The Bloodline में चल रहे घमासान का WWE ने उठाया जबरदस्त फायदा, Roman Reigns की बढ़ सकती है नाराजगी?

..
ब्लडलाइन में चला रहा है बड़ा विवाद
द ब्लडलाइन में चला रहा है बड़ा विवाद

Roman Reigns: WWE में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही द ब्लडलाइन (The Bloodline) में चल रहे सिविल वॉर का मज़ा फैंस के लिए बढ़ता जा रहा है। इस मौके का फायदा कंपनी ने भी भरपूर तरीके से उठाया है। हाल ही में WWE ने जे उसो (Jey Uso) की नई टी-शर्ट रिलीज की है, जिसे देखकर निश्चित ही रोमन रेंस (Roman Reigns) बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

इस साल की शुरूआत से ही कंपनी के इस टॉप ग्रुप में फूट पड़ती हुई दिखी थी। इसके बाद Night of Champions में जिमी उसो ने ट्राइबल चीफ को सुपरकिक मारी थी। हालांकि, यह ग्रुप टूट कर तब बिखर गया, जब जे उसो ने SmackDown के एक एपिसोड में अपने भाई का साथ देते हुए हेड ऑफ टेबल पर ही जोरदार हमला कर दिया था। इसके बाद Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ से हुआ था।

पिछले हफ्ते MSG में हुए SmackDown में ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स के बीच जबरदस्त बवाल देखने मिला था। पहले रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो पर खतरनाक हमला किया। शो के मेन इवेंट में जे उसो ने सोलो की जमकर धुनाई की और रोमन को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी।

दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी ने हाल ही में पूर्व टैग टीम चैंपियन जे उसो के लिए नई टी-शर्ट लॉन्च की है, जिसमें "THE REAL CHIEF" लिखा हुआ है। नई मर्चेंडाइज़ निश्चित ही रोमन रेंस पर निशाना साधते हुए रिलीज की गई है। सभी उन्हें ट्राइबल चीफ के नाम से जानते हैं। इस टी-शर्ट के पीछे जे उसो का नाम लिखा हुआ है। यह देखकर रेंस की नाराजगी जरूर बढ़ी होगी।

WWE SummerSlam 2023 में हो सकता है Jey Uso vs Roman Reigns मैच

जे उसो और रोमन रेंस कंपनी के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2023 में लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब रेंस और जे के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इसके पहले Clash of Champions 2020 और Hell in a Cell 2020 में भी दोनों स्टार्स का मैच हो चुका है, जहां दोनों बार रोमन रेंस की जीत हुई थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications