Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली अब तक की सभी WWE सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

Enter caption

पहले प्रो रेसलिंग में महिलाएं रिंग में उतरने का हमेशा सपना देखती थीं। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता था। लेकिन डब्लू डब्लू ई(WWE) ने महिला रेसलर्स के सपने को ना केवल पूरा किया है बल्कि पिछले कुछ सालों में विमेंस सुपरस्टार्स ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रेसलमेनिया को विमेंस ने मेन इवेंट किया है। विमेंस सुपरस्टार्स ने दुनिया को बता दिया है कि भी मेल रेसलर्स से पीछे नहीं है।

ये भी पढ़ें- ब्रॉक लैसनर के पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ के बारे में 5 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

द डीवाज़ एरा (2008-2016) में विमेन सुपरस्टार्स के बीच डीवाज़ चैंपियनशिप मैच होता था। साल 2016 में इस टाइटल का नाम बदल कर WWE विमेंस चैंपियनशिप रख दिया गया।लेकिन 2016 में ड्राफ्ट के बाद ये चैंपियनशिप दोनों रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड में चली गई। रॉ में इसे रॉ विमेंस चेैंपियनशिप और स्मैकडाउन में इसे स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप का नाम दिया गया। तब से अभी तक दोनों ब्रांड में इसके लिए फाइट होती है। रॉ विमेंस चैंपियनशिप को हमेशा ऊंचा माना जाता है।

तो आइए जानते है साल 2016 से किन-किन विमेंस सुपरस्टार्स के पास ये चैंपियनशिप अभी तक रही है।

शार्लेट फ्लेयर

3 अप्रैल 2016 को रेसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर ने पहली बार इस चैंपियनशिप को जीता था। 113 दिन तक ये चैंपियनशिप उनके पास रही थी।

साशा बैंक्स

25 जुलाई 2016 रॉ में साशा ने ये चैंपियनशिप अपने नाम की। 27 दिन तक ये उनके पास रही।

शार्लेट फ्लेयर

21 अगस्त 2016 को फिर से शार्लेट फ्लेयर ने समरस्लैम में ये चैंपियनशिप हासिल कर ली। 43 दिन तक वो उनके पास रही।

साशा बैंक्स

3 अक्टूबर को रॉ में फिर साशा बैंक्स चैंपियन बन गई। इस बार 27 दिनों तक ये चैंपियनशिप उन्होंने अपने पास रखी।

शार्लेट फ्लेयर

30 अक्टूबर को एक फिर शार्लेट ने इसे अपने नाम कर लिया। और 29 दिनों तक ये उनके पास रही।

साशा बैंक्स

28 नवंबर को रॉ में साशा बैंक्स फिर चैंपियन बनीं। 20 दिन तक वो उनके पास रही।

शार्लेट फ्लेयर

18 दिसंबर को रोडब्लॉक पीपीवी में फिर शार्लेट चैंपियन बनीं। 47 दिन तक वो चैंपियन बनीं रही।

बेली

13 फरवरी 2017 को बेली ने इस पर कब्जा रॉ में किया। वो 76 दिन तक चैंपियन रहीं।

एलेक्सा ब्लिस

30 अप्रैल 2017 को पेबैक पीपीवी में एलेक्सा चैंपियन बन गई। 112 दिन तक उनके पास ये टाइटल रहा।

साशा बैंक्स

20 अगस्त 2017 को समरस्लैम पीपीवी में साशा बैंक्स एक बार फिर चैंपिनय बनीं। 48 दिन तक उनके पास ये चैंपियनशिप रही।

एलेक्सा ब्लिस

28 अगस्त 2017 को रॉ में एलेक्सा फिर चैंपियन बन गई। इसके बाद 223 दिन तक वो चैंपियन बनीं रही।

नाया जैक्स

8 अप्रैल 2018 को रेसलमेनिया 34 में नाया जैक्स चैंपियन बन गईं। 20 दिन तक ये टाइटल उनके पास रहा।

एलेक्सा ब्लिस

17 जून 2018 को एलेक्सा फिर मनी इन द बैंक में चैंपियन बन गई। 63 दिन तक वो उनके पास चैंपियनशिप रही।

रोंडा राउजी

19 अगस्त 2018 को समरस्लैम में रोंडा राउजी ने इस पर कब्जा जमा लिया। 232 दिन तक वो चैंपियन बनीं रही।

बैकी लिंच

8 अप्रैल 2019 को रेसलमेनिया 35 में बैकी लिंच ने इसे हासिल कर लिया। और अभी तक चैंपियन बनीं हुई है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं