WWE के मौजूदा चैंपियन और द ब्लडलाइन के खतरनाक सदस्य को लेकर आई खुशखबरी, जल्द ही मिलेगा बहुत बड़ा पुश?

WWE में द ब्लडलाइन मेंबर है बेहद खतरनाक (Photo: WWE.com)
WWE में द ब्लडलाइन मेंबर है बेहद खतरनाक (Photo: WWE.com)

WWE Reportedly Considers Jacob Fatu Dangerous: WWE में 2020 की समर से ही द ब्लडलाइन (The Bloodline) का दबदबा है। स्मैकडाउन (SmackDown) में नजर आने वाला यह ग्रुप बेहद ताकतवर है लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक WWE ऑफिशियल्स ने इसके एक मेंबर को बेहद खतरनाक बताया है। इस नाम की जानकारी मिलने के बाद चारों तरफ खलबली मच गई है।

Ad

जेकब फाटू पूर्व MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले SmackDown एपिसोड में कंपनी के अंदर डेब्यू करने के महज 43 दिनों में ही टामा टोंगा के साथ मिलकर DIY से WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली है। वह SummerSlam 2024 में भी नजर आए थे।

उन्होंने सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के बीच हो रहे ब्लडलाइन रूल्स मैच में सोलो की मदद करने की कोशिश की थी, जिसके दौरान वह शायद चोटिल हो गए थे। PWInsider की रिपोर्ट के मुताबिक WWE ऑफिशियल्स उनके काम से खुश थे और उन्हें एलिमेंट ऑफ डेंजर मानते हैं। यह उनके आने वाले समय में बड़े पुश का कारण बन सकता है।

जेकब ने जब इस मैच में कोडी रोड्स को अनाउंस डेस्क पर रखकर स्प्लैश देने का प्रयास किया, तो वह खुद को चोटिल कर बैठे थे। उन्हें पहले इस लेग इंजरी को सबको दिखाने का नाटक करना था लेकिन बाद में उन्हें वापस जाते समय मदद की जरूरत पड़ी थी। वह इसके चलते उस दिन और अगली सुबह एक वॉकिंग बूट पहने हुए दिखाई दिए थे।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 के दौरान वापसी की थी

जेकब फाटू का ताकतवर हमला ही SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स वाले मेन इवेंट मैच का सबसे चौंकाने वाला पल नहीं था, क्योंकि इसके अंतिम पलों में रोमन रेंस ने वापसी की थी। उन्होंने आते ही सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच और स्पीयर दिया था।

उस पल को WWE के सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। WWE ने फैंस को अब एक वीडियो के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया है कि जब रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा था तो सबका रिएक्शन कैसा था। वह सभी खुश थे। SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस के नजर आने की घोषणा हो चुकी है तो देखना होगा कि आगे क्या होता है।

youtube-cover
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications