WWE News: Roman Reigns की बेइज्जती और मेन इवेंट में हुए बवाल के बाद कंपनी को हुआ नुकसान, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने

WWE Raw को व्यूअरशिप के मामले में लगा बहुत बड़ा झटका
WWE Raw को व्यूअरशिप के मामले में लगा बहुत बड़ा झटका

WWE Raw को व्यूअरशिप के मामले में इस हफ्ते भी बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 1.613 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 1.633 मिलियन रही थी। रॉ (Raw) की व्यूअरशिप लगातार पिछले एक साल से कंपनी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप में आई जबरदस्त गिरावट

WWE Raw रोस्टर में बड़े सुपरस्टार मौजूद है। WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर भी अब रेड ब्रांड में नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद भी व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। तीन घंटे के शो में दो मिलियन का आंकड़ा भी पार नहीं हो पा रहा है। इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.734 मिलियन रही थी। दूसरे घंटे में गिरावट सामने आई और व्यूअरशिप 1.650 मिलियन हो गई। हमेशा की तरह तीसरे घंटे का हाल इस बार भी बुरा हो गया। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप सिर्फ 1.456 मिलियन रही।

WWE Royal Rumble 2022 को लेकर इस समय रेड ब्रांड में बिल्डअप चल रहा है। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच इस बार देखने को मिले। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया। इन सभी चीजों के बाद भी व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस ने अपने शो से फैंस का दिल जीता। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस की जमकर बेइज्जती की। केविन ओवेंस ने भी लैसनर और लैश्ले के ऊपर निशाना साधा। डेमियन प्रीस्ट और केविन ओवेंस के बीच भी अच्छा मैच देखने को मिला। प्रीस्ट को लगभग एक साल बाद पिन के जरिए हार का सामना करना पड़ा।

मेन इवेंट में लैश्ले और सैथ रॉलिंस के बीच शानदार मैच हुआ था। इस मैच में पहले हर्ट बिजनेस ने दखलअंदाजी की। इसके बाद द उसोज ने एंट्री कर सैथ रॉलिंस को सुपरकिक मार दी। WWE को अब व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। अगर रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो Royal Rumble इवेंट में काफी नुकसान WWE को झेलना पड़ेगा। अब देखना होगा अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप कैसी रहेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications