Brock Lesnar अपने करियर में कितनी बार WWE चैंपियन बने हैं?

WWE Day 1 2022 में ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर बने WWE चैंपियन
WWE Day 1 2022 में ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर बने WWE चैंपियन

WWE सुपरस्टार और 'बीस्ट' के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में समाप्त हुए WWE एलिमिनेशन चैंबर 2022 (Elimination Chamber 2022) प्रीमियम लाइव इवेंट में इतिहास रचा। उन्होंने मेन इवेंट में 5 सुपरस्टार्स को हराते हुए WWE चैंपियनशिप को जीता। ब्रॉक लैसनर के करियर में यह सातवां मौका है जब उन्होंने WWE चैंपियनशिप को जीता है। इसके अलावा वो तीन बार के यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।

ब्रॉक लैसनर ने सऊदी अरब में हुए WWE Elimination Chamber इवेंट में हुए चैंबर मैच में बॉबी लैश्ले, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स और रिडल को हराते हुए इस चैंपियनशिप को एक बार फिर जीता था। इससे पहले लैसनर ने Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट में भी WWE चैंपियनशिप को जीता था, जिसे वो Royal Rumble 2022 में हार गए थे।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर ब्रॉक लैसनर कितनी बार WWE चैंपियन बने हैं और उन्होंने किन सुपरस्टार्स को हराते हुए इस चैंपियनशिप को जीता था।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अपने करियर में कब और कितनी बार WWE चैंपियन बने हैं?

1- SummerSlam 2002 में द रॉक को हराते हुए ब्रॉक लैसनर पहली बार WWE चैंपियन (Undisputed) बने थे। वो 84 दिनों तक चैंपियन रहे थे।

2- WrestleMania 19 में कर्ट एंगल को हराकर ब्रॉक लैसनर दूसरी बार WWE चैंपियन बने थे। उन्होंने 119 दिनों तक WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा था।

3- WWE SmackDown (18 सितंबर 2003) के एपिसोड में हुए आयरन मैन मैच में ब्रॉक लैसनर ने कर्ट एंगल को हराकर तीसरी बार WWE चैंपियनशिप को जीता था। इस बार वो 150 दिनों तक चैंपियन रहे थे।

4- SummerSlam 2014 में जॉन सीना को हराकर ब्रॉक लैसनर चौथी बार WWE चैंपियन बने थे। उन्होंने 224 दिनों तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखा था।

5- WWE SmackDown (4 अक्टूबर 2019) के एपिसोड में कोफी किंग्सटन को हराते हुए ब्रॉक लैसनर 5वीं बार WWE चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। इस मौके पर वो 184 दिनों तक चैंपियन रहे थे।

6- WWE Day 1 2022 में बिग ई, केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को हराकर ब्रॉक लैसनर छठी बार WWE चैंपियन बनने में कामयाब हुए। वो सिर्फ 28 दिन तक ही चैंपियन रहे थे।

7- WWE Elimination Chamber 2022 में सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, रिडल, ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले को हराते हुए ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर WWE चैंपियनशिप जीती। वो अभी भी चैंपियन बने हुए हैं।

Quick Links