WWE को 3 नए चैंपियंस मिलने और सैथ रॉलिंस पर अटैक होने के बाद कंपनी को हुआ फायदा, Raw की रेटिंग्स आई सामने

WWE Raw का इस हफ्ते शानदार एपिसोड हुआ
WWE Raw का इस हफ्ते शानदार एपिसोड हुआ

WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) के बाद रेड ब्रांड का एपिसोड शानदार रहा। उम्मीद के मुताबिक इस बार व्यू्अरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.700 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 7.26 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.585 मिलियन रही थी।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप में इस हफ्ते बढ़ोत्तरी देखने को मिली

WWE ने इस बार रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए खास तैयारी की थी। 3 नए चैंपियंस फैंस को देखने को मिले। मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ बिग ई ने अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। बिग ई ने इसके बाद पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस के ऊपर भी अटैक किया। इस बार विमेंस डिवीजन ने भी बहुत अच्छा काम किया। Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का प्रोमो इस बार जबरदस्त रहा। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो हिट रहा और इससे फायदा मिला।

रेड ब्रांड के इस एपिसोड ने 1.806 मिलियन से पहले घंटे में शुरूआत की। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा पहले घंटे में 1.668 मिलियन रहा था। दूसरे घंटे में इस बार गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.734 मिलियन हो गई। पिछले हफ्ते दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.644 मिलियन रही थी। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह इस बार भी व्यूअरशिप कम रही। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप गिरकर इस बार 1.557 मिलियन पहुंच गई। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा तीसरे घंटे में सिर्फ 1.442 मिलियन था।

WWE के लिए अभी भी चिंता का विषय व्यूअरशिप बनी हुई है। दो मिलियन का आंकड़ा पार नहीं हो पा रहा है। NXT की व्यूअरशिप भी लगातार कम होती जा रही है। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप पिछले कुछ समय से अच्छी चल रही है। Raw में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिला। फैंस को सरप्राइज भी मिले। WWE को इस तरह अब कुछ अलग करना होगा। हर हफ्ते कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर काम करना होगा। व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए शो में कुछ नई चीजों का प्रयोग करना होगा। इस हफ्ते व्यूअरशिप रेड ब्रांड की सही रही। WWE को अब इस मोमेंटम को बरकरार रखना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications