्त मैच का आयोजन हुआ था।इसके अलावा एपिसोड में उतना कुछ खास देखने को नहीं मिला। गोल्डबर्ग ने Raw की शुरुआत में सभी प्रशंसकों को चौंकाया। साथ ही अन्य सुपरस्टार्स भी एक्शन में दिखाई दिए। सभी उम्मीद कर रहे थे कि फैंस की वापसी के बाद Raw का एपिसोड धीरे-धीरे बेहतर होते जाएगा। इसके बावजूद शोज़ में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।Raw के एपिसोड से फैंस काफी ज्यादा गुस्सा दिखाई दिए। ज्यादातर लोगों की शो को लेकर खराब प्रतिक्रियाएं रही थी। कुछ लोगों को सिर्फ मेन इवेंट पसंद आया लेकिन बाकी शो निराशाजनक लगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:The worst wrestler in the history of WWE is @NikkiCrossWWE this match sucks #WWERaw— Jason Bekiaris (@JasonBekiaris) August 3, 2021(WWE इतिहास की सबसे खराब रेसलर निकी A.S.H हैं। यह मैच बकवास था।)Raw was average. Looks like I’ll be watching a lot of Bray clips on YouTube tonight. Yowie Wowie. #WWERaw— SLLMania (@SLLMania) August 3, 2021(Raw साधारण रही। देखकर लग रहा है कि मैं आज यूट्यूब पर ब्रे की कई सारी क्लिप्स देखूंगा।)Outside of the main event it was a pretty damn bad show! 🤦🏾‍♂️#WWERaw— The God of Wrestling (@GodofWrestling) August 3, 2021(मेन इवेंट के अलावा यह एक काफी खराब शो था।)#wweraw sucks without @WWEBrayWyatt #WEWANTWYATT— thatsbatboy (@SpencerHender21) August 3, 2021(ब्रे वायट के बिना Raw बकवास है।)i’m not even a #WWERaw hater but bro I can’t with this showi literally don’t get what they’re doing. and it’s getting worse every week.— Steve (@SteveK_MMA) August 3, 2021(मैं एक Raw हेटर नहीं हूँ लेकिन मैं इस शो के साथ नहीं रह सकता। मुझे सही मायने में समझ नहीं आता कि वो क्या कर रहे हैं और यह हर हफ्ते खराब होते जा रहा है।)It feels great to hear matt Riddle get that loud reaction from the crowd #wweraw— 💫Nameless Champ💫 (@ChampNameless) August 3, 2021(मैट रिडल को क्राउड की ओर से मिल रहे जबरदस्त रिएक्शन को सुनकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।)Solid main event despite Charlotte dominating most of the match. Better than whatever they did last week. #WWERaw— Roddy (@itsrodimus) August 3, 2021(शार्लेट ने ज्यादातर मैच में दबदबा बनाए रखा, इसके बावजूद मेन इवेंट तगड़ा रहा। पिछले हफ्ते के मुकाबले उन्होंने बेहतर काम किया।)@WWE has to add crowd noise because it’s so boring lol #WWERAW— TheRealShakes (@iHaveTourettesx) August 3, 2021(WWE को क्राउड की आवाज जोड़नी पड़ी क्योंकि यह काफी बोरिंग था।)