Roman Reigns और Brock Lesnar के ऐतिहासिक मैच के ऐलान के बाद कंपनी को हुआ फायदा, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने

Royal Rumble 2022 के बाद WWE को हुआ बहुत फायदा
Royal Rumble 2022 के बाद WWE को हुआ बहुत फायदा

Royal Rumble 2022 के बाद WWE को अच्छा फायदा हुआ है। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप इस बार काफी शानदार रही। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.865 मिलियन रही। बहुत लंबे समय बाद रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.766 मिलियन रही थी। अगर पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते 5.61 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते कई दिग्गजों की वापसी हुई, लीटा और रोंडा राउजी ने की एंट्री

बहुत लंबे समय बाद इस बार पहले घंटे की व्यूअरशिप दो मिलियन से ज्यादा रही। पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.083 मिलियन रही। दूसरे घंटे में गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.879 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह इस बार भी बुरा हाल देखने को मिला। इस हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.633 मिलियन रही।

Elimination Chamber 2022 और WrestleMania 38 का बिल्डअप इस हफ्ते रेड ब्रांड में देखने को मिला। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 में मैच होगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। Elimination Chamber 2022 के लिए भी WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। बॉबी लैश्ले अन्य पांच सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। ब्रॉक लैसनर भी इस मैच में नजर आएंगे। इसके अलावा शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने भी इस बार वापसी की और बैकी लिंच के साथ उनका आमना-सामना हुआ। WWE दिग्गज लीटा भी इस शो में नजर आईं। Elimination Chamber 2022 में लीटा का सामना बैकी लिंच के साथ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते कंपनी को रेड ब्रांड की वजह से काफी फायदा हुआ। रेड ब्रांड में बड़े सुपरस्टार्स की अब एंट्री हो गई है। इस वजह से भी काफी फायदा कंपनी को हुआ। हालांकि अभी भी दो मिलियन का आंकड़ा पार नहीं हुआ। इस बात की चिंता जरूर विंस मैकमैहन को होगी। खैर कंपनी चाहेगी की ये मोमेंटम आगे भी जारी रहेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications