Roman Reigns के भाइयों द्वारा बवाल मचाने और Seth Rollins की हार के बाद WWE को हुआ नुकसान, Raw की व्यूअरशिप आई सामने

Pankaj
WWE Raw को इस हफ्ते नहीं हुआ फायदा
WWE Raw को इस हफ्ते नहीं हुआ फायदा

Raw: साल 2023 का WWE रॉ (Raw) का एपिसोड अच्छा रहा। हालांकि व्यूअरशिप के मामले में कंपनी के लिए कुछ अच्छी खबर सामने नहीं आई। इस शो में दो चैंपियनशिप मैच देखने को मिले थे। इसके अलावा भी कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट हुए।

Ad

बियांका ब्लेयर ने अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ डिफेंड की। DQ के जरिए ब्लेयर ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया। मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। थ्योरी ने यहां शानदार मुकाबले में अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.075 मिलियन रही थी। इतनी कम व्यूअरशिप की उम्मीद थी कि क्योंकि शो में सिर्फ पैकेज चलाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इस बार तगड़ा फायदा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिला। इस हफ्ते की व्यूअरशिप 1.605 मिलियन रही।

19 दिसंबर, 2022 को हुए रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.705 मिलियन रही थी। इसके लिहाज से देखा जाए तो इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है।

Ad

WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों का कहर

शो की शुरूआत इस बार द ब्लडलाइन ने की थी। रोमन रेंस मौजूद नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उनके भाइयों ने बहुत बवाल मचाया। इसके बाद कुछ मैचों का ऐलान भी हुआ। सोलो सिकोआ ने इलायस के साथ मैच लड़ा। इसके अलावा केविन ओवेंस और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला सैमी जे़न, और द उसोज़ के साथ हुआ। दोनों मैचों में ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिला।

विमेंस डिवीजन ने भी इस बार शानदार काम किया। बैकी लिंच और डैमेज कंट्रोल की राइवलरी आगे बढ़ी। बैकी लिंच को इस बार हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मेन इवेंट इस बार शानदार रहा। रॉलिंस और थ्योरी ने फैंस को एक अच्छा मैच दिया। रॉलिंस के हारने से फैंस जरूर निराश नज़र आए। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में लगातार अब गिरावट देखने को मिल रही है। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। इससे पहले कंपनी को कुछ नई चीजों पर काम करना होगा। ऐसा हुआ तो व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications