WWE Raw में Brock Lesnar के धमाकेदार प्रदर्शन और दिग्गज की शॉकिंग वापसी पर मचा जबरदस्त बवाल, ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने प्रभावित किया
WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने प्रभावित किया

Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने इस एपिसोड में कई बढ़िया चीज़ें की और इसी वजह से फैंस को शो पसंद आया। इस एपिसोड की शुरुआत ही काफी धमाकेदार तरीके से हुई थी। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी हुई थी और उन्होंने अल्फा अकेडमी (Alpha Academy) पर हमला भी किया था।

मेन इवेंट में डॉल्फ ज़िगलर का शॉकिंग रिटर्न देखने को मिला और उन्होंने यहां थ्योरी पर अटैक किया। यह दोनों ही चीज़ Raw में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही और फैंस को पूरा ही एपिसोड पसंद आया। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(Raw की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई।)

(ब्रॉक लैसनर ने ओटिस को एक बीनबैग चेयर की तरह उछाल दिया।)

(ब्रॉक लैसनर असल में पॉल हेमन के बिना काफी बेहतर काम करते हैं। मुझे पॉल हेमन पसंद हैं लेकिन ब्रॉक लैसनर को अब किसी माउथपीस की जरूरत नहीं है। उनकी पर्सनालिटी और स्किल्स रिंग में उनके लिए बोलती है।)

(स्माइल करते हुए ब्रॉक लैसनर से ज्यादा कुछ डरावना नहीं है।)

(Raw का एपिसोड अच्छा था।)

(मुझे लगता है कि Raw का एपिसोड आज बढ़िया था। डॉल्फ ज़िगलर की वापसी बड़ा सरप्राइज था। देखकर लगता है कि वो किसी कारण से थ्योरी के पीछे जाने वाले हैं। मुझे देखने में रुचि है कि यह चीज़ किस ओर जाती है।)

(Raw का आज का एपिसोड काफी बढ़िया था। मैंने इसका आनंद लिया। ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए ओटिस का वैसा हाल किया, जैसे वो कुछ नहीं हो। आर-ट्रुथ अभी तक के सबसे मनोरंजक कैरेक्टर्स में से एक हैं। ज़िगलर ने मेन इवेंट देखने के लिए वापसी की। कुल मिलाकर मैं इसे 10 में से 7 रेटिंग दूंगा।)

(WWE ने टेक्सस के लिए Raw का अच्छा एपिसोड दिया। मुझे तुम लोगों पर गर्व है।)

(ज़िगलर को हमेशा ही देखना खास रहता है। मैं यह देखने का इंतजार नहीं कर सकता कि यह चीज़ किस ओर जाती है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links