Elimination Chamber 2022 के बाद कंपनी में छाई खुशी की लहर, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने

Elimination Chamber 2022 के बाद WWE रॉ (Raw) का एपिसोड शानदार रहा
Elimination Chamber 2022 के बाद WWE रॉ (Raw) का एपिसोड शानदार रहा

Elimination Chamber 2022 के बाद WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.825 मिलियन रही। व्यूअरशिप में भारी उछाल इस बार देखने को मिला। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.602 मिलियन रही थी। इस बार 13.92 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वैसे ये खबर सुनकर WWE बैकस्टेज में खुशी की लहर जरूर होगी।

Ad

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने की

WWE Raw ने इस इस हफ्ते पहले घंटे की शुरूआत 1.945 मिलियन व्यूअरशिप से की। दूसरे घंटे में थोड़ा गिरावट देखने को मिली। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.868 मिलियन रही। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह बुरा हाल रहा और व्यूअरशिप घटकर 1.666 मिलियन पहुंच गई। औसतन देखा जाए तो इस बार रेड ब्रांड को काफी फायदा हुआ।

शो की शुरूआत इस बार ब्रॉक लैसनर ने की। इसके बाद पॉल हेमन भी नजर आए। दोनों के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ। MSG में होने वाले शो के लिए ब्रॉक लैसनर के मैच का ऐलान भी किया गया। लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को MSG में डिफेंड करेंगे। इसके बाद कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स नजर आए।

फिन बैलर ने इस बार वापसी की और शानदार मैच लड़ा। बैलर ने इसके बाद यूएस चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को चुनौती दी। प्रीस्ट और बैलर के बीच अगले हफ्ते शानदार यूएस चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इसके अलावा ऐज ने भी शानदार वापसी की और मेनिया के लिए पूरे रोस्टर को चुनौती पेश की।

विमेंस डिवीजन ने भी इस बार काफी अच्छा काम किया। मेन इवेंट भी शानदार रहा। केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने शानदार मुकाबले में रैंडी ऑर्टन और रिडल को हराया। सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस की केमिस्ट्री देखकर सब खुश नजर आए। अगले दो हफ्ते में Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मुकाबला होगा। इसमें केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस भी नजर आएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार शो काफी अच्छा रहा। उम्मीद है कि WWE द्वारा आगे भी इस तरह का मोमेंटम जारी रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications