इस हफ्ते Raw के खराब एपिसोड होने की वजह सामने आई

Enter caption

अगर आप इस हफ्ते की रॉ को देखेे तो ये सबसे खराब रॉ थी। आपकी नजर में शायद इससे पहले इतना खराब एपिसोड नहीं देखा होगा। इस शो में जो हुआ वो बिल्कुल अलग था। स्टोरीलाइन के हिसाब से भी देखा जाए तो बहुत ही खराब शो था। इसके मोमेंट भी कुछ खास नहीं थे।

Ad

रॉ की शुरूआत बैरन कॉर्बिन, बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर ने किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ जो पिछले हफ्ते इन्होंने किया वो यहां पर बताया। इसके बाद इलायस आ गए। इलायस का मैच लैश्ले के साथ हुआ। लेकिन अंतिम में तीनों ने मिलकर बुरी तरह इलायस को पीट दिया। लैश्ले की इस मैच में जीत हुई क्योंकि बैरन कॉर्बिन ने मैच के बीच में नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच का एलान कर दिया था। ये पिछले हफ्ते की ओपनिंग सैगमेंट की तरह ही था। एकदम कॉपी पेस्ट ये था। अंतर सिर्फ ये था कि पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन थे और इस हफ्ते इलायस थे।

इसके बाद लूचा हाउस पार्टी का मुकाबला द रिवाइवल के साथ हुआ। दिक्कत ये है कि लूचा फेस है और इसके बाद भी 3 ऑन 2 ये मैच हुआ। इसी वजह से इनके लिए फैंस चीयर नहीं करते है। फैंस द रिवाइवल को चीयर करते लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ये इस रात के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था। ऑथर्स ऑफ पेन का मुकाबला चैड गेबल और बॉबी रूड के खिलाफ था। इसमें पहले मेवरिक रिंगसाइड में थे और बाद में बैकस्टेज चले गए। मेवरिक ने इसके बाद जो किया वो बिल्कुल भी फैंस को अच्छा नहीं लगा। ऑथर्स ऑफ पेन ने इसका फायदा उठाया था। फैंस इस मैच का अंत ऐसा नहीं चाहते थे। ये एक जोक टाइप का फैंस के लिए था।इसका मतलब ये है कि बॉबी रूड कोई महत्वपूर्ण नहीं है और मेवरिक हैं। और ये करना स्टोरीलाइन के लिए गलत है।

इसके बाद सैथ रॉलिंस ने ओपन चैंलेज इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए दिया। फैंस को लगा था कि कोई नया चेहरा इस चैंलेज को स्वीकार करने आएगा। लेकिन जिगलर आ गए। दोनों के बीच मैच हुआ। मैच हालांकि अच्छा हुआ लेकिन इन दोनों के बीच लगातार फैंस मैच देखते आ रहे है। ये सबसे गंदा फैंस के लिए था कि जिगलर यहां पर आ गए। ये मैच एक तरह से कहा जाए तो नहीं होना चाहिए था। फैंस ने इसका मजा तो लिया लेकिन कोई दूसरा होता तो चीयर कर सकते थे।

बेली और साशा के साथ जो सवाल जवाब सैगमेंट था। शायद इससे गंदा सैगमेंट फैंस ने आजतक नहीं देखा होगा। बेली और साशा के ऊपर आकर पीछे से हमला कर दिया गया, ये बिल्कुल देखने में गलत था। इस सैगमेंट से ऐसा लगा कि जैसे WWE टाइम पूरा कर रहा था। जिन्होंने साशा और बेली के ऊपर अटैक किया वो भी कॉबिनेशन से अलग था।

इसके अलावा डीन एंब्रोज, नाया जैक्स का प्रोमो फालूत जैसा था। एंबर मून के मैच में कर्ट हकिंस का आ जाना भी किसी के समझ नहीं आया। कोई भी कहीं भी स्टोरीलाइन मौजूद नहीं थी। ये किसी भी चीज में शामिल नहीं थे।

WWE के साथ दिक्कत ये है कि उनके पास कई अच्छे टैलेंट है लेकिन वो प्रयोग नहीं करता। जितना इन सुपरस्टार्स में क्षमता है इनका प्रयोग WWE नहीं कर पाता है। इसमें सबसे पहला नाम फिन बैलर का आता है। WWE को ऐसा लगता है कि स्टोलाइन जैसी चल रही है वैसे ही चलने दो क्योंकि कुछ भी हो फेैंस देखने आएंगे ही।ना ही इस तरह के मैच WWE कराता है जिसमें कुछ मजा नहीं आए। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते की रॉ में देखने को मिला था। जिसके बाद फैंस ने काफी किरकिरी इस शो की।

WWE की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications