WWE Raw में फेमस Superstar का दिग्गज पर फूटा गुस्सा, ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE Raw का एपिसोड काफी शानदार था
WWE Raw का एपिसोड काफी शानदार था

Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने इस एपिसोड पर काफी ध्यान दिया। पिछले हफ्ते का शो फैंस को उतना पसंद नहीं आया था। ऐसे में WWE ने इस एपिसोड को अच्छा बनाकर सभी को एक बार फिर से खुश कर दिया। सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames) के लिए स्टोरीलाइंस जारी रही।

Ad

इस एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे क्योंकि वो एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहे थे। उनका गुस्सा सैथ रॉलिंस और डॉल्फ ज़िगलर पर फूटा। साथ ही सैथ रॉलिंस और फिन बैलर का मुकाबला भी फैंस को पसंद आया। सभी की प्रतिक्रियाएं एपिसोड को लेकर अलग रही। खैर, इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE Raw को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(आज Raw का ज्यादातर एपिसोड काफी अच्छा था।)

Ad

(आज Raw का काफी ज्यादा बढ़िया था। केंटकी का यह क्राउड बहुत धमाकेदार था।)

Ad

(ऑस्टिन थ्योरी की बुकिंग पिछले हफ्ते के मुकाबले 180 डिग्री अलग थी। सैथ रॉलिंस और फिन बैलर का मेन इवेंट मैच बहुत जबरदस्त था। शो पर काफी अच्छी रेसलिंग देखने को मिली। Raw के एपिसोड में सुधार आया है।)

Ad

(मुझे सही मायने में यह पसंद आया कि ऑस्टिन थ्योरी को असफल कैश-इन ने एक खराब सेल्फी गिमिक से खतरनाक हील बना दिया। यह काफी बढ़िया चीज़ रही।)

Ad

(आज Raw का एपिसोड वैसे भी बहुत अच्छा था। मैं WarGames के लिए काफी उत्साहित हूँ।)

Ad

(मेरे अनुसार Raw का शो आज बहुत अच्छा था। इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन जैसे नाईट आगे बढ़ी, चीज़ें सही हो गई। ऑस्टिन थ्योरी ने आज पूरी तरह शानदार काम किया और विमेंस WarGames मैच अब सेट होने वाला है। सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर को हराया और यह मैच अच्छा था।)

Ad

(Raw का आज का एपिसोड बढ़िया था। फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच मेन इवेंट काफी शानदार था। पिछले हफ्ते के खराब अंत के बाद ऑस्टिन थ्योरी को फिर से तैयार करने की प्रक्रिया बढ़िया तरह से शुरू हुई है। मुझे अभी तक हुई चीज़ें पसंद आई।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications