WWE के पूर्व चैंपियन के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी आई सामने, कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Approached Kevin Owens Signing New Contract: केविन ओवेंस (Kevin Owens) WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपने प्रदर्शन से अभी तक उन्होंने फैंस का दिल जीता है। रिंग में जब भी वो आते हैं तो एक अलग ऊर्जा एरीना में आ जाती है। आपको बता दें केविन का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म होने वाला है। WWE ने केविन के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने लिए उनसे संपर्क किया है। रिपोर्ट में ओवेंस को लेकर ये बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी उन्हें बरकरार रखना चाहती है।

Ad

साल 2024 में कुछ बड़े सुपरस्टार्स ने WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया है। सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, शेमस और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल हैं। Fightful Select की रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने इन स्टार्स से कॉन्ट्रैक्ट के लिए पहले ही संपर्क कर लिया था। इससे पता चलता है कि WWE अपने टॉप सुपरस्टार्स को खोना नहीं चाहता है। हालांकि, इन सभी चीजों के बीच कुछ रेसलर्स ने कंपनी को अलविदा भी कह दिया।

Fightful Select की नई रिपोर्ट में अब केविन ओवेंस को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए ओवेंस से संपर्क किया है। ओवेंस ने ऑफिशियल तौर पर अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। अच्छी बात ये है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। आपको बता दें कि ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट इस साल के अंत में खत्म होगा। लंबे समय से वो टीवी पर WWE का मुख्य आधार रहे हैं।

Ad

WWE Bash in Berlin 2024 में केविन ओवेंस को मिली थी हार

केविन ओवेंस ने साल 2021 में WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब वो कंपनी के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो WWE द्वारा उन्हें जरूर अच्छा पैसा ऑफर किया होगा। ओवेंस ने अपने काम से WWE यूनिवर्स के दिलों में खास जगह बना ली है। फैंस का समर्थन उनके लिए जोरदार रहता है। पिछले महीने केविन ने Bash in Berlin में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। दोनों के बीच शानदार मुकाबला हुआ अंत में कोडी ने अपना टाइटल रिटेन किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications