WWE HIAC में Roman Reigns का प्रदर्शन कैसा रहा है?

WWE Hell in a Cell में कैसा रहा है रोमन रेंस का प्रदर्शन
WWE Hell in a Cell में कैसा रहा है रोमन रेंस का प्रदर्शन

WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट हैल इन ए सैल (Hell in a Cell 2022) में ज्यादा समय नहीं रह गया है और कंपनी ने कई जबरदस्त मुकाबलों का ऐलान किया है। हालांकि WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का इस साल कोई मुकाबला नहीं होने वाला है।

रोमन रेंस पिछले साल भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले SmackDown के एपिसोड में रे मिस्टीरियो के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को Hell in a Cell मैच में डिफेंड किया था। इस साल तो वो Hell in a Cell मैच लड़ने ही नहीं वाले हैं और यह निश्चित ही फैंस के लिए यह बुरी खबर है।

आपको बता दें कि रोमन रेंस का रिकॉर्ड Hell in a Cell में काफी जबरदस्त रहा है और अभी तक सिंगल्स एक्शन में कोई भी सुपरस्टार उन्हें इस इवेंट में नहीं हरा पाया है। इसी वजह से रोमन रेंस के नहीं रहने से फैंस को एक बार फिर उनकी कमी Hell in a Cell में जरूर खलने वाली है। रोमन रेंस ने साल 2013 में पहली बार इस इवेंट में हिस्सा लिया था।

इस आर्टिकल में हम WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नजर डालेंगे"

1- Hell in a Cell 2013: कोडी रोड्स और गोल्डस्ट ने ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में रोमन रेंस-सैथ रॉलिंस और द उसोज को हराते हुए WWE टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

2- Hell in a Cell 2015: रोमन रेंस ने Hell in a Cell मुकाबले में ब्रे वायट को शिकस्त दी थी।

3- Hell in a Cell 2016: रुसेव के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप के लिए हुए Hell in a Cell मकाबले में रोमन रेंस ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

4- Hell in a Cell 2018: रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच Hell in a Cell के अंदर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था, जोकि नो कॉन्टेस्ट के जरिए समाप्त हुआ। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने आकर दोनों सुपरस्टार्स पर हमला किया था।

5- Hell in a Cell 2019: रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने टोर्नाडो टैग टीम मुकाबले में एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर को शिकस्त दी थी।

6- Hell in a Cell 2020: रोमन रेंस और जे उसो का मुकाबला Hell in a Cell के अंदर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था और यह आई क्विट मुकाबला था। रेंस ने इस मुकाबले में अपने भाई को हराया था।

Quick Links